डायबिटीज में बार-बार पेशाब क्यों आता है?
डायबिटीज में बार-बार पेशाब क्यों आता है? – Diabetes Mein Bar-Bar Peshab Kyon Aata Hai?
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें बॉडी का blood sugar level नॉर्मल से ज़्यादा बढ़ जाता है। जब खून में sugar की मात्रा बढ़ जाती है, तो इसका असर कई अंगों पर पड़ता है, खासकर किडनी पर। डायबिटीज patients में सबसे आम लक्षणों में से एक है बार-बार पेशाब आना, जिसे मेडिकल भाषा में frequent urination या polyuria कहते हैं। यह दिक्कत शुरुआत में हल्की होती है, लेकिन अगर blood sugar लंबे वक़्त तक कंट्रोल में न रहे, तो यह परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए, इस बारे में डीटेल में जानना चाहिए कि “डायबिटीज में बार-बार पेशाब क्यों आता है?” ताकि रोग का जड़ से उपचार करने में मदद मिल सके।
क्यों आता है रात में ज़्यादा पेशाब? – Kyon aata hai raat mein zyada peshaab?
डायबिटीज के रोगी को अक्सर रात में भी कई बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है। इसे nocturia कहते हैं। इसके ख़ास कारण हैं – blood sugar level बढ़ना, किडनी का extra sugar बाहर निकालना, बॉडी में fluid का balance बिगड़ना। इससे रोगी की नींद भी खराब होती है और थकान महसूस होती है।
बार-बार पेशाब आने के साथ दिखने वाले दूसरे लक्षण – Bar-bar peshaab aane ke sath dikhne wale dusre lakshan
डायबिटीज में बार-बार पेशाब आने के साथ कुछ और लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं, जैसे –
- ज़्यादा प्यास लगना
- मुंह सूखना
- कमजोरी महसूस होना
- वजन कम होना
- थकान
- धुंधला दिखाई देना
डायबिटीज में बार-बार पेशाब क्यों आता है? – Diabetes mein bar-bar peshaab kyon aata hai?
किडनी का ख़ास काम खून की सफाई और गंदगी को पेशाब के ज़रिए बाहर निकालना होता है। किडनी खून में मौजूद glucose यानी sugar को फिल्टर करती है और ज़रूरत के हिसाब से वापस बॉडी में भेज देती है। लेकिन जब blood sugar level बहुत ज़्यादा बढ़ जाता है, तो किडनी उसे पूरी तरह से वापस absorb नहीं कर पाती। ऐसा होने पर extra sugar पेशाब के जरिए बाहर निकलने लगती है। जब sugar पेशाब में जाती है, तो उसके साथ ज़्यादा पानी भी बाहर निकलता है। इसी वजह से डायबिटीज में बार-बार पेशाब आने लगता है और डायबिटीज के मरीजों को दिन और रात दोनों वक़्त बार-बार पेशाब जाना पड़ता है।
बार-बार पेशाब आने का बॉडी पर असर – Bar-bar peshaab aane ka body par asar
अगर यह दिक्कत लंबे वक़्त तक बनी रहे, तो बॉडी पर इसके कई negative असर पड़ सकते हैं जैसे –
- डिहाइड्रेशन: बार-बार पेशाब आने से बॉडी में पानी की कमी हो जाती है, जिससे dehydration हो सकता है।
- कमजोरी और थकान: पानी और nutrients की कमी से शरीर कमज़ोर हो सकता है।
- किडनी पर pressure: ज़्यादा वक़्त तक uncontrolled diabetes किडनी को नुकसान पहुँचा सकती है।
- नींद खराब होना: रात में बार-बार पेशाब आने से नींद पूरी नहीं हो पाती।
कब यह समस्या ज़्यादा serious हो सकती है? – Kab yah samasya zyada serious ho sakti hai?
अगर आपको ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से consult करना चाहिए –
- बहुत ज़्यादा बार पेशाब आना
- बहुत ज़्यादा प्यास लगना
- वजन का अचानक से कम होना
- लगातार कमजोरी महसूस होना
Blood sugar कंट्रोल करें, किडनी स्वस्थ रखें – Blood sugar control karein, kidney swasth rakhein
जब blood sugar level कंट्रोल में रहता है, तो किडनी पर प्रेशर कम होता है और extra sugar पेशाब के जरिए बाहर नहीं निकलती। इससे बार-बार पेशाब आने की दिक्कत भी कम हो जाती है। इसके लिए ज़रूरी है healthy diet लेना, regular exercise करना, डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयाँ लेना और regularly ब्लड शुगर की जांच करवाना।
FAQs
डायबिटीज में पेशाब के साथ sugar क्यों निकलती है? – Diabetes mein peshaab ke sath sugar kyo nikalti hai?
किडनी extra glucose को सोख नहीं कर पाती, इसलिए sugar पेशाब के जरिए बाहर निकलती है।
क्या diabetes की दवाइयों से पेशाब ज़्यादा आता है? – Kya diabetes ki dawaiyon se peshaab zyada aata hai?
कुछ दवाइयाँ, पेशाब से extra sugar बाहर निकालती हैं, जिससे पेशाब ज़्यादा आ सकता है।
क्या frequent urination टाइप 1 और टाइप 2 दोनों डायबिटीज में होता है? – Kya frequent urination type 1 aur type 2 dono diabetes mein hota hai?
हाँ, यह दोनों टाइप की डायबिटीज में हो सकता है।
क्या बार-बार पेशाब आना खतरनाक है? – Kya bar-bar peshaab aana khatarnaak hai?
अगर लंबे वक़्त तक यह दिक्कत रहे, तो health के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि डायबिटीज में बार-बार पेशाब क्यों आता है। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को बार-बार पेशाब आने या डायबिटीज की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से बार-बार पेशाब आने की समस्या और डायबिटीज का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।