For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

आयुर्वेद में शुगर की सबसे अच्छी दवा कौन सी है

शुगर की सबसे असरदार आयुर्वेदिक दवा जानें और प्राकृतिक तरीके से डायबिटीज को कंट्रोल करें। फ्री सलाह के लिए कॉल करें 9910324343 अभी।
By Dr. Puneet Dhawan | Published: May 27, 2025

आयुर्वेद में शुगर के लिए सबसे अच्छी दवा के रूप में जामुन, गुड़मार, मेथी, करेला और नीम जैसी जड़ी-बूटियाँ बहुत प्रभावी मानी जाती हैं। ये दवाएं शरीर के इंसुलिन फंक्शन को सपोर्ट करती हैं और ब्लड शुगर को प्राकृतिक रूप से संतुलित करने में मदद करती हैं। अगर हम बात करें आयुर्वेद की तो चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में भी मधुमेह के नियंत्रण के लिए औषधि, डाइट और दिनचर्या को समान रूप से महत्वपूर्ण बताया गया है।

बहुत से लोग डायबिटीज या शुगर की अंग्रेजी दवाएं लंबे समय तक लेने के बावजूद भी शुगर को कंट्रोल में नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में लोग प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय की तलाश में रहते हैं। यही कारण है कि "आयुर्वेद में शुगर की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?" जैसे सवाल लोगों के मन में बार-बार उठते हैं। लेकिन इससे पहले शुगर या डायबिटीज के बारे में कुछ आम जानकारियाँ लेनी चाहिए जो नीचे दी गयी हैं।

शुगर क्या है - Sugar kya hai?

शुगर या मधुमेह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर इंसुलिन हार्मोन का पर्याप्त निर्माण नहीं कर पाता या शरीर उसमें सही तरीके से प्रतिक्रिया नहीं करता, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो यह आंख, किडनी, दिल और नर्व्स को नुकसान पहुंचा सकता है।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

आयुर्वेदिक में शुगर की परिभाषा - Ayurved mein Sugar ki Paribhasha

आयुर्वेद में शुगर को "मधुमेह" कहा गया है। यह एक अष्टोमहागद यानी जटिल और खतरनाक रोगों में शामिल है। आयुर्वेद के अनुसार यह रोग तब होता है जब शरीर में कफ, पित्त और वात का संतुलन बिगड़ जाता है, खासकर कफ दोष बढ़ने से।

आयुर्वेद में शुगर की सबसे अच्छी दवा - Ayurved mein Sugar ki sabse achhi dawa

कुछ आयुर्वेदिक औषधियां शुगर के रोगियों के लिए रामबाण मानी जाती हैं। इनमें ख़ास हैं -

1. गुड़मार (Gudmar for Diabetes) – "शुगर का भक्षक"

गुड़मार का मतलब है "गुड़ यानी चीनी को मारने वाला"। यह जड़ी-बूटी शुगर लेवल को नेचुरली कम करने में बेहद असरदार है। यह पैंक्रियाज को इंसुलिन उत्पादन में मदद करती है और मीठे की लालसा भी कम करती है। गुड़मार पाउडर को गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार लें। आजकल इसके कैप्सूल्स भी उपलब्ध हैं।

2. जामुन की गुठली; शुगर में जामुन का फायदा

जामुन की गुठली शुगर रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करती है और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाती है। जामुन की सूखी गुठली को पीसकर चूर्ण बना लें और 1 चम्मच सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें।

3. मेथी दाना;मेथी से शुगर कंट्रोल

मेथी इंसुलिन की क्रिया को सुधारती है और कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करती है जिससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ता। रातभर पानी में भिगोए हुए मेथी के दानों को सुबह खाली पेट चबाकर खाएं।

4. विजयसार;आयुर्वेदिक ट्री फॉर डायबिटीज

विजयसार को 'मधुमेह हंटर' कहा जाता है। इसका उपयोग पुराने समय से मधुमेह रोगियों के लिए किया जाता रहा है। विजयसार की लकड़ी का गिलास रात में पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उस पानी को पीएं।

दवा के अलावा कुछ दुसरे तरीकों से भी शुगर/डायबिटीज का इलाज किया जा सकता है जो नीचे दिए गए हैं।

शुगर पेशेंट के लिए योग - Sugar Patient ke liye Yog

हर दिन योग करें – ख़ासकर प्राणायाम, कपालभाति और मंडूकासन। तनाव न लें – मानसिक तनाव भी ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। हर दिन टहलना जरूरी है – कम से कम 30 मिनट।

आयुर्वेदिक उपचार बनाम जोखिम/परहेज

आयुर्वेदिक उपचार कैसे मदद करता है Avoid / Risk (परहेज / जोखिम)
गुड़मार शुगर अवशोषण कम करता है बिना डॉक्टर की सलाह के अधिक मात्रा लेने से हाइपोग्लाइसीमिया
जामुन बीज चूर्ण ब्लड शुगर नियंत्रण में मदद खाली पेट अधिक लेने से पेट में जलन
मेथी दाना इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाता है अधिक मात्रा से गैस या दस्त
करेला जूस ग्लूकोज लेवल कम करने में सहायक बहुत ज्यादा सेवन से शुगर अचानक कम हो सकती है
नीम ब्लड शुद्ध करता है और शुगर संतुलित करता है कमजोर या लो BP वाले मरीज सावधानी रखें
त्रिफला मेटाबोलिज्म सुधारता है ज्यादा लेने से दस्त हो सकते हैं

शुगर में परहेज - Sugar mein parhez

शुगर में ईन चीज़ों को ना खाएं -

  • चीनी और मीठी चीज़ें
  • मैदा और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड
  • ज्यादा चावल और आलू
  • सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस
  • धूम्रपान और शराब

शुगर के लिए सही डाइट - Sugar ke liye sahi diet

शुगर होने पर ईन चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करें -

  • साबुत अनाज (जैसे जौ, रागी, बाजरा)
  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल जैसे अमरूद, जामुन, पपीता
  • अदरक, लहसुन, हल्दी का सेवन करें
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

आयुर्वेद में शुगर की सबसे अच्छी दवा के अलावा कुछ ज़रूरी सवाल और जानकारियाँ नीचे दी गयी हैं जो रोगी को फायदा पहुंचा सकती है।

शुगर कम करने के घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खे क्या हैं - Sugar kam karne ke Gharelu Ayurvedic Nuskhe kya hain?

शुगर कंट्रोल करने के लिए मेथी का सेवन करना बहुत अच्छा उपाय होता है।

शुगर कंट्रोल करने वाला आयुर्वेदिक चूर्ण कौन सा है - Sugar control karne wala Ayurvedic churn kaunsa hai?

आंवला चूर्ण, दालचीनी का चूर्ण, मेथी के बीज का चूर्ण, सहजन का चूर्ण और त्रिफला का चूर्ण।

60 साल की उम्र में उपवास के दौरान शुगर कितना होना चाहिए - 60 ki umar mein upwas ke dauran sugar kitna hona chahiye?

60 साल की उम्र में, उपवास के दौरान ब्लड शुगर का स्तर 90 से 130 mg/dL के बीच होना चाहिए।

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए

अगर ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

  • बहुत ज्यादा प्यास लगना
  • बार-बार पेशाब आना
  • अचानक वजन कम होना
  • लगातार कमजोरी और थकान
  • धुंधला दिखाई देना
  • घाव का देर से भरना
  • हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन
  • बार-बार इन्फेक्शन होना

FAQs

1. शुगर के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी कौन-सी है?

जामुन, गुड़मार और करेला सबसे प्रभावी माने जाते हैं।

2. क्या आयुर्वेदिक दवा के साथ एलोपैथिक दवा ले सकते हैं?

हाँ, आयुर्वेदिक दवा के साथ एलोपैथिक दवा ले सकते हैं लेकिन केवल डॉक्टर की सलाह से।

3. क्या करेला जूस रोज पीना सुरक्षित है?

हाँ, करेला जूस रोज पीना सुरक्षित हो सकता है लेकिन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से।

4. क्या आयुर्वेदिक दवा के साइड इफेक्ट होते हैं?

गलत मात्रा या बिना सलाह के लेने से साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

5. क्या आयुर्वेद में डाइट का महत्व है?

हाँ, सही डाइट आयुर्वेदिक उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको आयुर्वेद में शुगर की सबसे अच्छी दवा के बारे में बताया। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को शुगर या डायबिटीज की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Clinical Experience

हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने शुगर के सही प्रकार और ट्रिगर की पहचान होने के बाद डॉक्टर द्वारा दी गई आयुर्वेदिक दवा, जड़ी-बूटियाँ और संतुलित डाइट अपनाने पर ब्लड शुगर के स्तर और उससे जुड़े लक्षणों में सुधार महसूस किया। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन और मधुमेह की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा या सपोर्टिव थेरेपी को शुरू करने से पहले किसी योग्य आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

Medical Review

यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer

यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।