इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स – Immunity Badhaane Waale Foods
क्या होती है इम्यूनिटी – Kya hoti hai immunity?
हमारे शरीर में मौजूद, बीमारियों को रोकने और बीमारियों से लड़ने की क्षमता को इम्यूनिटी कहते हैं। यह रोगों का प्रतिरोध करती है इसलिए, इसे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कहते हैं। हमारा इम्यून सिस्टम एक कॉम्प्लेक्स नेटवर्क है जो कोशिकाओं, अंगों और प्रोटीन से बना होता है। यह तरह-तरह के बैक्टीरिया, वायरस और फंगस को पहचान कर उनसे लड़ता है। खुद को बड़ी-बड़ी बीमारियों से बचाने का सबसे अच्छा उपाय है – इम्यूनिटी बढ़ाना। इसके लिए हमें अपनी डाइट में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स शामिल करने चाहिए। लेकिन, पहले इम्यूनिटी के प्रकार और फायदे जान लें जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
इम्यूनिटी के टाइप – Immunity ke type
यह 3 तरह की होती है –
- जन्म से मिली इम्यूनिटी: यह बीमारियों से लड़ने की वो क्षमता है, जिसे बच्चें जन्म से ही लेकर पैदा होते हैं, जैसे त्वचा का रोगाणुओं को शरीर में प्रवेश करने से रोकना।
- ऐक्टिव इम्यूनिटी: यह धीरे-धीरे उम्र और जीवन के साथ विकसित होती है, जैसे कि बीमारी के संपर्क में आना या टीका लगना।
- निष्क्रिय इम्यूनिटी: यह किसी दूसरे सोर्स से मिलती है और थोड़े समय के लिए रहती है। जैसे – माँ के दूध से मिलने वाली एंटीबॉडी जो बच्चे को कुछ बीमारियों से कुछ देर के लिए बचाती है।
इम्यूनिटी के फायदे – Immunity ke fayde
- इन्फेक्शन से बचाव
- बार-बार बीमार पड़ने से बचना
- बॉडी की सेफ़्टी
- बीमारी होने पर जल्दी रिकवरी होना
- बॉडी को डिटॉक्सिफाई करना
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स – Immunity badhaane waale foods
- 1. विटामिन C वाले फल: संतरा, नींबू, मौसमी, आंवला और कीवी जैसे फलों में विटामिन C होता है जिससे बॉडी में सफेद रक्त कोशिकाओं (WBCs) का प्रोडक्शन बढ़ता है और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए, रोज़ एक आंवला या एक गिलास नींबू पानी ज़रूर लेना चाहिए। आंवला इन्फेक्शन से बचाता है और इम्यून कोशिकाओं को ऐक्टिव रखता है। आंवला जूस या कच्चा आंवला रोज़ाना खाएँ। इसी तरह, पपीते में विटामिन C, बीटा-कैरोटीन और पपेन एंज़ाइम होते हैं जो पाचन सुधारते हैं और बॉडी को इन्फेक्शन से बचाते हैं।
- 2. लहसुन, अदरक और प्याज: लहसुन में एलिसिन तत्व होता है, जो बैक्टीरिया और वायरस दोनों से लड़ता है। रोज़ सुबह खाली पेट 1 कच्ची लहसुन की कली खानी चाहिए या इसे खाने में भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा अदरक की चाय या गर्म पानी में अदरक डालकर पियें क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो गले की खराश, सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन से बचाते हैं। इसी तरह, प्याज में सल्फर और क्वेरसेटिन होता है जो बॉडी को बैक्टीरिया और वायरस से बचाता है। इसे सलाद के रूप में या सब्जियों में मिलाकर खा सकते हैं।
- 3. शहद: इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिससे गले को आराम मिलता है, खांसी रुकती है और इम्यूनिटी बढ़ती है। रोज़ सुबह एक चम्मच शहद गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए।
- 4. हरी सब्जियां: पालक, मेथी, ब्रोकली, सरसों का साग आदि में विटामिन A, C, E, आयरन और फोलेट पाए जाते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम को बैलेंस किया जा सकता है। इसलिए, रोज़ अपने खाने में कम से कम एक हरी सब्जी ज़रूर शामिल करें।
- 5. ड्राई फ्रूट्स और ओमेगा-3 फूड्स: बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज और कद्दू के बीज में विटामिन E, जिंक और हेल्दी फैट्स होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं और कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं। इसी तरह, अखरोट और अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो सूजन कम करता है और इम्यून कोशिकाओं को स्ट्रॉंग बनाता है।
- 6. दूध और हल्दी: दूध, प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। जब इसमें हल्दी मिलाई जाती है, तो यह गोल्डन ड्रिंक बन जाता है और इन्फेक्शन से बचाता है। हल्दी में कर्क्यूमिन होता है जो वायरस को मारता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।
- 7. ग्रीन टी, तुलसी टी, नींबू पानी या डिटॉक्स ड्रिंक: ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यून कोशिकाओं को एक्टिव करते हैं। तुलसी टी स्ट्रेस घटाती है और बैक्टीरिया को खत्म करती है। गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से बॉडी डिटॉक्स होता है और विटामिन C बढ़ता है।
- 8. जिंक वाले फूड्स और प्रोबायोटिक फूड्स: चना, मूंग, बीन्स, तिल, और कद्दू के बीज में जिंक होता है जो नई कोशिकाएँ बनाने और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसी तरह प्रोबायोटिक्स (जैसे दही, छास आदि) शरीर की गट हेल्थ यानी पाचन शक्ति को सुधार कर इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
- 9. गिलोय: गिलोय बॉडी से टॉक्सिन्स निकालती है और इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत बढ़ाती है। इसलिए, सुबह खाली पेट गिलोय जूस पीना चाहिए।
- 10. शकरकंद, चुकंदर और गाजर का जूस: शकरकंद में बीटा-कैरोटीन और विटामिन A होता है जो इम्यून सिस्टम मजबूत करता है। इसी तरह चुकंदर और गाजर के जूस में आयरन, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। रोज़ाना इनका जूस पीना खून साफ करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।
FAQs
कमज़ोर इम्यून सिस्टम के लक्षण क्या हैं – Kamzor immune system ke lakshan kya hain?
बार-बार सर्दी-जुकाम होना, थकान, इन्फेक्शन होना और घाव देर से भरना कमज़ोर इम्यून सिस्टम के लक्षण हैं।
क्या दही खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है – Kya dahi khaane se immunity badhti hai?
हाँ, दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंतों की सेहत सुधारते हैं जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय क्या हैं – Immunity badhaane ke gharelu upaay kya hain?
गिलोय जूस, तुलसी काढ़ा, आंवला, हल्दी दूध, लहसुन और शहद का रेगुलर इस्तेमाल करें। ये सब नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर हैं।
क्या नींद और इम्यूनिटी का कोई संबंध है – Kya neend aur immunity ka koi sambandh hai?
हाँ, नींद पूरी न होने पर बॉडी के रोग-प्रतिरोधक हार्मोन कमज़ोर पड़ते हैं, जिससे इम्यूनिटी घट जाती है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स के बारे में बताया। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को कमज़ोर इम्यूनिटी की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से इम्यूनिटी बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा लें। यहाँ आपको इम्यूनिटी बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक डाइट का चार्ट और कंसल्टेंसी भी मिलेगी। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।