आँखों में पीलापन क्या ये Jaundice या Liver Damage है?
आँखों में पीलापन – क्या ये Jaundice या Liver Damage है?
कई बार लोगों को अपनी आँखों का सफ़ेद हिस्सा पीला दिखाई देता है लेकिन, इसे अक्सर थकान, नींद की कमी या ज़्यादा मोबाइल देखने का असर समझकर ignore कर देते हैं। लोगों को ये नहीं पता होता कि आँखों में पीलापन अक्सर बॉडी के अंदर चल रही किसी गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है, खासकर Jaundice या Liver से जुड़ी बीमारी का। सही उपचार के लिए बीमारी को ठीक से पकड़ना ज़रूरी है, इसलिए ये जानना चाहिए कि “आँखों में पीलापन – क्या ये Jaundice या Liver Damage है?”
क्यों होता है आँखों में पीलापन? – Kyo hota hai Aankho mein peelapan?
हमारी बॉडी में एक पदार्थ बनता है जिसे Bilirubin कहा जाता है। यह पुराने लाल रक्त कण (RBC) टूटने पर बनता है। स्वस्थ बॉडी में liver इस bilirubin को प्रोसेस करके पित्त के ज़रिए बाहर निकाल देता है। लेकिन, जब liver ठीक से काम न करे, bile का रास्ता बंद हो जाए या bilirubin ज़्यादा बनने लगे तो यह खून में जमा होने लगता है। यही bilirubin आँखों और स्किन में जमा होकर पीलापन पैदा करता है।
आँखों का पीलापन क्या हमेशा Jaundice होता है? – Aankho ka peelapan kya hamesha jaundice hota hai?
ऐसा ज़रूरी नहीं है कि हर बार आँखों का पीलापन jaundice ही हो। लेकिन ज़्यादातर मामलों में इसका संबंध liver या blood से जुड़ी समस्या से होता है। Jaundice एक condition है, बीमारी नहीं। इसमें नीचे दिए गए लक्षण दिख सकते हैं –
- आँखें पीली हो जाती हैं
- स्किन का रंग पीला पड़ सकता है
- पेशाब का रंग गहरा हो जाता है
- थकान और भूख की कमी होने लगती है
Jaundice के कारण – Jaundice ke kaaran
- वायरल हेपेटाइटिस
- फैटी लिवर
- शराब का ज़्यादा सेवन
- गॉलब्लैडर स्टोन
Liver Damage और आँखों का पीलापन – Liver Damage aur Aankho ka peelapan
कई बार liver damage बिना किसी तेज़ दर्द के भी बढ़ता रहता है, इसलिए आँखों का पीलापन एक शुरुआती संकेत हो सकता है। अगर liver को लंबे वक़्त से नुकसान पहुँच रहा हो, तो आँखों का पीलापन धीरे-धीरे बढ़ता है। Liver damage के कुछ आम लक्षण ये हैं –
- पेट में भारीपन या सूजन
- आँखों और त्वचा में पीलापन
- उलटी या मतली
- बहुत ज़्यादा कमजोरी
- वजन कम होना
आँखों में पीलापन होने के दूसरे कारण – Aankho mein peelapan hone ke dusre kaaran
- ज़्यादा शराब पीना
- लंबे समय तक दवाइयों का सेवन
- खून की कुछ बीमारियाँ
- पानी की कमी/Dehydration
आयुर्वेद, लिवर और आँखों में पीलापन – Ayurved, Liver aur Aankho mein peelapan
आयुर्वेद में liver को यकृत कहते हैं। इस बीमारी में आँखों में पीलापन ख़ासकर पित्त दोष बढ़ने की वजह से होता है। पित्त शरीर में गर्मी, पाचन और metabolism से जुड़ा होता है। जब पित्त imbalance हो जाता है, तो ये समस्याएं हो सकती हैं –
- आँखों में पीलापन
- शरीर में जलन
- पसीना ज़्यादा आना
- चिड़चिड़ापन
- Digestion खराब होना
आयुर्वेद, कामला रोग (jaundice) और आँखों में पीलापन – Ayurved, Kaamla Rog (jaundice) aur Aankho mein peelapan
- आँखें और त्वचा पीली होती हैं
- पेशाब पीला या गहरा हो जाता है
- कमजोरी होती है और भूख नहीं लगती
FAQs
कब आँखों का पीलापन गंभीर माना जाए? – Kab aankho ka peelapan gambhir mana jaye?
अगर पीलापन तेजी से बढ़ रहा हो, 3-4 दिन में कम न हो, बुखार, उलटी या पेट दर्द के साथ हो, पेशाब बहुत गहरा हो जाए तो यह liver से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
आँखों में पीलापन बच्चों में क्यों होता है? – Aankho mein peelapan baccho mein kyo hota hai?
नवजात शिशुओं में neonatal jaundice आम कारण है, जो अक्सर अपने आप ठीक हो जाता है।
पित्त दोष बढ़ने से आँखें पीली क्यों होती हैं? – Pitt dosh badhne se aankhe peeli kyo hoti hain?
पित्त बढ़ने से बॉडी में गर्मी और bile की मात्रा बढ़ती है, जिससे पीलापन आता है।
आँखों में पीलापन दिखे तो कौन-सी जाँच करानी चाहिए? – Aankho mein peelapan dikhe to kaun-si jaanch karaani chahiye?
लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), बिलीरुबिन की जाँच और अल्ट्रासाउंड जाँच कराना ज़रूरी होता है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि “आँखों में पीलापन – क्या ये Jaundice या Liver Damage है?” लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को आँखों में पीलापन दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से आँखों में पीलापन, Jaundice और Liver Damage का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।