For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

बिना दवा शुगर कैसे कंट्रोल करें?

जानिए बिना दवा शुगर कैसे कंट्रोल करें। डाइट, लाइफस्टाइल, घरेलू उपाय और जरूरी सावधानियों से डायबिटीज को नेचुरली कंट्रोल करने की पूरी जानकारी।
By Dr. Puneet Dhawan | Published: February 17, 2026

बिना दवा शुगर कैसे कंट्रोल करें? – Bina Dawa Sugar Kaise Control Karein?

आजकल शुगर यानी Diabetes की बीमारी में लोगों की दवा पर निर्भरता बढ़ती जा रही है जिस वजह से side effects भी हो सकते हैं और शरीर के दूसरे अंगों पर भी load पड़ सकता है जैसे किडनी, लिवर आदि। इसलिए, ये ज़रूर जानना चाहिए कि “बिना दवा शुगर कैसे कंट्रोल करें?” ताकि डायबिटीज को naturally कंट्रोल किया जा सके।

शुगर बढ़ने के कारण – Sugar badhne ke kaaran

  • मीठी और high carb वाली चीज़ें ज़्यादा लेना
  • Physical activity की कमी
  • बढ़ता हुआ वजन और पेट की चर्बी
  • Stress और चिंता
  • कम नींद लेना
  • अगर परिवार में पहले से diabetes रहा हो
  • हॉर्मोन का imbalance होना
  • शराब और सिगरेट की आदत
  • देर रात खाना खाने की आदत
  • Processed और junk food का ज़्यादा उपयोग
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

बिना दवा शुगर कैसे कंट्रोल करें? – Bina dawa sugar kaise control karein?

नीचे दिए गए ईन तरीकों से बिना दवा के शुगर कंट्रोल कर सकते हैं –

1. Diet में बदलाव

शुगर कंट्रोल करने का पहला कदम है अपनी थाली में सुधार करना। सफेद चावल, मैदा, मीठी चीजें, cold drinks और bakery items से दूरी बनाए क्योंकि इन चीजों से blood sugar तेज़ी से बढ़ती है। इसके बजाय whole grains जैसे जौ, ओट्स, दलिया और मल्टीग्रेन आटा बेहतर options हैं। हरी सब्जियां, सलाद, करेला, लौकी, तोरी और मेथी जैसी सब्जियां शुगर कंट्रोल करने में help करती हैं। आप चाहें तो फल भी खा सकते हैं, लेकिन limit में और low glycemic index वाले फल जैसे सेब, अमरूद और पपीता चुनें। खाना थोड़ा-थोड़ा और सही वक़्त पर खाए। एक साथ ज़्यादा न खाए।

2. रोज़ाना चलना-फिरना

रोज कम से कम 30 मिनट brisk walk करने से बॉडी insulin को बेहतर तरीके से use करती है। अगर आप gym नहीं जाते तो घर के आसपास तेज़ चलें, सीढ़ियां चढ़ें और हल्के योगासन या प्राणायाम करें। खाने के बाद 10 से 15 मिनट टहलना blood sugar spike को कम करने में मदद करता है। लंबे वक़्त तक एक ही जगह बैठे रहना शुगर बढ़ा सकता है, इसलिए हर एक घंटे में थोड़ा उठकर वॉक करना चाहिए।

3. वजन कंट्रोल करें

ज़्यादा वजन हो तो शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है क्योंकि पेट के आसपास जमा fat insulin resistance बढ़ाता है। धीरे-धीरे 5 से 7 प्रतिशत वजन कम करने से भी शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। इसलिए, संतुलित और सात्विक खाना खाए।

4. सही वक़्त पर खाना और सोना

देर रात तक जागना, late night खाना और सुबह देर से उठना बॉडी के hormones को disturb कर देता है। इसलिए, रोज एक ही time पर खाए और सोये। यह बॉडी की internal clock को balanced रखता है। साथ ही कम नींद लेने से stress hormone बढ़ता है इसलिए, 7 से 8 घंटे की नींद ज़रूर लें।

5. Stress कम करना सीखें

Stress शुगर का छुपा हुआ दुश्मन है। जब हम ज़्यादा चिंता करते हैं, तो बॉडी cortisol नाम का hormone बनाती है, जो शुगर बढ़ा सकता है। ध्यान, प्राणायाम, भजन सुनना, प्रकृति के बीच वक़्त बिताना या कोई पसंदीदा hobby अपनाना stress कम करने में मदद करता है।

6. सही मात्रा में पानी पिएं

पानी बॉडी से extra glucose को बाहर निकालने में help करता है। इसलिए, दिनभर में सही मात्रा में पानी पिए। मीठे जूस और packaged drinks की बजाय सादा पानी या गुनगुना पानी पिए। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना digestion और metabolism सुधारता है।

7. घरेलू उपाय

मेथी दाना रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट चबाना भी शुगर कंट्रोल में मदद कर सकता है। इसके अलावा करेला जूस, जामुन के बीज का पाउडर और दालचीनी का limited इस्तेमाल भी लाभदायक हो सकता है। लेकिन इन उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर से consult ज़रूर करें, खासकर अगर आप पहले से दवा ले रहे हैं।

8. Regular जांच ज़रूरी

रेगुलर blood sugar monitoring बहुत ज़रूरी है। ख़ासकर fasting और खाने के बाद शुगर चेक करते रहें। इससे आपकी health में सुधार का पता चलता है।

9. शराब और सिगरेट से दूरी

शुगर कंट्रोल करने के लिए शराब और सिगरेट छोड़ना ही बेहतर है।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

FAQs

कौन से फल शुगर में सुरक्षित हैं? – Kaun se phal sugar mein surakshit hain?

सेब, अमरूद, पपीता और नाशपाती लिमिट में ले सकते हैं।

शुगर में चावल खाना चाहिए या नहीं? – Sugar mein chaawal khana chahiye ya nahi?

सफेद चावल कम करें, brown rice लिमिट में ले सकते हैं।

क्या सुबह खाली पेट गुनगुना पानी फायदेमंद है? – Kya subah khali pet gunguna paani faydemand hai?

हाँ, इससे metabolism सुधारने में मदद मिलती है।

शुगर कंट्रोल करने में कितना वक़्त लगता है? – Sugar control karne mein kitna waqt lagta hai?

lifestyle सुधार के साथ कुछ हफ्तों में फर्क दिख सकता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि बिना दवा शुगर कैसे कंट्रोल करें? लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को शुगर की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से शुगर का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।