For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

किडनी खराब होने से कैसे बचाएं?

जानिए किडनी खराब होने से बचाने के तरीके, लक्षण, कारण, डाइट और lifestyle tips जिससे किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है।
By Dr. Puneet Dhawan | Published: March 18, 2026

किडनी खराब होने से कैसे बचाएं? – Kidney Kharaab Hone Se Kaise Bachaaye?

किडनी को खराब होने से बचाने के लिए सही डाइट, नेचुरल ड्रिंक्स और healthy lifestyle अपनाना सबसे ज़रूरी है। साथ ही, किडनी खराब होने के लक्षण जानकार समय-समय पर डॉक्टर से consult करना चाहिए।

आजकल किडनी से जुड़ी बीमारियाँ तेज़ी से बढ़ रही हैं। किडनी हमारी बॉडी का filtration system है, जो खून को साफ करती है और toxins बाहर निकालती है। इसलिए, किडनी का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।

किडनी खराब होने के लक्षण क्या हैं? – Kidney Kharaab Hone Ke Lakshan Kya Hain?

आमतौर पर ईन लक्षणों से किडनी की खराबी का पता चलता है –

  • पेशाब में झाग या खून आना
  • बार-बार या कम पेशाब आना
  • पैरों, चेहरे या टखनों में सूजन
  • लगातार थकान और कमजोरी
  • भूख कम लगना और मितली
  • कमर या पीठ के निचले हिस्से में दर्द
  • skin में खुजली और dryness
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

कैसे होती है किडनी खराब? – Kaise Hoti Hai Kidney Kharaab?

  • लंबे वक़्त तक diabetes (शुगर) रहने से किडनी की नसें डैमेज हो जाती हैं।
  • हाई ब्लड प्रेशर भी किडनी के filtration system को कमजोर करता है।
  • painkillers का ज़्यादा इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • कम पानी पीने से toxins बॉडी में जमा होने लगते हैं।
  • ज़्यादा नमक और processed food किडनी पर extra प्रेशर डालते हैं।
  • शराब और सिगरेट से blood flow कम हो जाता है।
  • Infection या kidney stone का इलाज न कराने से damage बढ़ता है।
  • वजन ज़्यादा बढ़ने से भी किडनी खराब हो सकती है।

किडनी खराब होने से कैसे बचाएं? – Kidney Kharaab Hone Se Kaise Bachaaye?

नीचे दिए गए ईन तरीकों से किडनी को खराब होने से बचाया जा सकता है –

1. सही मात्रा में पानी पिएं

पानी किडनी के लिए सबसे ज़रूरी है। दिनभर में 7 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं, गर्मी में पानी की मात्रा और बढ़ा सकते हैं। Dehydration से किडनी पर प्रेशर बढ़ता है लेकिन, एकदम ज़्यादा पानी एक साथ न पियें, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिनभर पिएं। ज़्यादा पानी पीना भी किडनी को खराब कर सकता है।

2. संतुलित आहार लें

Healthy diet किडनी को सुरक्षित रखने में हेल्प करती है। इसलिए, ताज़े फल और सब्जियां खाएं, नमक कम करें, प्रासेस्ड फूड और जंक फूड से दूरी रखें, protein का intake balanced रखें, ज़्यादा नमक और प्रोटीन किडनी पर load डाल सकते हैं।

3. ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल रखें

हाई बी पी और diabetes किडनी खराब होने के सबसे बड़े कारण हैं। रेगुलर BP check कराएं, sugar level control में रखें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लें।

4. Painkillers का ज़्यादा use न करें

Painkillers का लगातार इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुँचा सकता है। बिना डॉक्टर से पूछे दवा न लें, तेज़ दर्द होने पर alternative therapy अपनाएं।

5. रेगुलर व्यायाम करें

Daily exercise करने से blood circulation सुधरता है, वजन कंट्रोल में रहता है, BP और sugar level संतुलित रहते हैं। इसलिए, रोज़ाना 30 मिनट walk करें या योग करें।

6. शराब और सिगरेट से दूरी रखें

ये दोनों किडनी के function कमज़ोर करते हैं। सिगरेट blood flow को कम करती है, शराब dehydration बढ़ाता है। अगर किडनी को बचाना है तो इन आदतों को छोड़ना ज़रूरी है।

7. वजन नियंत्रित रखें

वजन बढ़ने से diabetes और BP का खतरा बढ़ता है, किडनी पर extra प्रेशर पड़ता है। इसलिए, संतुलित डाइट और exercise से वजन कंट्रोल करें।

8. आयुर्वेदिक तरीके अपनाएं

आयुर्वेद में किडनी को हेल्दी रखने के कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जैसे – गोखरू का सेवन, पुनर्नवा जड़ी-बूटी, नारियल पानी, त्रिफला आदि। ये उपाय किडनी की सफाई और detox में मदद कर सकते हैं। लेकिन, कोई भी आयुर्वेदिक दवा आयुर्वेदिक डॉक्टर से पूछकर ही लें।

किडनी खराब होने से बचाने के तरीकों की तुलनात्मक टेबल – Comparative Table of Ways to Prevent Kidney Damage

तरीका क्या करें फायदा Avoid / Risk
पानी पीना 7-10 गिलास रोज toxins बाहर निकलते हैं बहुत कम पानी पीना
सही डाइट रोज 30 मिनट BP और sugar control Inactive lifestyle
Painkillers सीमित उपयोग किडनी damage से बचाव खुद से दवा लेना
वजन Control balanced diet diseases का risk कम मोटापा
आयुर्वेदिक उपाय गोखरू, पुनर्नवा नेचुरल detox बिना सलाह के जड़ी-बूटी लेना
Sugar Control diabetes manage kidney damage slow uncontrolled diabetes
BP Control नियमित checkup kidney protection high BP ignore करना
  • पानी पीना – 7-10 गिलास रोज | toxins बाहर निकलते हैं | बहुत कम पानी पीना
  • सही डाइट – कम नमक, fresh food | किडनी पर कम दबाव | प्रासेस्ड फूड और जंक फूड
  • व्यायाम – रोज 30 मिनट | BP और sugar control | Inactive lifestyle
  • Painkillers – सीमित उपयोग | किडनी damage से बचाव | खुद से दवा लेना
  • वजन Control – balanced diet | diseases का risk कम | मोटापा
  • आयुर्वेदिक उपाय – गोखरू, पुनर्नवा | नेचुरल detox | बिना सलाह के जड़ी-बूटी लेना
  • Sugar Control – diabetes manage | kidney damage slow | uncontrolled diabetes
  • BP Control – नियमित checkup | kidney protection | high BP ignore करना

कब डॉक्टर को दिखाएं? – When to See Doctor?

अगर नीचे दिए गए symptoms दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें –

  • पेशाब में झाग
  • बार-बार पेशाब आना या कम आना
  • पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन
  • थकान और कमजोरी महसूस होना
  • भूख कम लगना या nausea
  • पेशाब में खून आना
  • पीठ या कमर के निचले हिस्से में दर्द
  • High BP का अचानक बढ़ जाना
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

FAQs

किडनी को मजबूत कैसे बनाएं? – Kidney ko majboot kaise banaaye?

फल-सब्जियां खाएं, exercise करें, नमक कम लें और hydration बनाए रखें।

किडनी के लिए कौन सा फल अच्छा है? – Kidney ke liye kaun sa phal accha hai?

सेब, पपीता, अनार और तरबूज अच्छे माने जाते हैं।

किडनी को साफ कैसे रखें? – Kidney ko saaf kaise rakhein?

पानी पिएं, healthy diet लें और आयुर्वेदिक herbs जैसे पुनर्नवा का उपयोग करें।

किडनी खराब होने से पहले क्या संकेत मिलते हैं? – Kidney kharaab hone se pahle kya sanket milte hain?

पेशाब में झाग, सूजन, कमजोरी और भूख में कमी – ये कुछ आम संकेत मिल सकते हैं।

Clinical Experience

हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने किडनी से जुड़ी समस्याओं के शुरुआती संकेतों को समझकर और सही वक़्त पर डॉक्टर द्वारा बताई गई किडनी की आयुर्वेदिक दवा, सही डाइट और lifestyle अपनाकर सुधार महसूस किया। डॉक्टर की सलाह से संतुलित डाइट, पर्याप्त पानी, BP और sugar कंट्रोल, साथ ही आयुर्वेदिक सपोर्ट जैसे पुनर्नवा और गोखरू अपनाने पर कई लोगों में सूजन, थकान और पेशाब से जुड़ी परेशानियों में राहत देखी गई। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन और किडनी की स्थिति अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा, supplement या आयुर्वेदिक उपाय को शुरू करने से पहले Nephrologist या योग्य डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

Medical Review

यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer

यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि ‘किडनी खराब होने से कैसे बचाएं?’ लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार की किडनी खराब है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से खराब किडनी या किडनी डैमेज का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।