किडनी फेल क्यों होती है? – कारण और बचाव
किडनी फेल क्यों होती है? – कारण और बचाव – Kidney Fail Kyon Hoti Hai? – Kaaran Aur Bachaav
जब किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती, तो इसे किडनी फेल होना कहा जाता है। किडनी हमारी बॉडी का बहुत ही जरूरी अंग है। यह खून की सफाई करती है, गंदे टॉक्सिन बाहर निकालती है, शरीर में पानी और नमक का संतुलन बनाकर रखती है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। आजकल किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए, ये समझना ज़रूरी है कि किडनी फेल क्यों होती है। किडनी फेल के कारण और बचाव जानकार आप समय रहते इलाज कर सकते हैं।
किडनी फेल होने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं – Kidney fail hone par ye lakshan dikhai dete hain
- बार-बार थकान लगना
- पैरों, चेहरे और आंखों के नीचे सूजन
- पेशाब कम या ज़्यादा होना
- भूख न लगना और उल्टी आना
- सांस फूलना
- खुजली होना
इन लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। वक़्त पर जांच कराना बहुत जरूरी है।
किडनी फेल क्यों होती है? – कारण और बचाव – Kidney Fail Kyon Hoti Hai? – Kaaran Aur Bachaav
आमतौर पर ईन कारणों से होती है किडनी फेल –
1. डायबिटीज
डायबिटीज किडनी फेल होने का सबसे ख़ास कारण है। लंबे वक़्त तक शुगर कंट्रोल में न रहने से किडनी की नसें कमजोर हो जाती हैं और धीरे-धीरे किडनी खराब होने लगती है।
2. हाई ब्लड प्रेशर
हाई बीपी से किडनी की छोटी-छोटी नसों पर प्रेशर पड़ता है। इससे किडनी को नुकसान पहुंचता है और समय के साथ किडनी फेल होने लगती है।
3. कम पानी पीना
कम पानी पीने से शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इससे किडनी पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है और किडनी कमजोर होने लगती है।
4. दर्द की दवाइयों का ज़्यादा सेवन
पेन किलर और कुछ एलोपैथिक दवाइयों का लंबे समय तक इस्तेमाल किडनी को नुकसान पहुंचाता है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां लेना बहुत खतरनाक हो सकता है।
5. बार-बार यूरिन इंफेक्शन
अगर पेशाब में जलन, दर्द या इंफेक्शन बार-बार हो रहा है और उसका सही ट्रीटमेंट नहीं कराया गया, तो यह किडनी तक पहुंचकर नुकसान कर सकता है।
6. ज्यादा नमक और जंक फूड
ज़्यादा नमक, पैकेट वाला खाना, फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक किडनी पर बुरा असर डालते हैं। इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है और किडनी कमजोर होती है।
7. शराब और धूम्रपान
शराब और सिगरेट बॉडी में टॉक्सिन बढ़ाते हैं और किडनी की कार्यक्षमता को कम कर देते हैं।
किडनी को हेल्दी रखने के आसान उपाय – Kidney ko healthy rakhne ke aasaan upaay
1. पर्याप्त पानी पिएं
दिन में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। गर्मी में पसीना ज़्यादा आता है, इसलिए पानी की मात्रा बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर आप पहले से किडनी पेशेंट हैं तो डॉक्टर से पूछकर ही पानी की मात्रा फिक्स करें। क्योंकि ज़्यादा पानी पीना भी किडनी के लिए खतरनाक होता है।
2. नमक कम करें
खाने में ज़्यादा नमक न डालें। पैकेट वाले नमकीन, चिप्स और अचार कम खाएं।
3. संतुलित आहार लें
हरी सब्जियां, ताजे फल, दालें और हल्का खाना किडनी के लिए फायदेमंद होता है।
4. शुगर और बीपी कंट्रोल रखें
अगर आपको डायबिटीज या हाई बीपी है तो रेगुलर जांच कराएं और दवाइयां समय पर लें।
5. रेगुलर व्यायाम करें
रोज 30 मिनट की वॉक या हल्का योग बॉडी को हेल्दी रखता है और किडनी को भी फायदा पहुंचाता है।
6. दवाइयों का सही इस्तेमाल
कोई भी दवा बिना डॉक्टर से पूछे न लें, खासकर दर्द की गोलियां।
आयुर्वेदिक तरीके से किडनी को मजबूत ऐसे रखें – Ayurvedic tarike se kidney ko majboot aise rakhein
- सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं
- धनिया पानी या जीरा पानी का सेवन करें
- हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला भोजन करें
- ज़्यादा मसालेदार और तला हुआ खाना कम करें
- त्रिफला चूर्ण का सेवन पाचन सुधारने में मदद करता है
- स्ट्रेस कम करें और पूरी नींद लें
Important Points to Remember
- किडनी फेल होने के लक्षणों को नजरअंदाज न करें
- डायबिटीज और हाई बीपी किडनी फेल के मुख्य कारण हैं
- बिना डॉक्टर की सलाह दवाइयों का सेवन खतरनाक हो सकता है
- संतुलित आहार और पर्याप्त पानी किडनी को स्वस्थ रखते हैं
- समय-समय पर किडनी की जांच कराना बहुत जरूरी है
FAQs
किडनी फेल से बचने के लिए क्या करें? – Kidney fail se bachne ke liye kya karein?
सही मात्रा में पानी पिएं, नमक कम करें, शुगर और बीपी कंट्रोल रखें, रेगुलर वॉक करें।
किडनी की जांच कितने समय में करानी चाहिए? – Kidney ki jaanch kitne samay mein karaani chahiye?
अगर डायबिटीज या बीपी है तो हर 6 महीने में किडनी टेस्ट ज़रूर कराए।
सिगरेट से किडनी फेल हो सकती है? – Cigarette se kidney fail ho sakti hai?
हाँ, धूम्रपान से ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है और किडनी कमजोर हो जाती है।
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कितना पानी पीना चाहिए? – Kidney ko swasth rakhne ke liye kitna paani pina chahiye?
आमतौर पर दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना फायदेमंद होता है, लेकिन मौसम के अनुसार मात्रा कम या ज़्यादा कर सकते हैं।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि किडनी फेल क्यों होती है। साथ ही इसके कारण और बचाव बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार की किडनी फेल है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी फेल का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।