For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

साइटिका के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी है?

साइटिका के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी है? जानें साइटिका के मुख्य लक्षण, कारण, उपयोगी एक्सरसाइज, बचाव के उपाय और डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए।
By Dr. Puneet Dhawan | Published: September 4, 2026

साइटिका के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी है?

साइटिका कोई बीमारी नहीं, बल्कि साइटिका नर्व से जुड़ा दर्द और अन्य लक्षणों का समूह है। साइटिक नर्व शरीर की सबसे बड़ी नर्व्स में से एक है, जो कमर के निचले हिस्से से निकलकर कूल्हे और पैर के पीछे की तरफ जाती है। जब इस नर्व पर दबाव, जलन या इरिटेशन होता है, तो कमर से कूल्हे, जांघ, पिंडली या पैर तक दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा आप झनझनाहट, सुन्नपन या पैर में कमजोरी जैसे लक्षण भी महसूस कर सकते हैं। हालाँकि, योग और व्यायाम से साइटिका की समस्या से राहत पाना संभव है। ऐसे में अधिकतर लोग जानना चाहते हैं कि साइटिका के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी है? इस ब्लॉग में हम सबसे अच्छी एक्सरसाइज के साथ-साथ उसके लक्षण, कारण और उपचार विकल्पों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे।

साइटिका के मुख्य लक्षण क्या हैं? - Sciatica Ke Mukhya Lakshan Kya Hain?

साइटिका के मुख्य लक्षण हैं:

  • कमर से पर तक तेज दर्द या जलन।
  • एक पैर में झनझनाहट या सुन्नपन।
  • पैर या पैर की उंगलियों में कमजोरी।
  • खांसने, छींकने या देर तक बैठने पर दर्द बढ़ना।
  • दर्द का कूल्हे से पैर की ओर फैलना।
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

साइटिका के प्रमुख कारण क्या हैं? - Sciatica Ke Pramukh Karan Kya Hain?

साइटिका के प्रमुख कारणों में शामिल हैं:

  • स्लिप्ड/हर्नियेटेड डिस्क- रीढ़ की हड्डियों के बीच मौजूद डिस्क का हिस्सा बाहर निकलकर नर्व रूट पर दबाव डाल सकता है।
  • स्पाइनल स्टेनोसिस- रीढ़ की नलिका संकरी होने से नर्व पर दबाव पड़ सकता है।
  • हड्डियों में बदलाव- उम्र के साथ होने वाले आर्थराइटिस रिलेटेड बदलावों में बोन स्परस यानी हड्डियों की अतिरिक्त वृद्धि से नर्व इरिटेट हो सकती हैं।
  • स्पॉन्डिलोलिस्थिसिस- रीढ़ की एक Vertebra का दूसरी के ऊपर आगे खिसकना नर्व पर दबाव डाल सकता है।
  • पीठ या रीढ़ की चोट- चोट के बाद सूजन या संरचनात्मक बदलाव नर्व को प्रभावित कर सकते हैं।
  • उम्र से जुड़े बदलाव- समय के साथ डिस्क (Disc) और स्पाइनल जॉइंट्स (Spinal Joints) में होने वाले बदलाव साइटिक नर्व की जगह को प्रभावित कर सकते हैं।
  • मांसपेशियों और गतिविधि की समस्याएं- कुछ लोगों में गतिविधियों का गलत तरीका, लंबे समय तक कोई गतिविधि न करना या मांसपेशियों में कमजोरी जैसी स्थितियां लक्षणों को बढ़ा सकती हैं।
  • गर्भावस्था- गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले शारीरिक बदलाव तथा अधिक वजन जैसे कारक कुछ महिलाओं में साइटिका की समस्या के लक्षण बढ़ा सकते हैं।
  • कुछ चिकित्सीय स्थितियां- स्पाइनल इंफेक्शन, ट्यूमर या गंभीर ट्रॉमा जैसी चिकित्सीय स्थितियां भी नर्व पर दबाव का कारण बन सकती हैं।

साइटिका के लिए कौन-सी एक्सरसाइज सबसे अच्छी है? - Sciatica Ke Liye Kaun Si Exercise Sabse Achchi Hai?

साइटिका के दर्द से राहत पाने के लिए आप नीचे बताई गई एक्सरसाइज कर सकते हैं:

हल्की वॉक (Light Walk)

वॉकिंग साइटिका में सबसे आसान गतिविधि है। ऐसे में लगातार बैठने के बजाय हल्की वॉक से साइटिका के दर्द में राहत मिल सकती है।

पेल्विक टिल्ट (Pelvic Tilt)

यह एक्सरसाइज लोअर बैक और एब्डोमिनल मसल्स के कंट्रोल को बेहतर बनाने में मदद करती है।

ब्लूट ब्रिज (Glute Bridge)

यह शरीर को सपोर्ट देने और गतिशीलता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे साइटिका के दर्द में राहत मिल सकती है।

जेंटल नी-टू-चेस्ट मूवमेंट (Gentle Knee-to-Chest Movement)

कुछ लोगों में कमर के लचीलेपन की हल्की कसरत (Lumber Mobility Exercise) उपयोगी हो सकती है। लेकिन, यह हर प्रकार की साइटिका में लाभदायक नहीं होती।

हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच (Hamstring Stretch)

मांसपेशियों में अकड़न होने पर हल्की हैमस्ट्रिंग स्ट्रेचिंग कुछ लोगों के लिए उपयोगी होती है। लेकिन, साइटिका में बहुत एग्रेसिव स्ट्रेचिंग करने से लक्षण बढ़ सकते हैं।

कोर स्ट्रैंथनिंग

यह कमर और पेट के आसपास की मांसपेशियों को मजबूती देने में फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, गंभीर दर्द के दौरान भारी एब्डोमिनल एक्सरसाइज या हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करना उचित नहीं है।

साइटिका में कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए?

इसका कोई एक निश्चित समय नहीं है। शुरुआत में कम और नियमित एक्सरसाइज करना उपयोगी हो सकता है।

उदाहरण के लिए:

  • शुरुआत में छोटी वॉक
  • दिन में कई बार हल्की गतिविधि
  • धीरे-धीरे ड्यूरेशन बढ़ाना

बताए गए टिप्स आपको लक्षणों के नियंत्रित रहने पर ही आजमाने चाहिए।

किन तरीकों से साइटिका से बचाव संभव है? - Kin Tareekon Se Sciatica Se Bachav Sambhav Hai?

साइटिका से बचाव के उपाय हैं:

  • स्वस्थ वजन- इससे कमर और रीढ़ पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव कम होता है।
  • सही मुद्रा- गतिविधियों के दौरान सही मुद्रा बनाए रखने से रीढ़ का तनाव कम होता है।
  • मुद्रा बदलना- ज्यादा देर तक न बैठकर बीच-बीच में मुद्रा बदलने और चलने से कमर पर तनाव कम हो सकता है।
  • नियमित व्यायाम- वॉकिंग या स्विमिंग जैसे हल्के नियमित व्यायाम शरीर को सक्रिय और मासपेशियों को मजबूत बनाते हैं।
  • वजन उठाने का सही तरीका- वजन उठाते समय कमर से अचानक झुकने की बजाय घुटनों और कूल्हे को मोड़कर उठाएं। वजन को शरीर के करीब रखें और ट्विस्टिंग से बचें।
  • धूम्रपान से परहेज- यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे परहेज करके आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
  • दर्द को नज़रंदाज न करना- बार-बार कमर से पैर तक दर्द, झनझनाहट या सुन्नपन होने पर केवल दवा लेने या व्यायाम पर निर्भर ना रहें और कारण की जांच करवाएं।

डॉक्टर से संपर्क कब करना चाहिए? - Doctor Se Kab Sampark Karna Chahiye?

यदि साइटिका का दर्द लगतार बना रहे, बढ़ने लगे या इसके कारण दैनिक गतिविधियों में कठिनाई हो, तो आपको तुरंत किसी अनुभवी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। खासतौर से, पैर में कमजोरी बढ़ने, पैर सुन्न होने या मल-मूत्र पर नियंत्रण में बदलाव दिखने पर जल्द ही चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। इस तरह आप साइटिका की समस्या से राहत पाने और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचने जैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

FAQs

साइटिका को ठीक होने में कितना समय लगता है?

इसका सही समय कारण और स्थिति की गंभीरता पर निर्भर करता है। अधिकतर लोगों को शुरुआती हफ्तों में सुधार दिखने लगता है। जबकि, कई लोग कुछ हफ्तों से लेकर महीनों में ठीक होते हैं।

क्या केवल कमर दर्द को साइटिका कहते हैं?

नहीं, साइटिका में लक्षण नितंब और एक पैर की तरफ जाते हैं। इसलिए, केवल पीठ के निचले हिस्से में होने वाले दर्द को साइटिका नहीं कहा जा सकता।

क्या साइटिका में MRI करवाना जरूरी है?

हर व्यक्ति में तुरंत MRI की जरूरत नहीं होती। आमतौर पर डॉक्टर इमेजिंग की सलाह तब देते हैं, जब उसके नतीजे उपचार या प्रबंधन को बदल सकते हों।

साइटिका में सोने की सबसे अच्छी पोजीशन कौन-सी है?

कोई एक स्लीपिंग पोजिशन सभी के लिए बेस्ट नहीं है। इसलिए, जिस पोजिशन में लक्षण कम हों और शरीर आराम महसूस करें, उस प्राथमिकता दें।

क्या साइटिका में वजन घटाना जरूरी है?

स्वस्थ्य तरीके से वजन को प्रबंधित करके आप साइटिका के जोखिम से काफी हद तक बच सकते हैं।

Clinical Experience

Clinical Experience: हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने आयुर्वेदिक उपचार पाकर साइटिका की समस्या से राहत पाई है। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन और रोग की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के इलाज से पहले योग्य डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Medical Review

Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

इस ब्लॉग में हमने बताया कि साइटिका के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज कौन सी है? लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी परिजन को साइटिका की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।