लिवर इन्फेक्शन के लक्षण

लिवर इन्फेक्शन में थकान, बुखार, भूख न लगना, पेट दर्द और पीलिया जैसे लक्षण दिखते हैं। जानें इलाज और परहेज। कॉल करें: 9910324343
By Dr. Puneet Dhawan | Published: July 3, 2025

Read More

Liver Infection kya hota hai?

लिवर इंफेक्शन एक ऐसी स्थिति है जिसमें लीवर की कोशिकाओं में किसी वायरस, बैक्टीरिया, परजीवी या किसी और नुकसानदायक तत्त्व की वजह से इन्फेक्शन हो जाता हैं। इसका बुरा असर शरीर की पाचन, डिटॉक्स और एनर्जी बनाने की प्रोसेस पर पड़ता है।

समय पर लिवर इन्फेक्शन का इलाज करना ज़रूरी है वरना लिवर इंफेक्शन हेपेटाइटिस, लिवर फाइब्रोसिस, सिरोसिस, और लिवर फेल्योर तक का खतरा हो सकता है। लिवर इन्फेक्शन के इलाज के लिए लिवर इन्फेक्शन के लक्षण और कारण जानना बहुत ज़रूरी है, जिसकी जानकारी नीचे दी गयी है।

 

लिवर इंफेक्शन के कारण – Liver Infection ke karan

  • वायरस: हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी, और ई जैसे वायरस लिवर में इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं।
  • बैक्टीरिया: जैसे कि लेप्टोस्पायरा।
  • परजीवी: जैसे कि सिस्टोसोमा और प्लाज्मोडियम।
  • ऑटोइम्यून बीमारियां: जैसे कि ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस, जहां इम्युनिटी सिस्टम लिवर पर अटैक करता है।
  • शराब ज़्यादा पीना: सिरोसिस जैसी बीमारियाँ पैदा कर सकता है।
  • मोटापा: NAFLD की वजह से लिवर में सूजन और इंफेक्शन हो सकता है।
  • दवाएं: कुछ एंटीबायोटिक्स और पेनकिलर लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

लिवर इन्फेक्शन के लक्षण – Liver Infection ke Lakshan

1. नॉर्मल लक्षण:

  • पीलिया (त्वचा और आंखों का पीला होना)
  • थकान और कमजोरी
  • भूख न लगना और वजन कम होना
  • पेट दर्द (खासकर ऊपरी दाहिने हिस्से में)
  • उल्टी और जी मिचलाना
  • गहरे रंग का पेशाब

2. सीरियस लक्षण:

  • पेट में सूजन
  • पैरों और टखनों में सूजन
  • लीवर फेल्योर (गंभीर मामलों में)

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

अतिरिक्त महत्वपूर्ण जानकारियाँ

लिवर इंफेक्शन का टेस्ट कैसे होता है – Liver Infection ka test kaise hota hai?

लिवर इंफेक्शन का पता लगाने के लिए लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) और इमेजिंग टेस्ट जैसे अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन या एमआरआई किया जाता है।

लिवर में इंफेक्शन होने पर पेशाब का रंग कैसा होता है – Liver mein Infection hone par peshaab ka rang kaisa hota hai?

इस स्थिति में पेशाब का रंग गहरा पीला या नारंगी हो सकता है।

लिवर इंफेक्शन का घरेलू इलाज क्या है – Liver Infection ka gharelu ilaaj kya hai?

आंवला, नींबू पानी, फाइबर युक्त आहार, लहसून और प्याज जैसी चीजें लाभदायक मानी जाती हैं।

लिवर खराब होने पर पेट में कैसा दर्द होता है – Liver kharaab hone par pet mein kaisa dard hota hai?

पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में पसलियों के नीचे दर्द महसूस हो सकता है।

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको लिवर इन्फेक्शन के लक्षण बताए। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी रिश्तेदार/दोस्त को लिवर इन्फेक्शन रोग है या ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेद अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेद के साथ।