पूरे शरीर में सूजन का इलाज
पूरे शरीर में सूजन का इलाज – Poore Shareer Mein Soojan Ka Ilaj
पूरे शरीर में सूजन की समस्या क्या है – Poore shareer mein soojan ki samasya kya hai?
जब शरीर के टिश्यू में एक्स्ट्रा तरल पदार्थ जमा हो जाता है तो इससे बॉडी में सूजन आ जाती है। इसे एडिमा भी कहा जाता है। इससे वज़न तेज़ी से बढ़ जाता है और प्रेशर की वजह से गड्ढा भी बन सकता है। इसलिए, पूरे शरीर में सूजन का इलाज जल्द से जल्द करवाना चाहिए; जिसके बारे में जानकारी नीचे दी गयी है लेकिन, पहले पूरे शरीर में सूजन के लक्षण और कारण जान लेने चाहिए।
पूरे शरीर में सूजन के लक्षण – Poore shareer mein soojan ke lakshan
- बॉडी के किसी अंग या पूरे शरीर का बढ़ना
- स्किन का खिंचाव और खुजली
- वज़न तेज़ी से बढ़ना
- सूजन वाली जगह पर उंगली से दबाने पर गड्ढा बनना जो देर तक बना रहे
कब दिखाएं डॉक्टर को – Kab dikhayein doctor ko ?
- जब सूजन अचानक आए
- सूजन बढ़ने लग जाये
- सूजन के साथ सांस लेने में भी दिक्कत हो
पूरे शरीर में सूजन के कारण – Poore shareer mein soojan ke karan
- हार्ट फेल होने से शरीर में लिक्विड जमा हो जाता है और सूजन हो सकती है।
- लिवर खराब होना
- किडनी की बिमारी
- दवाओं का साइड इफ़ेक्ट
- ज़्यादा नमक खाना
- लसीका तंत्र (lymphatic system) में रुकावट (लिम्फेडेमा की बीमारी)
पूरे शरीर में सूजन का इलाज – Poore shareer mein soojan ka ilaj
बिना साइड इफ़ेक्ट इलाज करने के लिए पूरे शरीर में सूजन का आयुर्वेदिक उपचार ही बेहतर होता है, जिसके लिए नीचे दी गई दवाएं उपयोगी हैं –
- पुनर्नवा (Punarnava) – यह पेशाब बढ़ाकर बॉडी से एक्स्ट्रा पानी बाहर निकालती है।
- गोक्शुर (Gokshura) – यह पेशाब से जुड़ी दिक्कतों को ठीक करता है।
- त्रिफला – इससे टोक्सिंस यानी ज़हरीले तत्व बाहर निकलते हैं और पाचन सुधरता है।
- अर्जुन की छाल – यह दिल को मजबूत करती है और पानी का जमाव कम करती है।
- दरूहल्दी और गुग्गुल – इससे ब्लड साफ़ होता है और सूजन घटती है।
पूरे शरीर में सूजन का घरेलू उपचार – Poore shareer mein soojan ka gharelu upchaar
ईन घरेलू उपायों से भी इलाज किया जा सकता है –
- सुबह खाली पेट पुनर्नवा की चाय (1 चम्मच चूर्ण को पानी में उबालकर) पिएं।
- गुनगुना पानी पिएं, ठंडा पानी कम से कम पिएं।
- मेथीदाना रात को भिगोकर सुबह चबाएं।
- लौकी का रस (बिना नमक मिलाए) पिएं।
- नमक और तेल वाला खाना ना खाएं।
पूरे शरीर में सूजन होने पर क्या खाएं और क्या नहीं – Poore shareer mein soojan hone par kya khaayein aur kya nahi?
- हल्का, आसानी से पचने वाला और बिना नमक का खाना खाएं।
- मूंग की दाल, लौकी, तोरई, परवल जैसे सब्जियां खाएं।
- ज़्यादा तेल, मसाले, अचार और पैकेज्ड फूड्स न लें।
- फास्ट फूड और जंक फूड से बचें।
ईन उपायों के अलावा भी कुछ ज़रूरी जानकारियाँ नीचे शेयर की गयी हैं जो बहुत काम की हैं।
FAQs – पूरे शरीर में सूजन
क्या शरीर की सूजन किडनी की बीमारी का लक्षण है – Kya sharir ki soojan kidney ki bimari ka lakshan hai?
हाँ, अक्सर पूरे शरीर में सूजन किडनी फेलियर या नेफ्रोटिक सिंड्रोम जैसी बीमारियों का लक्षण हो सकती है। सही कारण जानने के लिए तुरंत जांच करानी चाहिए।
शरीर की सूजन में नमक क्यों कम करना चाहिए – Sharir ki soojan mein namak kyon kam karna chahiye?
नमक (सोडियम) शरीर में पानी रोकता है। ज़्यादा नमक खाने से सूजन बढ़ती है। इसलिए, डॉक्टर और आयुर्वेद दोनों कम नमक की सलाह देते हैं।
क्या योग और प्राणायाम से शरीर की सूजन कम हो सकती है – Kya yog aur pranayam se sharir ki soojan kam ho sakti hai?
हाँ, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी जैसे प्राणायाम ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं और पानी जमा होने की समस्या घटाते हैं।
शरीर की सूजन का आयुर्वेदिक इलाज क्या है – Sharir ki soojan ka ayurvedic ilaj kya hai?
आयुर्वेद में सूजन का इलाज दोष शुद्धि और पेशाब बढाने वाली दवाइयों से किया जाता है। इसमें पंचकर्म (वमन, विरेचन, बस्ती) और औषधियाँ (पुनर्नवा, गोक्शुर) ख़ास हैं।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको पूरे शरीर में सूजन का इलाज बताया। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को पूरे शरीर में सूजन की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।