For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

जानिए बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे जैसे हल्दी वाला दूध, शहद-तुलसी, सूखे मेवे, आंवला और गिलोय। मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता बच्चों को बार-बार होने वाली बीमारियों से बचाती है।
By Dr. Puneet Dhawan | Published: October 3, 2025

बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे – Baccho Ki Immunity Badhaane Ke Gharelu Nuskhe

क्यों ज़रूरी है बच्चों में इम्यूनिटी बढ़ाना – Kyon zaroori hai baccho mein immunity badhaana?

इम्युनिटी बच्चों में पूरी तरह विकसित नहीं होती जिससे बच्चे जल्दी-जल्दी सर्दी, खाँसी, बुखार और इंफेक्शन का शिकार हो जाते हैं। इसका असर उनकी पढ़ाई, खेलकूद और शारीरिक विकास पर भी पड़ता है। मजबूत इम्युनिटी बच्चों को बीमारियों और प्रदूषण से बचाती है, साथ ही सही ग्रोथ और मानसिक विकास में मदद करती है। बचपन में बनाई गई अच्छी इम्युनिटी लाइफ टाइम काम आती है। इसलिए, बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे ज़रूर पता होने चाहिए ताकि बाज़ार के केमिकल्स आधारित प्रोडक्टस का इस्तेमाल किये बिना बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाई जा सके। लेकिन पहले इम्यूनिटी के बारे में आम जानकारी लेनी चाहिए जो नीचे दी गई है।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

क्या होती है इम्यूनिटी – Kya hoti hai immunity?

इसे हिन्दी में रोग-प्रतिरोधक क्षमता कहते हैं जो एक नेचुरल शक्ति है जिससे हमें बैक्टीरिया, वायरस, फंगस और दूसरे खतरनाक सूक्ष्म जीवों से लड़ने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी कितने प्रकार की होती है – Immunity kitne prakaar ki hoti hai?

  • जन्मजात इम्यूनिटी: जो हमें जन्म से मिलती है। यह शरीर की पहली ढाल है जो तुरंत बाहरी कीटाणुओं से लड़ती है।
  • अर्जित इम्यूनिटी: यह धीरे-धीरे विकसित होती है। जब हमारा शरीर किसी बीमारी या वैक्सीन के कान्टैक्ट में आता है, तो अगली बार उससे लड़ने की क्षमता बना लेता है।

बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे – Baccho ki immunity badhaane ke gharelu nuskhe

  • हल्दी वाला दूध: हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। बच्चों को रात में सोने से पहले गुनगुने दूध में चुटकी भर हल्दी डालकर दें जिससे सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन से बचाव होगा।
  • शहद और तुलसी: तुलसी की पत्तियाँ और शहद बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाते है। रोज़ सुबह 1 चम्मच तुलसी रस में शहद मिलाकर देने से खाँसी-जुकाम से बचाव होता है।
  • सूखे मेवे: बादाम, अखरोट, किशमिश और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं। बच्चों को सुबह 2–3 भिगोए हुए बादाम और अखरोट देना बहुत फायदा करता है।
  • आंवला: यह विटामिन C का खजाना है। इसका जूस, मुरब्बा या चटनी बच्चों को दें। यह शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत देता है।
  • गिलोय का रस: गिलोय को आयुर्वेद में “अमृत” कहा गया है। बच्चों को हल्की मात्रा में गिलोय का रस देने से इम्युनिटी बढ़ती है और बार-बार होने वाले बुखार से बचाव होता है।
  • अदरक और शहद: अदरक बॉडी की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। थोड़ा-सा अदरक का रस शहद के साथ मिलाकर देने से बच्चों को खाँसी-जुकाम से राहत मिलेगी।
  • मौसमी फल और सब्जियाँ: संतरा, पपीता, अमरूद, गाजर और चुकंदर बच्चों की डाइट में ज़रूर शामिल करें। इनमें मौजूद विटामिन A और C इम्युनिटी बढ़ाते हैं।
  • योग और सूर्य की किरणें: बच्चों को सुबह हल्की धूप में खेलने दें। इससे विटामिन D मिलेगा जो हड्डियों और इम्युनिटी के लिए बढ़िया है। हल्का-फुल्का योग भी फायदा करता है।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

FAQs

बच्चों के लिए कौन से ड्राई फ्रूट्स अच्छे हैं – Baccho ke liye kaun se dry fruits acche hain?

बादाम, अखरोट, किशमिश और अंजीर इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। सुबह भिगोकर देने से पोषण बढ़ता है।

बच्चों में इम्युनिटी कमजोर होने के संकेत क्या हैं – Baccho mein immunity kamzor hone ke sanket kya hain?

बार-बार बीमार पड़ना, थकान, भूख कम होना, बार-बार सर्दी और खाँसी होना।

बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कौन से फल और सब्जियाँ उपयोगी हैं – Baccho ki immunity badhaane ke liye kaun se phal aur sabziyan upyogi hain?

संतरा, पपीता, गाजर, चुकंदर, अमरूद। ये सब विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हैं और इम्युनिटी बूस्ट करते हैं।

बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दिनचर्या में क्या बदलाव करें – Baccho ki immunity badhaane ke liye dincharya mein kya badlaaw karein?

अच्छी नींद, संतुलित आहार, रेगुलर खेलकूद, स्ट्रेस-फ्री वातावरण और स्वच्छता बनाए रखें।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपका या आपके किसी साथी/रिश्तेदारों के बच्चों की इम्युनिटी कमज़ोर है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।