For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

किडनी सूजन रोग होने पर क्या नहीं खाना चाहिए

यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें किडनी के टिश्यूज़ में सूजन आ जाती है या उनको नुकसान पहुँचता है। इस बात पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है कि किडनी सूजन रोग होने पर क्या नहीं खाना चाहिए।
By Dr. Puneet Dhawan | Published: May 5, 2025

किडनी सूजन रोग क्या होता है - Kidney Sujan Rog kya hota hai?

यह एक ऐसी कंडीशन है जिसमें किडनी के टिश्यूज़ में सूजन आ जाती है या उनको नुकसान पहुँचता है। इस रोग को ‘नेफ्राइटिस’ कहा जाता है। किडनी से जुड़ी यह एक गंभीर समस्या है इसलिए, इस बात पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है कि किडनी सूजन रोग होने पर क्या नहीं खाना चाहिए। लेकिन इससे पहले किडनी सूजन रोग के बारे में कुछ दूसरी जानकारियाँ लेनी चाहिए जो नीचे दी गयी हैं।

किडनी सूजन रोग कितने टाइप का होता है - Kidney Sujan Rog kitne type ka hota hai?

यह रोग 3 टाइप का होता है -

ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस: किडनी के ग्लोमेरुलस, जो ब्लड को छानने का काम करता है, उसमें यह सूजन होती है।

पाइलोनेफ्राइटिस: यह किडनी में इन्फेक्शन है, जो अक्सर मूत्राशय के इन्फेक्शन से शुरू होता है।

नेफ्रोटिक सिंड्रोम: यह एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें किडनी से प्रोटीन का रिसाव होता है यानी ज़्यादा मात्रा में प्रोटीन पेशाब के रास्ते से बाहर निकलने लगता है।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

किडनी सूजन रोग के कारण - Kidney Sujan Rog ke karan

ईन कारणों से किडनी सूजन रोग होता है -

  • इन्फेक्शन (बैक्टीरियल, वायरल)
  • ऑटोइम्यून बीमारियां (जैसे लुपस)
  • दवाओं का साइड इफेक्ट्स
  • हाई बीपी
  • डायबिटीज
  • जेनेटिक/पारिवारिक कारण

किडनी सूजन रोग के लक्षण - Kidney Sujan Rog ke lakshan

ईन लक्षणों से किडनी सूजन रोग की पहचान कि जा सकती है -

  • पीठ में दर्द
  • पेशाब में बदलाव (रंग, आवृत्ति, मात्रा)
  • हाथों और पैरों में सूजन
  • हाई बी पी
  • थकान
  • भूख न लगना

ईन लक्षणों से इस रोग की पहचान करने के बाद खान-पान पर ख़ास ध्यान देना चाहिए और कुछ चीज़ों का परहेज़ करना चाहिए, जिसके बारे में जानकारी नीचे दी गयी है।

किडनी सूजन रोग होने पर क्या नहीं खाना चाहिए - Kidney Sujan Rog hone par kya nahi khana chahiye?

आम तौर पर इस रोग में ईन चीज़ों से परहेज़ करना चाहिए -

  • ज़्यादा नमक वाली चीज़ें
  • रेड मीट
  • चिकन
  • केला
  • संतरा
  • आम
  • आलू
  • टमाटर
  • पालक
  • ड्राई फ्रूट - बादाम, अखरोट
  • प्रोसेस्ड फ़ूड
  • डेयरी प्रोडक्ट्स
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

इसके अलावा किडनी सूजन रोग में खान-पान से जुड़े और भी ज़रूरी सवाल और जानकारियाँ नीचे दी गयी हैं।

कौन-कौन से फल किडनी सूजन में नहीं खाने चाहिए - Kaun kaun se phal Kidney Sujan mein nahi khane chahiye?

जिन फलों में पोटैशियम की मात्रा ज़्यादा होती है उनको किडनी सूजन रोग होने पर नहीं खाना चाहिए। ईन फलों में केला, संतरा, खरबूजा, खजूर, आलूबुखारा और एवोकाडो शामिल हैं।

क्या दालें किडनी की सूजन में नुकसानदायक होती हैं - Kya daale Kidney ki Sujan mein nuksandayak hoti hain?

किडनी की सूजन में कुछ दालें नुकसानदायक हो सकती हैं, जिनमें पोटैशियम की मात्रा ज़्यादा होती है जैसे अरहर दाल, मसूर दाल और राजमा।

क्या दूध और दूध से बने उत्पाद लेने चाहिए किडनी सूजन में - Kya doodh aur doodh se bane products lene chahiye Kidney Sujan mein?

सिमित मात्रा में लेने चाहिए क्योंकि इनमें पोटेशियम और फोस्फोरस ज़्यादा होता है जो किडनी सूजन में नुकसान पहुंचा सकता है।

कौन-कौन सी सब्जियां किडनी सूजन में अवॉइड करनी चाहिए - Kaun-kaun si sabziya Kidney Sujan mein avoid karni chahiye?

हरी पत्तेदार सब्जियां और जड़ वाली सब्जियां किडनी सूजन में अवॉइड करनी चाहिए क्योंकि इनमें पोटेशियम या ऑक्सालेट की मात्रा ज़्यादा होती है, जो सूजन या पथरी बनाने की संभावना को बढ़ा सकती हैं।

किडनी में सूजन होने पर नमक क्यों नहीं खाना चाहिए - Kidney mein Sujan hone par namak kyon nahi khana chahiye?

किडनी में सूजन होने पर नमक का सेवन कम करना या बंद कर देना चाहिए क्योंकि नमक में सोडियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।

क्या चावल खाना किडनी की सूजन में सुरक्षित है - Kya chawal khana Kidney ki sujan mein surakshit hai?

आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इस बारे में एक बार डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि किडनी सूजन रोग होने पर क्या नहीं खाना चाहिए लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको किडनी सूजन रोग है या ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेद अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेद के साथ।