For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

अगर लिवर में फैट बढ़ गया है तो ये 5 चीजें तुरंत छोड़ दें

जानिए लिवर में फैट बढ़ने पर कौन-सी 5 चीजें तुरंत छोड़नी चाहिए। फैटी लिवर के कारण, लक्षण, डाइट और आयुर्वेदिक इलाज की पूरी जानकारी।
By Dr. Puneet Dhawan | Published: April 20, 2026

अगर लिवर में फैट बढ़ गया है तो ये 5 चीजें तुरंत छोड़ दें – Agar Liver Mein Fat Badh Gaya Hai Toh Ye 5 Cheezein Turant Chhod Dein

लिवर में फैट बढ़ने पर सबसे पहले ऐसी चीज़ें छोड़ देनी चाहिए जो लिवर पर ज़्यादा load डालती हैं, शुगर लेवल बढ़ा सकती हैं या लिवर में toxins जमा कर सकती हैं। आमतौर पर लिवर में फैट बढ़ने की समस्या को फैटी लिवर रोग कहा जाता है। ऐसे में लिवर में फैट जमा होने के कारण और लक्षण आदि जानकार फैटी लिवर में ज़रूरी परहेज़ और सही डाइट की पूरी जानकारी लेनी चाहिए। साथ लिवर में फैट कम करने के तरीकों का पता होना चाहिए। यह जानकारी नीचे share की गई है जो फैटी लिवर के उपचार में आपकी मदद कर सकती है।

लिवर में फैट बढ़ने के कारण – Liver mein fat badhne ke kaaran

  • ज़्यादा तेल और मसालेदार खाना
  • शराब का सेवन
  • मोटापा और एक्सरसाइज की कमी
  • Diabetes और High Cholesterol
  • जंक फूड और पैकेज्ड फूड

लिवर में फैट बढ़ने के लक्षण – Liver mein fat badhne ke lakshan

  • पेट के दाहिने हिस्से में हल्का दर्द या भारीपन महसूस होना
  • हमेशा थकान और कमजोरी बनी रहना
  • भूख कम लगना या जल्दी पेट भर जाना
  • पेट में सूजन या गैस की समस्या
  • बिना कारण वजन बढ़ना या कभी-कभी कम होना
  • मिचली या उल्टी जैसा मन होना
  • ध्यान लगाने में दिक्कत और सुस्ती महसूस होना
  • स्किन या आंखों में हल्का पीलापन (गंभीर मामलों में)
  • ब्लड टेस्ट में लिवर एंजाइम्स का बढ़ना
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

अगर लिवर में फैट बढ़ गया है तो ये 5 चीजें तुरंत छोड़ दें – Agar liver mein fat badh gaya hai toh ye 5 cheezein turant chhod dein

आज की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से Fatty Liver की समस्या बढ़ती जा रही है। जाने-अनजाने लोग ऐसी चीज़ें खा-पी रहे हैं जिससे अंदर ही अंदर लिवर में फैट जमा हो रहा है। ऐसे में ईन चीज़ों के बारे में जानकार परहेज़ करना बहुत ज़रूरी है। अगर लिवर में फैट बढ़ गया है तो नीचे दी गई ये 5 चीज़ें तुरंत छोड़ दें –

  • 1. तला-भुना और ऑयली फूड – समोसा, कचौड़ी, फ्रेंच फ्राइज जैसे फूड आजकल हर जगह उपलब्ध होते हैं और बहुत ज़्यादा खाए जाते हैं। ये unhealthy fats होते हैं जो लिवर में फैट जमा करते हैं। इसलिए, इनसे दूर रहना ही बेहतर है।
  • 2. शराब – यह लिवर के लिए सबसे ज़्यादा नुकसानदायक होती है। यह लिवर सेल्स को डैमेज करती है और फैट बढ़ाने का काम करती है। इसे तुरंत छोड़ दें।
  • 3. मीठा और शुगर वाले फूड – Cold drinks, मिठाइयां और पैकेज्ड जूस में शुगर बहुत ज़्यादा होती है। यह शुगर अलग-अलग रूपों में हो सकती है, जैसे – fructose, added sugar, Corn Syrup आदि। यह शुगर लिवर में जमा हो जाती है और फैट बढ़ने लगता है। इसलिए, label ज़रूर पढ़ें और ऐसी चीज़ों का परहेज़ करें।
  • 4. प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड – Chips, biscuits, instant noodles जैसे फूड में preservatives और sodium ज़्यादा होता है जो लिवर पर बुरा असर डालते हैं और toxins बढ़ा सकते हैं।
  • 5. देर रात खाना और खराब रूटीन – देर रात खाना खाने से लिवर को काम करने का सही time नहीं मिलता, जिससे फैट जमा होने लगता है।

लिवर में फैट कम करने के तरीकों की तुलनात्मक टेबल – Comparative table of ways to reduce fat in liver

तरीका कैसे काम करता है किनके लिए सही Avoid/Risk
एलोपैथी  लक्षण और कारण कंट्रोल मध्यम/गंभीर केस साइड इफेक्ट
Lifestyle में बदलाव फैट बर्न और बैलेंस सभी के लिए लापरवाही से असर कम
आयुर्वेद जड़ से संतुलन शुरुआती/मध्यम गलत इस्तेमाल रिस्क
घरेलू तरीकें सपोर्ट देता है हल्के केस पूरा इलाज नहीं
Exercise फैट कम करता है सभी के लिए ओवरएक्सरसाइज नुकसान

लिवर में फैट की समस्या का आयुर्वेदिक इलाज – Liver mein fat ki samasya ka ayurvedic ilaj

आयुर्वेद के हिसाब से लिवर की ज़्यादातर दिक्कतें ख़ासकर “पित्त दोष” के imbalance से जुड़ी होती हैं। जब हम गलत diet और लाइफस्टाइल अपनाते हैं, तो बॉडी में टॉक्सिन्स (आम) जमा होने लगते हैं, जो लिवर के काम करने की capacity पर बुरा असर डालते हैं। आयुर्वेदिक इलाज लिवर को डिटॉक्स करता है, पाचन सुधारता है और बॉडी में balance बनाने का काम करता है। लेकिन, आयुर्वेदिक इलाज हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। खुद से दवा न लें। लिवर में फैट की समस्या का आयुर्वेदिक इलाज इस प्रकार है –

  • 1. लिवर की आयुर्वेदिक दवा – कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं जैसे ‘भुम्यामलकी’ लिवर को डिटॉक्स करती है, ‘कुटकी’ पाचन सुधारती है, ‘कालमेघ’ लिवर को मजबूत बनाता है। इनसें लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद मिलती है।
  • 2. पंचकर्म थेरेपी – ईन therapies से लिवर में फैट कम होता है, दोष balance होते हैं और toxins बाहर निकाले जाते हैं। विरेचन, बस्ती, अभ्यंग, उद्वर्तन और स्वेदन – ये पंचकर्म therapies लिवर के लिए फायदेमंद होती हैं।
  • 3. डाइट मैनेजमेंट – आयुर्वेद में सात्विक और हल्का खाना लेने की सलाह दी जाती है, जैसे – ताज़े फल और सब्जियां, कम तेल-मसाले वाला खाना और सही मात्रा में पानी।
  • 4. लाइफस्टाइल सुधार – रोज वॉक करें, योग-प्राणायाम करें, स्ट्रेस कम करें।

कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए? – Kab doctor ko dikhana chahiye?

  • अगर पेट के दाहिने हिस्से में लगातार दर्द या भारीपन महसूस हो।
  • भूख कम हो जाए और बिना वजह वजन घटने लगे।
  • हमेशा थकान और कमजोरी बनी रहे।
  • उल्टी, मिचली या पेट में गैस की समस्या बार-बार हो।
  • स्किन या आंखों में पीलापन (जॉन्डिस) दिखे।
  • लिवर टेस्ट (LFT) रिपोर्ट में गड़बड़ी आए।
  • पेट में सूजन या पानी भरने जैसा महसूस हो।
  • अगर आप Alcohol लेते हैं और लिवर से जुड़े लक्षण दिखने लगें।
  • Diabetes या High Cholesterol के साथ लिवर की समस्या बढ़ रही हो।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

FAQs

क्या Fatty Liver ठीक हो सकता है? – Kya fatty liver theek ho sakta hai?

हाँ, शुरुआती स्टेज में सही डाइट और लाइफस्टाइल से इसे ठीक किया जा सकता है।

क्या Fatty Liver खतरनाक है? – Kya fatty liver khatarnaak hai?

अगर ignore किया जाए तो यह लिवर डैमेज का कारण बन सकता है।

क्या Fatty Liver में दर्द होता है? – Kya fatty liver mein dard hota hai?

कुछ लोगों को पेट के दाहिने हिस्से में हल्का दर्द हो सकता है।

क्या शुगर (Diabetes) से लिवर में फैट बढ़ता है? – Kya sugar (diabetes) se liver mein fat badhta hai?

हाँ, Diabetes फैटी लिवर का एक बड़ा कारण है।

Clinical Experience:

हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने लिवर में फैट के सही कारण की पहचान होने के बाद डॉक्टर द्वारा सुझाई गई आयुर्वेदिक दवा, पंचकर्म, डाइट और लाइफस्टाइल बदलाव आदि अपनाकर लिवर का फैट कम किया। कई मामलों में समय पर परहेज़ और सही इलाज शुरू करने से फैटी लिवर की स्थिति को कंट्रोल करने और आगे बढ़ने से रोकने में मदद मिली है। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन, फैट की मात्रा और बॉडी की प्रतिक्रिया अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा, डाइट प्लान या आयुर्वेदिक उपचार को शुरू करने से पहले Gastroenterologist या योग्य डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

Medical Review:

यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer:

यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि अगर लिवर में फैट बढ़ गया है तो ऊपर बताई गई ये 5 चीजें तुरंत छोड़ दें। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को लिवर में फैट बढ़ने की समस्या है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से लिवर में फैट बढ़ने की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ लिवर के लिए रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।