कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज – Cholesterol Kam Karne Ka Ramban Ilaj
बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल; आज की एक आम समस्या – Badhta hua cholesterol; aaj ki ek aam samasya
कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना एक बहुत ही आम समस्या बन चूका है। कुछ स्टडीज़ से पता चला है कि भारत में 31% से ज़्यादा लोग हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं। आज की फ़ास्ट लाइफ, हमारी गलत डाइट और लाइफस्टाइल इसका एक ख़ास कारण है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी उनमें से एक है, जो दिल की बीमारी, स्ट्रोक, और दूसरी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ईन तमाम बिमारियों से बचने के लिए कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज जानना बहुत ज़रूरी है। लेकिन, पहले कोलेस्ट्रॉल के बारे में आम जानकारी लेनी चाहिए जो नीचे शेयर की गयी है।
कोलेस्ट्रॉल क्या है – Cholesterol kya hai?
कोलेस्ट्रॉल एक तरह की वसा (lipid) है जो आपके शरीर की कोशिकाओं को बनाने और हार्मोन बनाने में मदद करता है। यह शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब इसकी मात्रा खून में ज़्यादा हो जाती है, तो ये हानिकारक हो जाता है।
कोलेस्ट्रॉल ख़ासकर दो टाइप का होता है:
- LDL (Low-Density Lipoprotein): इसे ‘खराब कोलेस्ट्रॉल’ कहा जाता है। जब इसका लेवल बढ़ता है, तो यह धमनियों में जमा होकर ब्लॉकेज कर सकता है।
- HDL (High-Density Lipoprotein): इसे ‘अच्छा कोलेस्ट्रॉल’ कहा जाता है। यह खून से खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालता है और लिवर तक पहुंचाता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण – Cholesterol badhne ke karan
- खराब खान-पान: ज्यादा तला-भुना, फैटी और जंक फूड को खाना
- मोटापा और कम फिजिकल एक्टिविटी
- धूम्रपान और शराब का सेवन
- तनाव और नींद की कमी
- जेनेटिक कारण यानी परिवार में पहले से कोलेस्ट्रॉल की समस्या होना
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज – Cholesterol kam karne ka ramban ilaj
ईन तरीकों से कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है –
1. डाइट में बदलाव
फाइबर वाली चीज़ें खाएं जैसे दलिया, ओट्स, बीन्स, फल और सब्जियां। फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। सैचुरेटेड वसा और ट्रांस फैट से बचें यानी जंक फूड, बेकरी प्रोडक्ट्स, फ्राइड आइटम्स, और प्रोसेस्ड फूड ना खाएं। इसके अलावा अच्छे फैट्स लें जैसे एवोकाडो, बादाम, अखरोट और जैतून का तेल। नींबू पानी और हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर को डिटॉक्स करती हैं और लिवर को मजबूत बनाती हैं। इसलिए, इनका इस्तेमाल भी करें।
2. रेगुलर एक्सरसाइज़
रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक या योग करें। तेज चलना, साइकिल चलाना, तैराकी, और डांस जैसी एक्टिविटी बहुत फायदेमंद होती हैं। व्यायाम से न केवल LDL घटता है, बल्कि HDL भी बढ़ता है।
3. कोलेस्ट्रॉल कम करने के आयुर्वेदिक उपाय
मुक्ता पिश्टी, त्रिफला, गिलोय और कालमेघ जैसे हर्बल सप्लीमेंट लिवर को साफ़ करते हैं और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करते हैं। लहसुन भी एक रामबाण इलाज है, यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और ब्लड कोलेस्ट्रॉल घटाता है। रोज़ सुबह एक-एक कली कच्चा लहसुन चबाना फायदेमंद होता है। साथ ही आंवला का इस्तेमाल करें। यह विटामिन C से भरपूर होता है और इम्युनिटी बढ़ाता है।
4. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जीवनशैली में बदलाव
धूम्रपान और शराब से दूर रहें, वजन कंट्रोल में रखें, मोटापा LDL को बढ़ाता है, रेगुलर हेल्थ चेकअप कराते रहें, स्ट्रेस न लें और नींद पूरी लें।
FAQ
क्या व्यायाम से तुरंत फायदा होता है – Kya vyaayaam se turant fayda hota hai?
व्यायाम का फायदा धीरे-धीरे होता है। कम से कम 4-6 हफ्ते रेगुलर व्यायाम से कोलेस्ट्रॉल में सुधार दिखने लगता है।
क्या घरेलू नुस्खे बिना डॉक्टर की सलाह के अपनाए जा सकते हैं – Kya gharelu nuskhe bina doctor ki salah ke apnaye jaa sakte hain?
घरेलू उपाय आमतौर पर सुरक्षित होते हैं, लेकिन अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा है या कोई दूसरी समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
क्या लहसुन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है – Kya lahsun se cholesterol kam hota hai?
हाँ, लहसुन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।
कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या होते हैं – cholesterol ke lakshan kya hote hain?
शुरू में लक्षण साफ़ नहीं दिखते लेकिन जब लेवल बढ़ जाता है, तो कुछ संकेत दिख सकते हैं जैसे सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, थकान, हाथ-पैरों में झनझनाहट, या हाई ब्लड प्रेशर। आंखों के आसपास पीले रंग की चर्बी जमा होना (जैंथेलैज़्मा) भी एक लक्षण हो सकता है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज बताया। लेकिन आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।