For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण

किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण, कारण और किडनी को हेल्दी रखने के आसान उपायों के बारे में विस्तार से जानें
By Dr. Puneet Dhawan | Published: March 12, 2026

किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण – Kidney Kharaab Hone Ke Shuruati Lakshan

किडनी खराब होने पर शुरू में अक्सर लक्षण साफ़ तौर पर दिखाई नहीं देते या जो लक्षण दिखाई देते हैं वो बहुत ही नॉर्मल होते हैं जिस वजह से इन्हें सामान्य कमज़ोरी या थकान समझकर लोग अक्सर ignore कर देते हैं। लेकिन, अगर इन लक्षणों को सही वक़्त पर पहचान लिया जाए तो किडनी को ज़्यादा नुकसान होने से बचाया जा सकता है।

किडनी क्या काम करती है? – Kidney kya kaam karti hai?

किडनी हमारी बॉडी का एक बहुत ज़रूरी अंग है। खून को फिल्टर करना और बॉडी से विषैले पदार्थों को पेशाब (Urine) के ज़रिए बाहर निकालना – ये किडनी का ख़ास काम है लेकिन, इसके अलावा भी किडनी कई ज़रूरी काम भी करती है जैसे –

  • बॉडी में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखना
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करना
  • Red Blood Cells के बनने में भूमिका निभाना

जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो बॉडी में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं और कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण – Kidney kharaab hone ke shuruati lakshan

  • 1. बार-बार थकान और कमजोरी महसूस होना

किडनी खराब होने पर बॉडी में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे इंसान को हर वक़्त थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कई लोगों को काम करने की एनर्जी भी कम लगने लगती है।

  • 2. पैरों, टखनों और चेहरे पर सूजन

अगर किडनी ठीक से फिल्टर नहीं कर पा रही होती, तो बॉडी में फ्लूइड जमा होने लगता है। इसकी वजह से पैरों, टखनों और कभी-कभी चेहरे पर भी सूजन दिखाई दे सकती है।

  • 3. पेशाब में बदलाव

किडनी की दिक्कत होने पर Urination Pattern में बदलाव दिखाई दे सकता है। जैसे – पेशाब का रंग गहरा या झागदार होना, रात में बार-बार पेशाब आना या पेशाब की मात्रा कम या ज़्यादा होना।

  • 4. भूख कम लगना और उल्टी जैसा महसूस होना

जब बॉडी में वेस्ट प्रोडक्ट्स जमा होने लगते हैं, तो इंसान को भूख कम लग सकती है। ऐसे में कई लोगों को उल्टी या मतली भी महसूस हो सकती है।

  • 5. खुजली

किडनी की समस्या में खून ठीक से साफ नहीं हो पाता। इससे बॉडी में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, जो स्किन में खुजली और ड्राइनेस का कारण बन सकते हैं।

  • 6. सांस लेने में दिक्कत

अगर किडनी खराब होने की वजह से बॉडी में फ्लूइड जमा होने लगे, तो इसका असर फेफड़ों पर भी पड़ सकता है। इससे सांस लेने में परेशानी महसूस हो सकती है।

  • 7. फॉकस करने में दिक्कत

किडनी ठीक से काम नहीं करती तो इसका असर ब्लड में ऑक्सीजन के लेवल पर पड़ता है। इससे फॉकस करने में समस्या होती है और मानसिक थकान महसूस हो सकती है।

किडनी उपचार की तुलनात्मक टेबल – Comparison table of Kidney Treatment

उपचार का प्रकार कैसे मदद करता है Avoid/Risk
एलोपैथिक दवाइयाँ ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल कर किडनी पर दबाव कम करती हैं कुछ दवाइयों के लंबे उपयोग से साइड इफेक्ट हो सकते हैं
डायलिसिस जब किडनी ठीक से काम नहीं करती तो मशीन से खून साफ किया जाता है बार-बार अस्पताल जाना पड़ता है और संक्रमण का खतरा रहता है
किडनी ट्रांसप्लांट खराब किडनी को बदलकर नई किडनी लगाई जाती है सर्जरी का जोखिम, महंगा इलाज और लाइफ-लॉन्ग दवाइयाँ
आयुर्वेदिक उपचार जड़ी-बूटियों, डाइट और लाइफस्टाइल सुधार के जरिए किडनी की कार्यक्षमता को सपोर्ट करने का प्रयास बिना विशेषज्ञ सलाह के दवा लेना सुरक्षित नहीं

किडनी को हेल्दी रखने के आसान उपाय – Kidney ko healthy rakhne ke aasaan upaay

  • 1. सही मात्रा में पानी पीना
  • 2. Balanced diet लेना
  • 3. नमक और जंक फूड कम करना
  • 4. रेगुलर व्यायाम

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए? – When to See Doctor?

अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं, तो बिना देरी किए डॉक्टर से consult करें –

  • पैरों या चेहरे पर लगातार सूजन
  • पेशाब में खून या झाग दिखाई देना
  • बहुत ज़्यादा कमजोरी और थकान
  • भूख कम लगना या बार-बार उल्टी आना
  • रात में बार-बार पेशाब आना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • ब्लड प्रेशर या ब्लड शुगर लंबे वक़्त तक नियंत्रित न रहना
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

FAQs

किडनी खराब होने का दर्द कहाँ होता है? – Kidney kharaab hone ka dard kahaa hota hai?

अक्सर कमर के निचले हिस्से या पीठ के दोनों तरफ हल्का दर्द महसूस हो सकता है।

क्या कम पानी पीने से किडनी खराब हो सकती है? – Kya kam paani pine se kidney kharaab ho sakti hai?

लंबे वक़्त तक बहुत कम पानी पीने से किडनी पर प्रेशर बढ़ सकता है और किडनी खराब हो सकती है।

क्या किडनी खराब होने पर सूजन पूरे बॉडी में हो सकती है? – Kya kidney kharaab hone par soojan pure body mein ho sakti hai?

कुछ cases में पैरों के साथ-साथ हाथ, चेहरे और आंखों के आसपास भी सूजन दिखाई दे सकती है।

किडनी खराब होने पर कौन-सी जांच करानी चाहिए? – Kidney kharaab hone par kaun-si jaanch karaani chahiye?

सीरम क्रिएटिनिन, ब्लड यूरिया, पेशाब की जांच और KFT जैसी जांच किडनी की कन्डिशन जानने में मदद करती हैं।

Clinical Experience: हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने किडनी से जुड़ी शुरुआती समस्याओं और उनके कारणों की सही पहचान होने के बाद डॉक्टर द्वारा बताई गई आयुर्वेदिक दवाइयाँ, संतुलित डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने पर सूजन, थकान और पेशाब से जुड़ी परेशानियों में सुधार महसूस किया। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन और किडनी रोग की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा या सपोर्टिव थेरेपी को शुरू करने से पहले Nephrologist या योग्य डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार की किडनी खराब है या किडनी खराब होने के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से खराब किडनी का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।