डायबिटीज में पैरों में जलन क्यों होती है?
डायबिटीज रोगियों में एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है – पैरों में जलन, झनझनाहट या चुभन महसूस होना। अक्सर रोगी शिकायत करते हैं कि रात में पैरों में ज़्यादा जलन होती है और ऐसा लगता है जैसे आग लगी हो या सुई चुभ रही हो। यह समस्या हल्की भी हो सकती है और serious भी। इसलिए, ये जानकारी रखना बहुत ज़रूरी है कि “डायबिटीज में पैरों में जलन क्यों होती है?” साथ ही डायबिटीज और पैरों की जलन से जुड़े दूसरे अहम पहलुओं को समझना चाहिए जिसकी जानकारी नीचे शेयर की गई है।
डायबिटीज में पैरों में जलन का क्या कारण है? – Diabetes mein paero mein jalan ka kya kaaran hai?
डायबिटीज में नसों को नुकसान पहुंचता है जो पैरों में जलन का सबसे बड़ा कारण होता है। इसे मेडिकल भाषा में Diabetic Neuropathy कहते हैं।
जब लंबे वक़्त तक ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं रहती, तो ज्यादा शुगर खून में circulate होती है। यह शुगर धीरे-धीरे नसों को नुकसान पहुंचाने लगती है और इसका असर सबसे पहले बॉडी की लंबी नसों पर पड़ता है, जो पैरों तक जाती हैं। इसी कारण जलन, झनझनाहट, सुन्नपन या दर्द महसूस होता है।
ब्लड शुगर कैसे नसों को नुकसान पहुंचाती है? – Blood sugar kaise naso ko nuksan pahunchati hai?
लगातार हाई शुगर से नीचे दी गई दिक्कतें होती हैं –
- नसों तक पहुंचने वाला ब्लड फ्लो कम हो जाता है
- नसों की सुरक्षा करने वाली परत कमजोर हो जाती है
- नसों के सिग्नल ठीक से काम नहीं करते
जब नसें ठीक से काम नहीं कर पातीं तो दिमाग तक गलत सिग्नल पहुंचते हैं, जिससे जलन या चुभन सी महसूस होती हैं।
रात में जलन ज़्यादा महसूस होने का कारण – Raat mein jalan zyada mahsus hone ka kaaran
कई डायबिटीज रोगियों को रात में पैरों की जलन की दिक्कत ज़्यादा होती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रात में;
- बॉडी रिलैक्स रहती है
- बाहर की ऐक्टिविटी कम होती हैं
- ध्यान सीधे दर्द और जलन पर जाता है
इसके अलावा रात में ब्लड सर्कुलेशन में होने वाला बदलाव भी जलन को बढ़ा सकता है।
डायबिटीज में पैरों की जलन क्यों है खतरनाक? – Diabetes mein paero mein jalan kyon hai khatarnaak?
पैरों में जलन सिर्फ़ एक दिक्कत नहीं है, बल्कि यह एक warning भी है। नसों के कमज़ोर होने का मतलब है;
- पैरों में सुन्नपन आने का खतरा
- चोट या घाव का देर से पता चलना
- घाव ठीक होने में वक़्त लगना
इन्ही सब कारणों से डायबिटीज रोगियों में फुट अल्सर और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
पैरों में जलन का आयुर्वेदिक कारण – Paero mein jalan ka ayurvedic kaaran
डायबिटीज को आयुर्वेद में मधुमेह नाम से जाना जाता है। यह बीमारी ख़ासकर पित्त और वात दोष का balance बिगड़ने से जुड़ी होती है। पित्त दोष बढ़ने से शरीर में जलन, गर्मी और सूखापन जैसी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं, वहीं वात दोष बढ़ने से नसों में कमजोरी, झनझनाहट और दर्द होता है। आयुर्वेद मानता है कि खराब पाचन, गलत डाइट और स्ट्रेस से शरीर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं, जो नसों तक पहुंचकर उन्हें कमजोर कर देता है।
आदतें जो बढ़ाती हैं पैरों की जलन – Aadatein jo badhaati hain paero ki jalan
नीचे दी गई कुछ आदतें इस समस्या को और ज़्यादा गंभीर बना सकती हैं, जैसे:
- लंबे समय तक बैठे रहना
- टाइट जूते या चप्पल पहनना
- शराब और सिगरेट की आदत
- स्ट्रेस और नींद की कमी
ये सभी चीजें नसों और ब्लड सर्कुलेशन को और ज़्यादा कमज़ोर करती हैं।
FAQs
क्या जलन सिर्फ़ पैरों में ही होती है? – Kya jalan sirf paero mein hi hoti hai?
शुरू में पैरों की उंगलियों और तलवों से जलन शुरू होती है जो धीरे-धीरे टखनों, पिंडलियों और कभी-कभी हाथों की उंगलियों तक भी पहुंच सकती है।
डायबिटिक न्यूरोपैथी क्या होती है? – Diabetic neuropathy kya hoti hai?
यह डायबिटीज से नसों को हुआ नुकसान है, जिसमें जलन, दर्द और सुन्नपन होता है।
पैरों की जलन क्या हमेशा खतरनाक होती है? – Paero ki jalan kya hamesha khatarnaak hoti hai?
अगर लंबे वक़्त तक बनी रहे, तो यह गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है।
क्या ब्लड सर्कुलेशन खराब होने से जलन होती है? – Kya blood circulation kharaab hone se jalan hoti hai?
हाँ, खराब ब्लड फ्लो नसों को कमज़ोर कर जलन बढ़ाता है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि डायबिटीज में पैरों में जलन क्यों होती है। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को डायबिटीज और पैरों में जलन की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से डायबिटीज और पैरों में जलन का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।