किडनी मरीज के लिए आयुर्वेदिक दवा
किडनी मरीज के लिए आयुर्वेदिक दवा – Kidney Mareej Ke Liye Ayurvedic Dawa
किडनी कमजोर होने पर बॉडी में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं और धीरे-धीरे किडनी रोग पैदा होने लगते हैं। मॉडर्न इलाज में अक्सर साइड इफेक्ट और सर्जरी का रिस्क होता है इसलिए, आजकल लोग किडनी मरीज के लिए आयुर्वेदिक दवा लेना चाहते हैं जो ज़्यादा सुरक्षित है, side effect free है और जड़ से इलाज देती है। आयुर्वेद किडनी रोग को सिर्फ एक अंग की बीमारी नहीं मानता, बल्कि पूरे बॉडी के असंतुलन का result मानता है।
किडनी रोग में आयुर्वेद का नज़रिया – Kidney rog mein ayurved ka nazariya
आयुर्वेद में किडनी को वृक्क नाम से जाना जाता है। आमतौर पर वात, पित्त और कफ दोष के बिगड़ने से किडनी रोग होता है। लंबे वक़्त से चल रही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, पानी कम पीना, पेशाब रोकने की आदत, ज़्यादा दवाइयों का सेवन, गलत खान-पान और stress – ये सब किडनी रोग के कारण हो सकते हैं।
किडनी मरीज के लिए आयुर्वेदिक दवा – Kidney mareej ke liye ayurvedic dawa
आयुर्वेदिक दवा का मकसद सिर्फ़ क्रिएटिनिन कम करना नहीं होता, बल्कि किडनी की काम करने की capacity बढ़ाना, बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकालना, सूजन कम करना, पेशाब की दिक्कत सुधारना और बॉडी को अंदर से strong बनाना भी होता है। इसी वजह से आयुर्वेदिक इलाज धीरे लेकिन पक्का असर दिखाता है। किडनी मरीज के लिए उपयोगी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां इस प्रकार हैं –
- पुनर्नवा
पुनर्नवा किडनी रोगियों के लिए सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली जड़ी-बूटी है। यह किडनी की सूजन कम करती है, पेशाब के ज़रिये गंदगी बाहर निकालती है और बॉडी में जमा पानी कम करती है। - गोखरू
गोखरू मूत्र मार्ग और किडनी दोनों के लिए बेस्ट है। यह पेशाब साफ करता है, जलन और रुकावट कम करता है, किडनी पर प्रेशर घटाता है। - वरुण
वरुण का इस्तेमाल किडनी स्टोन और पेशाब की रुकावट में किया जाता है। यह किडनी के फिल्टर सिस्टम को सपोर्ट करता है। - कुटकी
कुटकी बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकालने में हेल्प करती है। यह खून को साफ करती है, किडनी और लिवर दोनों के लिए फायदेमंद है। - आंवला
यह एक powerful antioxidant है। आंवला बॉडी की immunity बढ़ाता है और किडनी को oxidative damage से बचाता है।
कैसे दी जाती हैं आयुर्वेदिक दवाएं? – Kaise di jati hain ayurvedic dawaye?
किडनी रोगी को आयुर्वेदिक दवा हमेशा उसकी रिपोर्ट, उम्र और रोग की स्टेज देखकर दी जाती है। आमतौर ये दवाएँ चूर्ण (Powder), काढ़ा, टैबलेट/कैप्सूल या जूस के रूप में दी जाती हैं। लेकिन ईन दवाओं को सिर्फ़ अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टर से पूछकर ही लेना चाहिए, खुद से कोई भी दवा लेना सही नहीं होता।
आयुर्वेदिक इलाज में डाइट का रोल – Ayurvedic ilaj mein diet ka role
सिर्फ दवा से किडनी ठीक नहीं होती, डाइट बहुत ज़रूरी होती है। किडनी मरीज के लिए ताजा घर का बना हल्का और सादा खाना सही रहता है। साथ ही सेंधा नमक (लिमिट में) और डॉक्टर की सलाह अनुसार पानी लेना चाहिए। इसके अलावा ज़्यादा मसालेदार, तला-भुना और पैक्ड फूड से बचना चाहिए।
आयुर्वेदिक पंचकर्म और किडनी रोग – Ayurvedic panchakarma aur kidney rog
कुछ मरीजों में आयुर्वेदिक डॉक्टर पंचकर्म थेरेपी भी सलाह देते हैं, जैसे बस्ती और कुछ cases में विरेचन। इनका उद्देश्य बॉडी से गहराई में जमी गंदगी बाहर निकालना होता है, ताकि किडनी पर load कम हो।
किडनी मरीज रखें ईन बातों का ध्यान – Kidney mareej rakhein een baato ka dhyan
- पेशाब रोकने की आदत छोड़ें
- डॉक्टर की सलाह अनुसार पानी पिएं
- बिना जरूरत दवाइयां न लें
- Stress कम रखें
- रिपोर्ट्स regularly जांचते रहें
FAQs
क्या आयुर्वेद से किडनी रोग में फायदा होता है? – Kya ayurved se kidney rog mein fayda hota hai?
हां, आयुर्वेद जड़ से इलाज देता है। सही वक़्त पर इलाज शुरू करने से किडनी को ज़्यादा खराब होने से बचाया जा सकता है।
क्या आयुर्वेदिक दवाएं सुरक्षित होती हैं? – Kya ayurvedic dawayein surakshit hoti hain?
हाँ, अगर डॉक्टर की सलाह से ली जाएं।
क्या आयुर्वेदिक दवा लंबे वक़्त तक लेनी पड़ती है? – Kya ayurvedic dawa lambe waqt tak leni padti hai?
अक्सर हां, क्योंकि आयुर्वेद धीरे-धीरे बॉडी को balance करता है।
क्या आयुर्वेदिक इलाज से डायलिसिस टल सकता है? – Kya ayurvedic ilaj se dialysis tal sakta hai?
हाँ, सही वक़्त पर इलाज शुरू करने से डायलिसिस की जरूरत टल सकती है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको किडनी मरीज के लिए आयुर्वेदिक दवा के बारे में बताया। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी की बीमारी का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।