For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

आयुर्वेद में घुटनों के दर्द की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

जानिए घुटनों के दर्द के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवाएं जैसे योगराज गुग्गुल, अश्वगंधा, शल्लकी। प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज की पूरी जानकारी।
By Dr. Puneet Dhawan | Published: May 5, 2026

आयुर्वेद में घुटनों के दर्द की सबसे अच्छी दवा कौन सी है? – Ayurved Mein Ghutno Ke Dard Ki Sabse Acchi Dawa Kaun Si Hai?

आयुर्वेद में घुटनों के दर्द के लिए सबसे अच्छी दवाओं में योगराज गुग्गुल, महायोगराज गुग्गुल, शल्लकी, अश्वगंधा और निर्गुंडी ख़ास हैं। ये दवाएं सुरक्षित तरीके से दर्द, सूजन और जकड़न को कम करने के साथ-साथ जोड़ों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करती हैं। घुटनों के दर्द की सही आयुर्वेदिक दवा मरीज की उम्र, दर्द के कारण और उसकी गंभीरता के हिसाब से तय की जाती है। इसलिए किसी भी दवा को लेने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

घुटनों के दर्द में आयुर्वेदिक दवा का महत्व – Ghutno ke dard mein ayurvedic dawa ka mahatva

घुटनों का दर्द आज हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रहा है। Painkillers जहां कुछ वक़्त के लिए आराम देती है, वहीं आयुर्वेदिक दवाएं दर्द की जड़ पर काम करती हैं। ये दवाएं वात दोष को balance करती हैं, सूजन कम करती हैं और Cartilage को पोषण देती हैं। घुटनों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा का काम केवल दर्द दबाना नहीं, बल्कि जोड़ों को मजबूत बनाना है। इसके रेगुलर सेवन से घुटनों की flexibility बढ़ती है और चलने-फिरने में आसानी होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि सही तरीके से लेने पर आयुर्वेदिक दवाओं के side effects न के बराबर होते हैं।

ईन कारणों से होता है घुटनों का दर्द – Een kaarano se hota hai ghutno ke dard

  • ऑस्टियोआर्थराइटिस
  • रूमेटाइड आर्थराइटिस
  • यूरिक एसिड
  • पुरानी चोट
  • मोटापा
  • कैल्शियम की कमी
  • गलत जीवनशैली
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

आयुर्वेद में घुटनों के दर्द की सबसे अच्छी दवा कौन सी है? – Ayurved mein ghutno ke dard ki sabse acchi dawa kaun si hai?

1. योगराज गुग्गुल

यह घुटनों के दर्द, सूजन और जकड़न को कम करने के लिए सबसे famous आयुर्वेदिक दवा है जो वात दोष को balance करती है।

2. महायोगराज गुग्गुल

पुराने और serious घुटनों के दर्द में यह दवा बहुत उपयोगी मानी जाती है। यह जोड़ों की जकड़न कम करती है।

3. शल्लकी (Boswellia)

शल्लकी प्राकृतिक anti-inflammatory जड़ी-बूटी है। यह Cartilage को सुरक्षित रखने में मदद करती है।

4. अश्वगंधा

यह मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करता है। यह दवा कमजोरी और दर्द में फायदा पहुंचाती है।

5. निर्गुंडी

सूजन और दर्द को कम करने में निर्गुंडी बेहद असरदार है।

6. हड़जोड़

हड्डियों और लिगामेंट्स को मजबूत बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

7. दशमूल क्वाथ

यह सूजन और वात रोगों में आराम पहुँचाता है।

8. एरण्ड पाक

पुराने गठिया और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद है।

9. रस्नादि गुग्गुल

यह Arthritis और Joint Pain में उपयोगी दवा है।

10. बाहरी उपयोग के तेल

  • महानारायण तेल
  • धन्वंतरम तेल
  • सहचरादि तेल

घुटनों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा की तुलनात्मक टेबल – Comparative table of Ayurvedic Herbs to cure Knee Pain

दवा असर फायदा सेवन का तरीका सावधानी
योगराज गुग्गुल वात कम करे दर्द और सूजन में राहत डॉक्टर की सलाह अनुसार गर्भवती महिलाएं बिना सलाह न लें
महायोगराज गुग्गुल जकड़न कम करे पुराने दर्द में लाभ भोजन के बाद निर्धारित मात्रा ही लें
शल्लकी Anti-inflammatory Cartilage सुरक्षा Capsule/Tablet एलर्जी होने पर बंद करें
अश्वगंधा ताकत बढ़ाए मांसपेशियां मजबूत दूध के साथ Thyroid मरीज सावधानी रखें
निर्गुंडी सूजन कम करे Pain Relief Tablet या तेल अधिक सेवन से बचें
हड़जोड़ हड्डियां मजबूत Ligament Support चूर्ण/कैप्सूल विशेषज्ञ की सलाह लें

घुटनों के दर्द की आयुर्वेदिक डाइट – Ghutno ke dard ki ayurvedic diet

घुटनों के दर्द में हल्दी, अदरक, लहसुन, तिल, अलसी, अखरोट और हरी पत्तेदार सब्जियां बेहद फायदेमंद होती हैं। दूध, दही और कैल्शियम वाली चीज़ें हड्डियों को मजबूत बनाती हैं। Vitamin C वाले फल जैसे आंवला, संतरा और अमरूद Collagen बढ़ाते हैं। ईन चीज़ों को डाइट में शामिल करने के साथ-साथ कुछ चीज़ों से दूरी बनाना भी ज़रूरी है, जैसे – तली-भुनी चीज़ें, Cold Drinks, ज़्यादा चीनी और प्रोसेस्ड फूड। यह भी ज़रूरी है कि आप सही मात्रा में पानी पियें।

घुटनों के दर्द की आयुर्वेदिक थेरेपी – Ghutno ke dard ki ayurvedic therapy

आयुर्वेद में पंचकर्म थेरेपी घुटनों के दर्द के लिए बेहद असरदार मानी जाती है। जानु बस्ती, अभ्यंग, स्वेदन और बस्ती कर्म से सूजन, दर्द और जकड़न कम होती है। जानु बस्ती में औषधीय तेल को घुटनों पर कुछ वक़्त तक रखा जाता है, जिससे गहराई तक पोषण मिलता है। अभ्यंग से Blood Circulation बेहतर होता है। रेगुलर थेरेपी से घुटनों की mobility बढ़ती है और सर्जरी की ज़रूरत को टाला जा सकता है।

घुटनों के दर्द में ये न करें – Ghutno ke dard mein ye na karein

  • लंबे वक़्त तक खड़े न रहें।
  • भारी वजन न उठाएं।
  • सीढ़ियां ज़्यादा न चढ़ें।
  • तला-भुना भोजन न करें।
  • मोटापा न बढ़ने दें।

घुटनों के दर्द में आराम देने वाली Exercises – Ghutno ke dard mein aaram dene wali exercises

  • Straight Leg Raise
  • Heel Slides
  • Quadriceps Sets
  • Hamstring Stretch
  • हल्की Walking

कब डॉक्टर को दिखाएं? – Kab Doctor ko dikhayein?

  • लगातार दर्द बना रहे
  • घुटनों में सूजन हो
  • चलने में कठिनाई हो
  • घुटना लॉक होने लगे
  • तेज आवाज आने लगे
  • लालिमा या गर्माहट महसूस हो
  • चोट के बाद दर्द बढ़ जाए
  • बुखार के साथ दर्द हो
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

FAQs

क्या आयुर्वेदिक दवाओं के Side Effects होते हैं? – Kya ayurvedic dawaon ke side effects hote hain?

योग्य आयुर्वेदिक की सलाह से दवा लेने पर side effects न के बराबर होते हैं।

आयुर्वेदिक दवा कितने दिनों में असर दिखाती है? – Ayurvedic dawa kitne dino mein asar dikaati hai?

आमतौर पर 4 से 8 हफ्तों में सुधार महसूस होने लगता है।

क्या आयुर्वेद Knee Replacement से बचा सकता है? – Kya ayurved knee replacement se bacha sakta hai?

हाँ, कई cases में आयुर्वेद Knee Replacement से बचा सकता है।

क्या आयुर्वेदिक दवा लंबे वक़्त तक ली जा सकती है? – Kya ayurvedic dawa lambe waqt tak li ja sakti hai?

हाँ, लेकिन केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार।

Important Points to Remember

  • आयुर्वेदिक दवाएं दर्द की जड़ पर काम करती हैं
  • डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें
  • डाइट और lifestyle का पालन बहुत जरूरी है
  • पंचकर्म थेरेपी से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं
  • नियमित exercise और वजन नियंत्रण जरूरी है