For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

किडनी खराब होने पर क्या खाएं? घरेलू उपाय

जानिए किडनी खराब होने पर क्या खाएं, किन चीजों से बचें, डाइट टिप्स और असरदार घरेलू उपाय जो किडनी को सपोर्ट करते हैं।
By Dr. Puneet Dhawan | Published: April 2, 2026

किडनी खराब होने पर क्या खाएं? घरेलू उपाय – Kidney Kharaab Hone Par Kya Khayein? Gharelu Upaay

आमतौर पर किडनी खराब होने पर हल्का, कम नमक वाला और ताज़ा घर का बना खाना खाना चाहिए। साथ ही घरेलू उपायों में सही डाइट, नमक कम करना और लाइफस्टाइल सुधारने जैसे तरीके अपनाए जा सकते हैं जो किडनी को सपोर्ट करने में बहुत हेल्प करते हैं। किडनी हमारी बॉडी का वो ज़रूरी अंग है, जो खून को साफ करती है और टॉक्सिन्स बाहर निकालती है। गलत diet से किडनी पर ज़्यादा load पड़ सकता है जिससे किडनी के काम पर बहुत असर पड़ता है, किडनी खराब होने लगती है और आगे चलकर किडनी की serious बीमारियाँ भी पैदा हो सकती हैं। इसलिए, किडनी को ठीक करने के लिए सही खान-पान अपनाना बहुत ज़रूरी हो जाता है।

किडनी खराब होने पर ईन पोषक तत्वों का ध्यान रखना चाहिए – Kidney Kharaab Hone Par Een Poshak Tattvo Ka Dhyaan Rakhna Chahiye

  • प्रोटीन: इसे लिमिट में लें, क्योंकि ज़्यादा प्रोटीन किडनी पर प्रेशर डालता है और टॉक्सिन्स बढ़ा सकता है।
  • सोडियम: नमक की मात्रा कम करें ताकि सूजन और हाई BP कंट्रोल में रह सके।
  • पोटैशियम: किडनी खराब होने पर इसका लेवल बढ़ सकता है, इसलिए इसे कंट्रोल करना ज़रूरी है।
  • फॉस्फोरस: इसकी मात्रा ज़्यादा होने पर हड्डियों और heart पर असर पड़ता है।
  • पानी: इसकी मात्रा balanced होनी चाहिए ताकि बॉडी में फ्लूइड बैलेंस बना रहे।
  • कैलोरी: सही मात्रा में लें, ताकि बॉडी को energy मिलती रहे और कमजोरी न हो।

किडनी खराब होने पर क्या खाएं? घरेलू उपाय – Kidney Kharaab Hone Par Kya Khayein? Gharelu Upaay

  • 1. हल्का और पचने में आसान खाना

    किडनी patient को हमेशा आसानी से पचने वाला खाना लेना चाहिए, जैसे – खिचड़ी, दलिया, उबली सब्जियां, सूप। ये खाना किडनी पर प्रेशर नहीं डालता और बॉडी को जरूरी पोषण देता है।

  • 2. कम नमक वाला खाना

    ज़्यादा नमक किडनी के लिए खतरनाक होता है, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इसलिए, किडनी patient कम नमक लें और सिर्फ़ सेंधा नमक का ही use करें। साथ ही पैकेट वाले फूड (chips, pickle) से बचें और बाहर का खाना कम करें।

  • 3. सही मात्रा में पानी पिएं

    पानी पीना ज़रूरी है, लेकिन बहुत ज़्यादा भी नहीं। इस बारे में डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है। आप चाहें तो नारियल पानी (limit में) ले सकते हैं लेकिन, अगर body में पोटैशियम लेवल ज़्यादा है तो नारियल पानी लेने से पहले doctor से consult ज़रूर कर लें।

  • 4. कम पोटैशियम वाले फल खाएं

    किडनी खराब होने पर पोटैशियम लेवल कंट्रोल में रखना ज़रूरी है। ऐसे में सेब, पपीता, अमरूद, अंगूर जैसे फल लिमिट में खा सकते हैं। साथ ही केला, संतरा जैसे हाई पोटैशियम वाले फलों से बचना चाहिए।

  • 5. प्रोटीन सीमित मात्रा में लें

    ज़्यादा प्रोटीन किडनी पर load डाल सकता है। इसलिए, दाल, पनीर आदि डॉक्टर से पूछकर limit में लें।

किडनी खराब होने पर क्या न खाएं? – Kidney Kharaab Hone Par Kya Na Khayein?

  • बहुत ज़्यादा नमक
  • फ्राइड फूड
  • रेड मीट
  • कोल्ड ड्रिंक
  • पैकेट फूड
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

किडनी खराब होने पर असरदार घरेलू उपाय – Kidney Kharaab Hone Par Asardaar Gharelu Upaay

  • 1. धनिया पानी

    धनिया को उबालकर उसका पानी पीना किडनी detox करने में मदद कर सकता है।

  • 2. लौकी का जूस

    लौकी से किडनी को बहुत फायदा मिल सकता है। डॉक्टर की सलाह के साथ इसे सुबह खाली पेट लें।

  • 3. तुलसी के पत्ते

    यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करती है। इसलिए, रोज 4 से 5 तुलसी के पत्ते खा सकते हैं।

  • 4. हल्दी वाला दूध

    हल्दी में anti-inflammatory गुण मौजूद होते हैं। यह किडनी को support करती है और सूजन कम करने में मदद कर सकती है।

किडनी की सेहत सुधारने के तरीकों की तुलनात्मक टेबल – Comparative Table of Ways to Improve Kidney Health

तरीका कैसे मदद करता है Avoid / Risk
संतुलित डाइट (Balanced Diet) किडनी पर लोड कम करता है गलत डाइट से हालत बिगड़ सकती है
Low Sodium Diet BP कंट्रोल करता है ज़्यादा नमक खतरनाक
पानी का सही सेवन टॉक्सिन्स बाहर निकालता है ज़्यादा पानी भी नुकसानदेह
योग और एक्सरसाइज बॉडी को एक्टिव रखता है ज़्यादा थकान से बचें
आयुर्वेदिक उपाय नेचुरल तरीके से सुधार बिना सलाह के जड़ी-बूटी नुकसान कर सकती है
दवाइयां (Medicines) बीमारी कंट्रोल करती हैं साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं

किडनी की सेहत, आयुर्वेद और सही डाइट – Kidney Ki Sehat, Ayurved Aur Sahi Diet

आयुर्वेद में किडनी की सेहत सुधारने के लिए कई natural तरीके बताए गए हैं, जैसे – धनिया पानी, लौकी का जूस और कुछ हर्बल काढ़े। ये सब बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद सिर्फ बीमारी को ठीक करने पर focus नहीं करता बल्कि, पूरे बॉडी के सिस्टम को ठीक करने पर ज़ोर देता है।

हालांकि, हर रोगी की कंडीशन अलग होती है, इसलिए किसी भी आयुर्वेदिक उपाय या डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर से consult करना ज़रूरी है, ताकि सही तरीके से किडनी की care की जा सके।

किडनी हेल्थ के लिए जरूरी टिप्स – Kidney Health Ke Liye Zaruri Tips

  • रोज हल्की exercise करें
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखें
  • शुगर लेवल मॉनिटर करें
  • स्मोकिंग और अल्कोहल से दूर रहें
  • Regular checkup कराते रहें

कब डॉक्टर को दिखाएं? – When to See Doctor?

  • बार-बार पेशाब आना या बहुत कम आना
  • पेशाब में झाग (foam) आना
  • पैरों और चेहरे पर सूजन
  • लगातार थकान महसूस होना
  • भूख कम लगना
  • उल्टी या मितली आना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • कमर या पीठ में दर्द
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

FAQs

किडनी के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है? – Kidney ke liye sabse accha gharelu upaay kya hai?

आमतौर पर धनिया पानी, लौकी का जूस और तुलसी के पत्ते सबसे अच्छे घरेलू उपाय माने जाते हैं।

किडनी को नेचुरल तरीके से कैसे ठीक करें? – Kidney ko natural tarike se kaise theek karien?

कुछ cases में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ, सही डाइट, पंचकर्म, योग आदि की मदद से किडनी को naturally ठीक किया जा सकता है।

किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं? – Kidney kharaab hone ke shuruati lakshan kya hain?

सूजन, थकान, पेशाब में बदलाव और भूख कम लगना – ये किडनी खराब होने के कुछ आम शुरुआती लक्षण हैं।

क्या किडनी मरीज चावल खा सकता है? – Kya kidney mareej chawal kha sakta hai?

हाँ, सादा चावल खा सकते हैं क्योंकि यह हल्का और आसानी से पचने वाला होता है।

Clinical Experience:

हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने किडनी खराब होने पर डॉक्टर द्वारा दी गई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ, काढ़ा, जूस, सही diet, योग, पंचकर्म आदि अपना कर किडनी की सेहत में सुधार महसूस किया। साथ ही सूजन, थकान और पेशाब से जुड़ी समस्याएं दूर हुई। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन और किडनी डैमेज की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी घरेलू उपाय, डाइट या सपोर्टिव थेरेपी को शुरू करने से पहले Nephrologist या योग्य डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

Medical Review:

यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer:

यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि ‘किडनी खराब होने पर क्या खाएं? घरेलू उपाय’ लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी खराब होने की समस्या है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी की खराबी का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।