किडनी स्टेज 4 में क्या करें? पूरी जानकारी
किडनी स्टेज 4 में क्या करें? – पूरी जानकारी – Kidney Stage 4 Mein Kya Karein? – Puri Jankaari
किडनी स्टेज 4 में सबसे ज़रूरी है कि आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार सही ट्रीटमेंट लें, साथ ही लाइफस्टाइल और डाइट में ज़रूरी बदलाव शुरू करें। इस स्टेज पर सही कदम उठाने से डायलिसिस या ट्रांसप्लांट की नौबत को टाला जा सकता है जिसमें आयुर्वेदिक इलाज बहुत मदद कर सकता है।
क्या है किडनी स्टेज 4? – Kya hai kidney stage 4?
किडनी स्टेज 4 का मतलब है कि आपकी किडनी लगभग 70 से 85% तक खराब हो चुकी है। इस स्टेज में GFR 15 से 29 के बीच होता है। GFR test किडनी के काम करने की capacity के बारे में बताता है कि किडनी एक मिनट में कितना खून फ़िल्टर कर पा रही है। 15 से 29 के बीच का GFR बहुत ही कम होता है। इसका मतलब है कि किडनी की हालत बहुत ज़्यादा खराब हो चुकी है। लेकिन, अगर सही time पर ध्यान दिया जाए तो किडनी को और ज़्यादा खराब होने से बचाया जा सकता है। लेकिन, किडनी स्टेज 4 के लक्षण जानकर इस बीमारी को वक़्त पर पहचान लेना बहुत ज़रूरी है ताकि समय रहते इलाज किया जा सके।
किडनी स्टेज 4 के लक्षण क्या हैं? – Kidney stage 4 ke lakshan kya hain?
- पैरों, चेहरे और आंखों में सूजन
- पेशाब कम आना या झागदार पेशाब
- बार-बार थकान महसूस होना
- भूख कम लगना
- उल्टी या मतली
- सांस लेने में दिक्कत
- स्किन में खुजली
- नींद ठीक से ना आना
किडनी स्टेज 4 में क्या करें? – पूरी जानकारी – Kidney stage 4 mein kya karein? – Puri jankari
नीचे दिए गए ईन उपायों को अपनाकर किडनी स्टेज 4 को कंट्रोल किया जा सकता है –
- 1. सही डाइट अपनाएं – नमक बहुत कम लें, प्रोटीन लिमिट में लें, पोटेशियम वाले फल कम खाएं और साथ ही फॉस्फोरस कम करें।
- 2. पानी limit में पिएं – किडनी patient को ज़्यादा पानी भी नुकसान कर सकता है और कम पानी भी। इसलिए डॉक्टर के अनुसार ही पानी लें।
- 3. ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल करें – High BP और Diabetes किडनी को और ज़्यादा खराब कर सकते हैं। इन्हें कंट्रोल में रखें।
- 4. दवाओं का सही इस्तेमाल करें – Painkillers या कोई भी दवा बिना डॉक्टर से पूछे न लें। इससे किडनी पर load पड़ता है।
- 5. एक्सरसाइज करें – हल्की-फुल्की वॉक या योग करने से बॉडी active रहती है और किडनी को support मिलता है।
किडनी स्टेज 4 के इलाज के तरीकों की तुलनात्मक टेबल – Comparison table of treatment options for stage 4 kidney disease
| तरीका | कैसे मदद करता है | Avoid / Risk |
| Diet में बदलाव (Low Protein + Low Sodium) | किडनी पर दबाव कम करता है, waste बनने को घटाता है और BP कंट्रोल करता है | बहुत कम प्रोटीन से कमजोरी, ज़्यादा नमक से किडनी डैमेज बढ़ सकता है |
| Fluid Management | बॉडी में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखता है | ज़्यादा पानी से सूजन, सांस की दिक्कत |
| दवाइयां | BP, शुगर और किडनी फंक्शन को कंट्रोल करती हैं | गलत डोज या self-medication से साइड इफेक्ट्स |
| डायलिसिस | खून से टॉक्सिन्स और extra फ्लूइड हटाता है | बार-बार करना पड़ता है, थकान और infection का risk |
| किडनी ट्रांसप्लांट | नई किडनी लगाकर बेहतर लाइफ देता है | सर्जरी risk, lifetime medicines, rejection का खतरा |
| आयुर्वेदिक उपचार | जड़ी-बूटियों और डाइट से किडनी को support करता है | बिना डॉक्टर सलाह के दवा लेने से नुकसान |
| Lifestyle में बदलाव | डाइट, exercise और habits सुधारकर progression धीमी करता है | लापरवाही से हालत तेजी से बिगड़ सकती है |
किडनी स्टेज 4 की आयुर्वेदिक दवा – Kidney stage 4 ki ayurvedic dawa
- 1. पुनर्नवा (Punarnava) – इस दवा से सूजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही किडनी के काम करने की capacity बढ़ती है।
- 2. गोखरू (Gokshura) – यह यूरिन pass करने में मदद करता है और किडनी को मजबूती देता है।
- 3. वरुण (Varun) – यह किडनी की सफाई करता है और किडनी स्टोन बनने से रोकने में मदद करता है।
- 4. कासनी (Kasni) – यह जड़ी-बूटी लीवर और किडनी दोनों को heal करने में मदद करती हैं।
- 5. गिलोय (Giloy) – इससे इम्युनिटी बढ़ती है, यह बॉडी को अंदर से detox करता है।
किडनी स्टेज 4 के आयुर्वेदिक उपचार के फायदे – Kidney stage 4 ke ayurvedic upchaar ke fayde
- बिना साइड इफेक्ट के इलाज
- किडनी फंक्शन को धीरे-धीरे सुधारना
- डायलिसिस की जरूरत को कम करना
- पूरी बॉडी को नेचुरल तरीके से ठीक करना
किडनी स्टेज 4 में क्या ना करें? – Kidney stage 4 mein kya na karein?
- Painkillers का ज़्यादा इस्तेमाल
- Smoking और Alcohol
- बहुत ज़्यादा नमक और तेल
- बिना डॉक्टर के सप्लीमेंट लेना
- देर तक पेशाब रोकना
किडनी स्टेज 4 में लाइफस्टाइल से जुड़े ज़रूरी बदलाव – Kidney stage 4 mein lifestyle se jude zaruri badlav
- रोजाना हल्की वॉक करें
- स्ट्रेस कम रखें (ध्यान करें)
- पूरी नींद लें
- रेगुलर टेस्ट करवाएं (Creatinine, GFR)
- डॉक्टर से लगातार संपर्क में रहें
डॉक्टर को कब दिखाएं? – When to See Doctor?
- पेशाब अचानक बहुत कम हो जाए
- सांस लेने में ज़्यादा दिक्कत
- पैरों और चेहरे की सूजन तेजी से बढ़े
- लगातार उल्टी या मतली
- सीने में दर्द या दबाव
- बहुत ज़्यादा कमजोरी या चक्कर
- हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में ना आना
- पेशाब में खून आना
FAQs
किडनी स्टेज 4 में क्या खाएँ? – Kidney stage 4 mein kya khayein?
लौकी, तोरी, परवल जैसी सब्जियां, सेब, पपीता (लिमिट में), गेहूं की रोटी और डॉक्टर से पूछकर सफेद चावल लिमिट में लें।
किडनी स्टेज 4 में क्या न खाएँ? – Kidney stage 4 mein kya na khayein?
नमकीन, अचार, पैकेज्ड फूड, केला, आम, संतरा, रेड मीट, कोल्ड ड्रिंक्स आदि का परहेज़ करें।
क्या किडनी स्टेज 4 में फल खा सकते हैं? – Kya kidney stage 4 mein phal kha sakte hain?
हाँ, लेकिन कम पोटेशियम और शुगर वाले फल (लिमिट में) ही खाएं।
किडनी स्टेज 4 में दर्द होता है क्या? – Kidney stage 4 mein dard hota hai kya?
कुछ लोगों को कमर या पेट में दर्द महसूस हो सकता है, लेकिन यह हर case में नहीं होता।
Clinical Experience:
हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई किडनी स्टेज 4 के मरीजों ने सही वक़्त पर डाइट कंट्रोल, ब्लड प्रेशर और शुगर मैनेजमेंट के साथ-साथ डॉक्टर द्वारा दी गई आयुर्वेदिक दवाएं, पंचकर्म थेरेपी, योग और सात्विक diet अपनाकर किडनी को पूरी तरह ठीक किया। कुछ cases में मरीजों ने अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करके किडनी की कन्डिशन को और बिगड़ने से भी रोका। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन, किडनी डैमेज का स्तर और बॉडी की प्रतिक्रिया अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा, आयुर्वेदिक उपचार या डाइट प्लान को शुरू करने से पहले Nephrologist या योग्य डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।
Medical Review:
यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
Disclaimer:
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
आज के इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि किडनी स्टेज 4 में क्या करें। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी स्टेज 4 की समस्या है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी स्टेज 4 की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।