For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

किडनी स्टेज 5 से बचने के उपाय

जानिए किडनी स्टेज 5 से बचने के असरदार उपाय, सही डाइट, लाइफस्टाइल, आयुर्वेदिक उपाय और जरूरी सावधानियां जो किडनी को हेल्दी बनाए रखें।
By Dr. Puneet Dhawan | Published: April 3, 2026

किडनी स्टेज 5 से बचने के उपाय – Kidney Stage 5 Se Bachne Ke Upaay

किडनी स्टेज 5 से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप वक़्त रहते अपनी किडनी की देखभाल और सफाई करना शुरू करें। साथ ही शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को कंट्रोल में रखें। सही डाइट, लाइफस्टाइल और रेगुलर जांच से किडनी की बीमारी को stage 5 तक आने से रोका जा सकता है।

क्या है किडनी स्टेज 5? – Kya hai kidney stage 5?

किडनी स्टेज 5 वह कन्डिशन है जब किडनी 85 से 90% तक काम करना बंद कर देती है। ऐसे में रोगी को डायलिसिस या ट्रांसप्लांट की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन, अच्छी बात यह है कि अगर आप पहले से सावधानी रखें, तो इस कन्डिशन से बचा जा सकता है।

किडनी खराब होने के ख़ास कारण – Kidney kharaab hone ke khaas kaaran

  • डायबिटीज (Diabetes): लंबे वक़्त तक हाई शुगर किडनी को नुकसान पहुंचाता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर (High BP): यह किडनी की नसों को कमजोर करता है।
  • गलत खानपान: ज़्यादा नमक, तला-भुना और processed food खाने से किडनी पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ सकता है।
  • Painkillers का ज़्यादा इस्तेमाल: यह किडनी पर load डाल सकते हैं।
  • पानी कम पीना: इस वजह से बॉडी में toxins जमा होते हैं।

किडनी स्टेज 5 से बचने के उपाय – Kidney stage 5 se bachne ke upaay

  • ब्लड शुगर और BP कंट्रोल रखें – इसके लिए आप रोजाना जांच करें साथ ही HbA1c को कंट्रोल में रखें।
  • Healthy Diet अपनाएं – कम नमक और कम प्रोटीन लें, fresh फल और सब्जियां खाएँ। किसी भी चीज़ को diet में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
  • पानी की मात्रा पर ध्यान दें – किडनी रोग में ज़्यादा पानी और कम पानी, दोनों नुकसान कर सकता है इसलिए, डॉक्टर से पूछकर ही पानी की मात्रा fix करें।
  • Exercise और योग करें – रोज 30 मिनट चलने से किडनी के काम में आसानी होती है।
  • सिगरेट और शराब से दूर रहें – ये किडनी को तेजी से खराब करते हैं।
  • किडनी टेस्ट करवाते रहें –Regular क्रिएटिनिन, यूरिया और पेशाब में प्रोटीन की जांच कराते रहें।
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

किडनी स्टेज 5 से बचने के तरीकों की तुलनात्मक टेबल – Comparative Table of Ways to Prevent Kidney stage 5

तरीका कैसे काम करता है फायदे Avoid / Risk
सही Diet किडनी पर बोझ कम करता है long-term फायदा गलत डाइट से कमजोरी
Exercise blood flow improve करता है natural healing ज़्यादा exercise से थकान
दवाइयाँ BP और sugar कंट्रोल जल्दी असर side effects possible
पानी का Balance toxins बाहर निकालता है किडनी safe रहती है ज़्यादा पानी भी नुकसान
आयुर्वेदिक  इलाज बॉडी detox और balance root cause पर काम गलत उपयोग से risk
डायलिसिस (late stage) waste remove करता है life-saving permanent solution नहीं

किडनी स्टेज 5 से बचने के आयुर्वेदिक उपाय – Kidney stage 5 se bachne ke ayurvedic upaay

आयुर्वेद में किडनी को हेल्दी रखने के लिए कई natural तरीके बताए गए हैं, जो बॉडी को अंदर से मजबूत बनाते हैं। किडनी स्टेज 5 से बचने की आयुर्वेदिक दवा और उपाय इस प्रकार हैं –

  • पुनर्नवा (Punarnava) – यह किडनी की सूजन कम करता है और पेशाब के flow को सुधारता है।
  • गोखरू (Gokshura) – इससे किडनी का काम सुधरता है और पेशाब से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
  • गिलोय (Giloy) – यह immunity बूस्ट करता है। साथ ही शरीर से गंदगी यानी toxins बाहर निकालने में मदद करता है।
  • आंवला (Amla) – इसमें vitamin C भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह किडनी की सफाई भी करता है।
  • वरुण (Varun) – इससे किडनी स्टोन और सूजन में मदद मिलती है।
  • त्रिफला (Triphala) – यह digestion सुधारने में मदद करता है और बॉडी की गहराई से सफाई करता है।
  • पंचकर्म थेरेपी – यह आयुर्वेदिक detox therapy होती है जिसमें आयुर्वेदिक तेल, लेप और जड़ी-बूटियों की मदद से बॉडी को detox किया जाता है।

किडनी स्टेज 5 से बचाव में लाइफस्टाइल का महत्व – Kidney stage 5 se bachaav mein lifestyle ka mahatva

आज की तेज़ और busy life में लोग अपनी हेल्थ को ignore कर देते हैं, जिसका असर सीधे किडनी पर पड़ता है। कुछ आदतें किडनी को धीरे-धीरे कमजोर कर देती हैं, जैसे – देर रात जागना, junk food खाना, पानी कम पीना। अगर आप सही time पर इन आदतों को सुधार लें, तो किडनी स्टेज 5 जैसी serious कन्डिशन से आसानी से बच सकते हैं।

किडनी स्टेज 5 से बचने के लिए ज़रूरी परहेज़ – Kidney stage 5 se bachne ke liye zaruri parhez

  • नमक ज़्यादा न लें
  • प्रासेस्ड food से दूरी बनाएँ
  • रेड मीट न खाएँ
  • soft drinks से बचकर रहें

ऐसे रखें किडनी को लंबे वक़्त तक healthy – Aise rakhein kidney ko lambe waqt tak healthy

  • हर 6 महीने में हेल्थ चेकअप कराएँ।
  • खुद से दवा लेने न लें, हमेशा डॉक्टर से पूछकर ही कोई भी दवा लें।
  • stress कम रखें।
  • नींद पूरी लें।
  • daily routine fix करें।

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए? – When to See Doctor?

ये लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें –

  • पेशाब में झाग आना
  • बार-बार पेशाब आना
  • पैरों, हाथों या चेहरे पर सूजन
  • थकान और कमजोरी
  • भूख कम लगना
  • उल्टी या जी मिचलाना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • ब्लड प्रेशर लगातार हाई रहना
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

FAQs

क्या डायबिटीज से किडनी फेल हो सकती है? – Kya diabetes se kidney fail ho sakti hai?

हाँ, लंबे time तक शुगर लेवल का uncontrolled रहना किडनी को नुकसान पहुँचा सकता है और किडनी फेलियर तक ले जा सकता है।

किडनी फेल होने में कितना वक़्त लगता है? – Kidney fail hone mein kitna waqt lagta hai?

यह व्यक्ति की हेल्थ और बीमारी पर depend करता है, कुछ cases में सालों लग सकते हैं।

किडनी खराब होने पर कौन सी आदतें छोड़नी चाहिए? – Kidney kharaab hone par kaun si aadatein chhodni chahiye?

शराब, सिगरेट, junk food और देर रात जागने की आदत छोड़नी चाहिए।

किडनी स्टेज 5 से बचने के लिए सबसे जरूरी क्या है? – Kidney stage 5 se bachne ke liye sabse zaruri upaay kya hai?

वक़्त पर बीमारी को पहचानना और lifestyle में सुधार करना।

Important Points to Remember

  • किडनी की नियमित जांच बहुत जरूरी है
  • ब्लड शुगर और BP कंट्रोल में रखें
  • कम नमक और संतुलित डाइट लें
  • पानी संतुलित मात्रा में पिएं
  • आयुर्वेदिक उपाय डॉक्टर की सलाह से ही अपनाएं
  • लाइफस्टाइल सुधार सबसे जरूरी है

Clinical Experience: हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने किडनी से जुड़ी समस्याओं को शुरुआती स्टेज में पहचानकर और सही वक़्त पर डाइट, लाइफस्टाइल में बदलाव तथा डॉक्टर द्वारा दी गई आयुर्वेदिक दवाओं और थेरेपी अपनाने के बाद किडनी फंक्शन में सुधार महसूस किया। खासकर ब्लड शुगर और BP को कंट्रोल में रखने, संतुलित प्रोटीन डाइट लेने और regular जांच कराने से किडनी पर पड़ने वाला दबाव कम हुआ और स्टेज 5 तक पहुंचने का risk कम हुआ। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन और किडनी डैमेज की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा, हर्बल उपचार या सपोर्टिव थेरेपी को शुरू करने से पहले Nephrologist या योग्य डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको किडनी स्टेज 5 से बचने के उपाय बताए। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी स्टेज 5 की समस्या है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी स्टेज 5 की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।