बार-बार टॉयलेट जाना – यह किडनी का संकेत है या ब्लड शुगर का?
बार-बार टॉयलेट जाना – यह किडनी का संकेत है या ब्लड शुगर का? – Baar-Baar Toilet Jana – Yah Kidney Ka Sanket Hai Ya Blood Sugar Ka?
अगर आप भी दिन में कई बार टॉयलेट जा रहे हैं, रात में 2 से 3 बार सिर्फ़ पेशाब करने के लिए, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है। बार-बार टॉयलेट जाना कभी-कभी नॉर्मल भी हो सकता है, लेकिन कई बार यह बॉडी के अंदर चल रही किसी समस्या का संकेत होता है; खासकर किडनी या ब्लड शुगर से जुड़ी परेशानी। लेकिन, सही ट्रीटमेंट के लिए ये ठीक से पता होना चाहिए कि ‘बार-बार टॉयलेट जाना – यह किडनी का संकेत है या ब्लड शुगर का?’
कितनी बार टॉयलेट जाना नॉर्मल है? – Kitni baar toilet jana normal hai?
एक healthy इंसान दिन में लगभग 6 से 8 बार पेशाब करता है। अगर ज़्यादा पानी पिया है, चाय-कॉफी ली है या ठंड का मौसम है, तो टॉयलेट थोड़ा ज़्यादा जाना नॉर्मल हो सकता है। लेकिन अगर बिना ज़्यादा पानी पिए भी बार-बार पेशाब आ रहा है, तो यह चिंता की बात हो सकती है।
क्या बार-बार टॉयलेट जाना किडनी की समस्या का संकेत है? – Kya baar-baar toilet jana kidney ki samasya ka sanket hai?
किडनी का काम होता है बॉडी से गंदगी और एक्स्ट्रा पानी को फिल्टर करके पेशाब के रास्ते बाहर निकालना। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो पेशाब की मात्रा और फ्रीक्वेंसी में बदलाव आ सकता है। किडनी से जुड़ी कुछ conditions नीचे दी गई हैं जिनमें बार-बार टॉयलेट जाना हो सकता है –
- किडनी इंफेक्शन
- क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD)
- किडनी में सूजन
- किडनी की फिल्टरिंग क्षमता कम होना
अगर पेशाब करते वक़्त जलन हो, दर्द हो, पेशाब झागदार आए या उसमें खून दिखे, तो यह किडनी से जुड़ी समस्या का लक्षण हो सकता है। इनके साथ पैरों में सूजन, थकान या भूख कम लगना भी दिखाई दे सकता है।
क्या बार-बार टॉयलेट जाना ब्लड शुगर का संकेत है? – Kya baar-baar toilet jana blood sugar ka sanket hai?
हाँ, बार-बार टॉयलेट जाना डायबिटीज यानी ब्लड शुगर बढ़ने का भी एक बड़ा लक्षण है। जब बॉडी में शुगर लेवल बढ़ जाता है, तो किडनी एक्स्ट्रा ग्लूकोज़ को पेशाब के रास्ते बाहर निकालने लगती है। इस प्रोसेस में ज़्यादा पानी भी बाहर निकलता है, जिससे बार-बार पेशाब आता है। डायबिटीज में ये लक्षण दिखाई देते हैं –
- बार-बार प्यास लगना
- बार-बार टॉयलेट जाना
- वज़न कम होना
- थकान
- घाव देर से भरना
अगर टॉयलेट के साथ-साथ प्यास भी बहुत ज़्यादा लग रही है, तो ब्लड शुगर tests ज़रूर करवाए।
रात में बार-बार टॉयलेट क्यों आता है? – Raat mein baar-baar toilet kyon aata hai?
रात में 1 बार उठना नॉर्मल हो सकता है, लेकिन अगर हर रात 2 से 3 बार या उससे ज़्यादा उठना पड़े, तो इसे ignore न करें। इसे मेडिकल भाषा में Nocturia कहा जाता है। यह किडनी, ब्लड शुगर, प्रोस्टेट (पुरुषों में), या हार्मोनल बदलाव से जुड़ा हो सकता है।
ईन लोगों को ज़्यादा सावधान रहना चाहिए – Een logo ko zyada saavdhaan rahna chahiye
- जिनकी फैमिली में डायबिटीज का इतिहास है
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी
- 40 साल से ऊपर के लोग
- जो लंबे वक़्त से दवाइयाँ ले रहे हैं
- जिनका वज़न ज़्यादा है
इन लोगों को अगर बार-बार टॉयलेट की समस्या हो रही है, तो तुरंत test करवाना चाहिए।
कौन-कौन सी जांच करानी चाहिए? – Kaun-kaun si jaanch karaani chahiye?
अगर यह दिक्कत लगातार बनी रहे तो डॉक्टर ये tests कर सकते हैं –
- ब्लड शुगर टेस्ट
- HbA1c टेस्ट
- यूरिन रूटीन टेस्ट
- किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT)
- अल्ट्रासाउंड
बार-बार टॉयलेट आने की समस्या में ये सावधानियाँ रखें – Baar-baar toilet aane ki samasya mein ye saavdhaaniyan rakhein
- पानी सही मात्रा में पिएं
- बहुत ज़्यादा नमक और शुगर से बचें
- Regularly ब्लड शुगर चेक कराएं
- पेशाब में बदलाव दिखे तो नोटिस करें
- बिना डॉक्टर से consult किये दवा न लें
FAQs
क्या बच्चों में बार-बार पेशाब आना सामान्य है? – Kya baccho mein baar-baar peshaab aana samanya hai?
अगर बच्चा बहुत पानी पी रहा है तो नॉर्मल हो सकता है, लेकिन लगातार हो तो जांच ज़रूरी है।
क्या महिलाओं में यह समस्या ज़्यादा होती है? – Kya mahilao mein yah samasya zyada hoti hai?
महिलाओं में UTI के कारण यह दिक्कत ज़्यादा देखी जाती है।
क्या प्रेगनेंसी में भी पेशाब ज़्यादा आता है? – Kya pregnancy mein bhi peshab zyada aata hai?
हाँ, pregnancy में हार्मोनल बदलाव के कारण ऐसा होता है।
क्या कम पानी पीने पर भी बार-बार पेशाब आ सकता है? – Kya kam paani pine par bhi baar-baar peshab aa sakta hai?
हाँ, अगर कारण ब्लड शुगर या किडनी की समस्या हो तो पानी कम पीने पर भी ऐसा हो सकता है।
महत्वपूर्ण जानकारी
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि ‘बार-बार टॉयलेट जाना – यह किडनी का संकेत है या ब्लड शुगर का?’ लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को बार-बार टॉयलेट आने की समस्या है या किडनी की बीमारी है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से बार-बार टॉयलेट आने की समस्या और किडनी की बीमारी का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।