किडनी खराब होने के कारण

किडनी खराब होने के कारण – Kidney Kharaab Hone Ke Kaaran

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, गलत डाइट और खराब लाइफस्टाइल किडनी खराब होने के कुछ आम कारण हैं जो ज़्यादातर cases में दिखाई देते हैं। अगर वक़्त पर किडनी खराब होने के लक्षण और कारण जानकार सही इलाज अपनाया जाए तो किडनी को पूरी तरह खराब होने से बचाया जा सकता है।

किडनी खराब होने पर बॉडी पर क्या असर होता है? – Kidney Kharaab Hone Par Body Par Kya Asar Hota Hai?

  • बॉडी में टॉक्सिन्स जमा होना, कमज़ोरी बढ़ना
  • पेशाब कम या ज़्यादा आने की दिक्कत
  • पैरों, हाथों और चेहरे पर सूजन आना
  • लगातार थकान लगना और एनर्जी की कमी होना
  • भूख कम लगना और उल्टी जैसा मन करना
  • सांस लेने में दिक्कत होना
  • स्किन ड्राय और खुजली वाली हो जाना
  • नींद न आने की समस्या बढ़ना
  • ब्लड प्रेशर का कंट्रोल से बाहर होना
  • ध्यान लगाने में दिक्कत और चक्कर आना
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

किडनी खराब होने के कारण – Kidney Kharaab Hone Ke Kaaran

किडनी खराब होने के ख़ास कारण इस प्रकार हैं –

1. डायबिटीज (Diabetes)
डायबिटीज किडनी खराब होने का सबसे बड़ा और आम कारण है। जब ब्लड शुगर लंबे वक़्त तक हाई रहता है, तो यह किडनी की छोटी-छोटी फिल्टर यूनिट्स यानी nephrons को नुकसान पहुंचाता है। इससे किडनी की फिल्टर करने की capacity कम हो जाती है।

2. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure)
हाई BP से किडनी की Blood Vessels को नुकसान पहुंचता है। जब ब्लड का प्रेशर ज़्यादा होता है, तो किडनी पर ज़्यादा प्रेशर पड़ता है। यह धीरे-धीरे किडनी फेलियर का कारण बन सकता है।

3. ज़्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन
आजकल लोग फास्ट फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और जंक फूड ज़्यादा खाते हैं। ईन चीज़ों में नमक और प्रिज़र्वेटिव्स ज़्यादा होते हैं। इससे किडनी पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है और यह धीरे-धीरे डैमेज हो सकती है।

4. दर्द की दवाइयों का ज़्यादा इस्तेमाल (Painkillers Overuse)
बार-बार दर्द की दवाइयाँ (painkillers) लेने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। बिना डॉक्टर से consult किये दवा लेना किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।

5. पानी कम पीना (Dehydration)
अगर आप सही मात्रा में पानी नहीं पीते, तो किडनी सही से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकाल पाती। इससे किडनी स्टोन और किडनी डैमेज का risk बढ़ जाता है। इसलिए, डॉक्टर से पूछकर सही मात्रा में ही पानी पियें क्योंकि, ज़्यादा पानी भी किडनी को नुकसान पहुँचा सकता है।

6. बार-बार इन्फेक्शन (Kidney Infection)
बार-बार urinary infection (UTI) या किडनी इंफेक्शन होने से किडनी कमजोर हो सकती है। इलाज में देरी होने पर यह serious बीमारी बन सकती है।

7. स्मोकिंग और अल्कोहल
स्मोकिंग और शराब किडनी की ब्लड सप्लाई पर असर डालते हैं। इससे किडनी की working capacity कम हो जाती है।

8. मोटापा और गलत लाइफस्टाइल
मोटापा, एक्सरसाइज की कमी और खराब रूटीन भी किडनी खराब होने का कारण बनते हैं। इससे डायबिटीज और BP का risk भी बढ़ता है।

किडनी खराब होने से बचाव कैसे करें? – Kidney Kharaab Hone Se Bachaav Kaise Karein?

  • रोज़ मात्रा में पानी पिएं
  • नमक और जंक फूड कम करें
  • ब्लड शुगर और BP कंट्रोल में रखें
  • दवाइयों का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें
  • रोज़ हल्की एक्सरसाइज करें

किडनी खराब होने के इलाज के तरीकों की तुलनात्मक टेबल – Comparative Table of Ways to Cure Kidney

इलाज का तरीका कैसे काम करता है फायदे Avoid/Risk
एलोपैथिक दवाइयां बीमारी को कंट्रोल करती हैं जल्दी असर साइड इफेक्ट का खतरा
डायलिसिस (Dialysis) मशीन से खून साफ किया जाता है जीवन बचाने में मदद महंगा, बार-बार करना पड़ता है
किडनी ट्रांसप्लांट नई किडनी लगाई जाती है स्थायी समाधान रिस्क और खर्च ज़्यादा
आयुर्वेदिक उपचार जड़ी-बूटियों से किडनी को सपोर्ट नेचुरल और साइड इफेक्ट कम सही डॉक्टर जरूरी
होम रेमेडीज हल्के लक्षणों में मदद आसान और सस्ता गंभीर केस में असर कम

 

किडनी खराब होने का आयुर्वेदिक नजरिया – Kidney Kharaab Hone Ka Ayurvedic Nazariya

आयुर्वेद के हिसाब से किडनी की समस्या का कारण बॉडी में टॉक्सिन्स का जमा होना और दोषों (वात, पित्त, कफ) का असंतुलन है। आयुर्वेदिक इलाज में जड़ी-बूटियों, पंचकर्म और डाइट कंट्रोल पर ध्यान दिया जाता है। ईन तरीकों से दोषों को संतुलित करके और toxins हटाकर किडनी को अंदर से ठीक किया जा सकता है।

किडनी हेल्थ के लिए जरूरी टिप्स – Kidney Health Ke Liye Zaruri Tips

  • सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं
  • नारियल पानी limit में लें
  • हरी सब्जियां और फल डाइट में शामिल करें
  • स्ट्रेस कम करें और अच्छी नींद लें

कब डॉक्टर को दिखाएं – When to see doctor?

  • बार-बार पेशाब आना या बहुत कम आना
  • पेशाब में झाग (foamy urine) दिखना
  • पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन
  • लगातार थकान और कमजोरी
  • भूख कम लगना और उल्टी जैसा महसूस होना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • नींद न आना या बेचैनी
  • स्किन में खुजली या ड्रायनेस

कर्मा आयुर्वेदा में किडनी खराब होने पर आयुर्वेदिक उपचार

रोगी की स्तिथि के हिसाब से कर्मा आयुर्वेदा में आमतौर पर ईन तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है –

1. आयुर्वेदिक आहार (Food) – किडनी को सहारा देने वाला संतुलित भोजन

किडनी रोगियों के लिए ऐसा भोजन आवश्यक माना जाता है जो पचने में हल्का, ताज़ा और प्राकृतिक हो। मौसमी सब्जियाँ, सीमित मात्रा में फल, साबुत अनाज तथा रोगी की स्थिति के अनुसार दालों का सेवन लाभकारी हो सकता है.

अधिक नमक, अत्यधिक तला-भुना भोजन, पैकेज्ड फूड, जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक और प्रिज़र्वेटिव युक्त खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए, क्योंकि ये किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं। भोजन हमेशा निश्चित वक़्त पर करें और एक साथ बहुत अधिक खाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार भोजन करना बेहतर माना जाता है। इससे पाचन तंत्र पर कम भार पड़ता है और बॉडी का मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है।

ध्यान रखें कि हर किडनी मरीज की डाइट समान नहीं होती। रोग की स्टेज, क्रिएटिनिन, GFR, पोटैशियम, सोडियम और अन्य जाँच रिपोर्ट के आधार पर भोजन में बदलाव किया जाता है। इसलिए किसी भी विशेष डाइट को अपनाने से पहले योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक और डाइट विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

2. आयुर्वेदिक विहार (Lifestyle) – रोज़मर्रा की आदतों में सुधार

आयुर्वेद में विहार का अर्थ केवल व्यायाम नहीं, बल्कि पूरी जीवनशैली से है। पर्याप्त नींद, तनाव से दूरी, नियमित दिनचर्या और मानसिक संतुलन किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हल्का योग, प्राणायाम, ध्यान और नियमित सैर शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाने तथा समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। हालांकि, यदि मरीज को गंभीर किडनी रोग, अत्यधिक कमजोरी या अन्य जटिलताएँ हैं, तो किसी भी व्यायाम को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।

धूम्रपान, शराब और तंबाकू जैसी आदतों से बचना चाहिए, क्योंकि ये किडनी सहित पूरे शरीर को नुकसान पहुँचा सकती हैं। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और मोटापे को नियंत्रित रखना भी बेहद आवश्यक है, क्योंकि यही समस्याएँ लंबे वक़्त में किडनी खराब होने के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

3. आयुर्वेदिक शमन (Medicines) – प्रमुख जड़ी-बूटियाँ और उनका उपयोग

आयुर्वेद में शमन चिकित्सा का उद्देश्य दोषों को संतुलित करना और किडनी की कार्यक्षमता को सहारा देना होता है। इसमें रोगी की प्रकृति और बीमारी की अवस्था के अनुसार विभिन्न जड़ी-बूटियों का चयन किया जाता है।

पुनर्नवा (Punarnava): इसे आयुर्वेद में किडनी के लिए महत्वपूर्ण औषधियों में माना जाता है। यह सूजन (Edema), जल प्रतिधारण तथा मूत्र प्रवाह को संतुलित करने में सहायक मानी जाती है।

गोक्षुर (Gokshura): मूत्र मार्ग और किडनी के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी मानी जाती है। इसका उपयोग मूत्र संबंधी समस्याओं तथा किडनी की सामान्य कार्यप्रणाली को समर्थन देने के लिए किया जाता है।

वरुण (Varuna): मूत्र तंत्र को स्वस्थ रखने तथा किडनी स्टोन की प्रवृत्ति को कम करने के लिए आयुर्वेद में इसका उल्लेख मिलता है।

गुडूची (Giloy): रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, सूजन को नियंत्रित करने और शरीर के मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने में सहायक मानी जाती है।

त्रिफला (Triphala): पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और शरीर से अपशिष्ट पदार्थों के प्राकृतिक निष्कासन में सहायता करती है, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से किडनी पर पड़ने वाला भार कम हो सकता है।

शिलाजीत (Shilajit): इसे रसायन औषधि माना जाता है, जो ऊर्जा और समग्र स्वास्थ्य को समर्थन देने में उपयोग की जाती है। हालांकि यह हर किडनी मरीज के लिए उपयुक्त नहीं होती, इसलिए इसका सेवन केवल चिकित्सकीय सलाह पर ही करना चाहिए।

4. आयुर्वेदिक शोधन (Therapies) – पंचकर्म द्वारा सहायक उपचार

आयुर्वेद में शोधन चिकित्सा का उद्देश्य शरीर के दोषों को संतुलित करना और प्राकृतिक शुद्धि प्रक्रिया को समर्थन देना है। किडनी रोगियों में पंचकर्म हमेशा रोग की अवस्था और मरीज की स्थिति का मूल्यांकन करने के बाद ही किया जाता है।

बस्ती (Basti Karma)

इस प्रक्रिया में औषधीय तेल या काढ़े को नियंत्रित मात्रा में गुदा मार्ग से दिया जाता है। आयुर्वेद में इसे प्रमुख वात-शामक चिकित्सा माना गया है। इसका उद्देश्य वात दोष को संतुलित करना, शरीर की शुद्धि करना और समग्र स्वास्थ्य को सहारा देना है।

पिझिचिल थेरेपी (Local Pizhichil)

इस थेरेपी में हल्के गर्म औषधीय तेल को कमर यानी किडनी क्षेत्र के आसपास नियंत्रित तरीके से डाला जाता है तथा हल्की मालिश की जाती है। यह स्थानीय रक्त संचार को बेहतर बनाने, मांसपेशियों की जकड़न कम करने और किडनी क्षेत्र में आराम प्रदान करने के लिए सहायक थेरेपी के रूप में उपयोग की जा सकती है। इसे अक्सर अन्य पंचकर्म उपचारों के साथ जोड़ा जाता है।

अभ्यंग (Abhyanga)

अभ्यंग में पूरे शरीर की औषधीय तेलों से मालिश की जाती है। इसके बाद आवश्यकता अनुसार स्वेदन कराया जाता है। यह रक्त संचार बेहतर करने, तनाव कम करने, मांसपेशियों को आराम देने तथा पंचकर्म की तैयारी (पूर्वकर्म) के रूप में महत्वपूर्ण माना जाता है।

नाड़ी स्वेदन (Nadi Swedan)

इस थेरेपी में औषधीय जड़ी-बूटियों से तैयार भाप को विशेष नली के माध्यम से शरीर के निर्धारित भागों पर दिया जाता है। इसे सामान्यतः अभ्यंग के बाद किया जाता है। आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से यह वात और कफ दोष को संतुलित करने, रक्त संचार बेहतर बनाने, मांसपेशियों की जकड़न कम करने तथा किडनी रोगियों में सूजन और भारीपन की भावना को कम करने में सहायक भूमिका निभा सकती है। साथ ही यह शरीर को आगे की शोधन प्रक्रिया के लिए तैयार करने में भी उपयोगी मानी जाती है।

कर्मा आयुर्वेदा में उपचार की खासियत

  • अनुभवी आयुर्वेदिक Doctors की team
  • 85 सालों से भी ज़्यादा का अनुभव
  • शुद्ध आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल
  • आयुर्वेदिक उपचार की 5वी पीढ़ी
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या किडनी खराब होना अचानक होता है? – Kya kidney kharaab hona achaanak hota hai?

कुछ cases में अचानक (acute) हो सकता है, लेकिन ज्यादातर धीरे-धीरे (chronic) होता है।

स्मोकिंग का किडनी पर क्या असर होता है? – Smoking ka kidney par kya asar hota hai?

यह ब्लड फ्लो कम करता है और किडनी को धीरे-धीरे damage करता है।

क्या किडनी खराब होना जेनेटिक हो सकता है? – Kya kidney kharaab hona genetic ho sakta hai?

हाँ, कुछ cases में यह परिवार से भी जुड़ा हो सकता है।

क्या उम्र बढ़ने से किडनी कमजोर होती है? – Kya umr badhne se kidney kamzor hoti hai?

हाँ, उम्र के साथ किडनी की working capacity धीरे-धीरे कम हो सकती है।

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको किडनी खराब होने के कारण बताए। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार की किडनी खराब है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी की हर समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Clinical Experience:

हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने किडनी खराब होने के कारणों (जैसे डायबिटीज, हाई BP, गलत लाइफस्टाइल और खानपान) की सही पहचान होने के बाद, डॉक्टर द्वारा सुझाई गई आयुर्वेदिक दवाएं, हर्बल सपोर्ट और संतुलित डाइट अपनाने पर किडनी में सुधार महसूस किया। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन, बीमारी की स्टेज और बॉडी की प्रतिक्रिया अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा या थेरेपी को शुरू करने से पहले Nephrologist या योग्य डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है।

Medical Review:

यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer:

यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //