बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे – Baccho Ki Immunity Badhaane Ke Gharelu Nuskhe
क्यों ज़रूरी है बच्चों में इम्यूनिटी बढ़ाना – Kyon zaroori hai baccho mein immunity badhaana?
इम्युनिटी बच्चों में पूरी तरह विकसित नहीं होती जिससे बच्चे जल्दी-जल्दी सर्दी, खाँसी, बुखार और इंफेक्शन का शिकार हो जाते हैं। इसका असर उनकी पढ़ाई, खेलकूद और शारीरिक विकास पर भी पड़ता है। मजबूत इम्युनिटी बच्चों को बीमारियों और प्रदूषण से बचाती है, साथ ही सही ग्रोथ और मानसिक विकास में मदद करती है। बचपन में बनाई गई अच्छी इम्युनिटी लाइफ टाइम काम आती है। इसलिए, बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे ज़रूर पता होने चाहिए ताकि बाज़ार के केमिकल्स आधारित प्रोडक्टस का इस्तेमाल किये बिना बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाई जा सके। लेकिन पहले इम्यूनिटी के बारे में आम जानकारी लेनी चाहिए जो नीचे दी गई है।

























