रात में शुगर बढ़ क्यों जाती है
रात में शुगर बढ़ क्यों जाती है – Raat Mein Sugar Badh Kyon Jaati Hai?
शुगर लेवल बढ़ने की समस्या क्या है – Sugar level badhne ki samasya kya hai?
जब हम खाना खाते हैं तो शरीर कार्बोहाइड्रेट को तोड़कर ग्लूकोज यानी शुगर बनाता है जो खून में मिल जाती है। इसी दौरान अग्न्याशय इंसुलिन छोड़ता है, जो ग्लूकोज को कोशिकाओं में ले जाता है। अगर बॉडी में इंसुलिन की कमी हो जाती है या जब इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता तो ग्लूकोज़ कोशिकाओं में पहुँचने के बजाय खून में ही जमा होने लगता है, जिससे शुगर बढ़ जाती है जो आगे चलकर दिल, किडनी, और आँखों की समस्याओं का खतरा बन सकती है। कभी-कभी शुगर अचानक से बढ़ जाती है, जैसे रात के समय। इसलिए, ये ज़रूर जानना चाहिए कि रात में शुगर बढ़ क्यों जाती है? आप चाहे तो कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल से शुगर लेवल बढ़ने की बीमारी का आयुर्वेदिक उपचार करा सकते हैं लेकिन, पहले इस बीमारी के बारे में आम जानकारी लेनी चाहिए जो नीचे दी गई है।
शुगर लेवल बढ़ने के लक्षण – Sugar level badhne ke lakshan
- बार-बार पेशाब जाना, ख़ासकर रात के वक़्त और बहुत प्यास लगना।
- बिना किसी ख़ास वजह के बहुत ज़्यादा थका हुआ लगना।
- देखने में दिक्कत होना या आंखों की रोशनी धुंधली हो जाना।
- बिना किसी ख़ास वजह के वज़न कम होना।
- घाव या कट लगने पर उनके ठीक होने में नॉर्मल से ज़्यादा वक़्त लगना।
- स्किन में खुजली होना या बार-बार इन्फेक्शन होना।
- हाथ-पैर सुन्न होना या झुनझुनी सी होना।
- मुंह का सूखा-सूखा रहना।
- भूख बढ़ जाना।
- सांस लेने में तकलीफ होना या हार्ट बीट तेज़ होना।
शुगर लेवल बढ़ने के कारण – Sugar level badhne ke kaaran
- ज़्यादा मीठा और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट लेना जैसे व्हाइट ब्रेड।
- एक्सर्साइज़ न करना या फिज़िकल ऐक्टिविटी कम करना।
- स्ट्रेस लेना, नींद कम लेना और कुछ बीमारियाँ जिनसें कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन हार्मोन रिलीज होते हैं।
- इंसुलिन रेजिस्टेंस होना यानी कोशिकाओं का इंसुलिन के प्रति ठीक से रिऐक्ट न कर पाना।
- स्टेरॉयड्स और कुछ दवाएँ।
- मोटापा की समस्या होना।
- जनेटिक कारण; परिवार में पहले से किसी को मधुमेह की समस्या होना।
रात में शुगर बढ़ क्यों जाती है – Raat mein sugar badh kyon jaati hai?
आम तौर पर रात के वक़्त शुगर बढ़ने के पीछे ये कारण हो सकते हैं –
1. हार्मोन का ऐक्टिव होना
आम तौर पर सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच शरीर कोर्टिसोल और ग्रोथ हार्मोन रिलीज़ करता है जो लिवर को ग्लूकोज़ छोड़ने का संकेत देते हैं। ऐसे में अगर इंसुलिन कम है या ठीक से काम नहीं कर पाता, तो शुगर बढ़ जाती है। इसे ‘डॉन फेनोमेनन’ भी कहते हैं और इसी वजह से अक्सर सुबह खाली पेट शुगर ज़्यादा होती है।
2. ज़्यादा कार्बोहाइड्रेट खाना
रात में भारी, मीठा या ज़्यादा कार्ब वाला खाना (चावल, रोटी, आलू, मिठाई) पचने में ज़्यादा टाइम लेता है और शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है।
3. इंसुलिन या दवाई का असर कम होना
कुछ लोग रात में सोने से पहले इंसुलिन लेते हैं या शुगर की दवा खाते हैं जिसका असर आधी रात तक खत्म हो जाता है और शुगर लेवल फिर से बढ़ जाता है।
4. सोमोगी इफेक्ट
कभी-कभी रात में शुगर बहुत कम हो जाती है, जिससे शरीर तुरंत ग्लूकोज़ की मात्रा बढ़ा देता है जिससे लेट नाइट या सुबह शुगर फिर से हाई हो जाती है। यह तब होता है जब इंसुलिन ज़्यादा लगाया हो या रात का खाना कम खाया हो।
5. स्ट्रेस, चिंता या नींद में खराबी
ये सब से तनाव वाले हार्मोन रिलीज़ होते हैं, जिससे लिवर ग्लूकोज़ बढ़ा देता है। यह रात में हाई शुगर का एक बड़ा कारण है।
6. देर रात नाश्ता करना
रात को बिस्किट, भुजिया, फ्रूट्स और मीठी चीज़ें आदि खाना भी धीरे-धीरे शुगर बढ़ाता है, ख़ासकर जब दवा का असर कम हो चुका हो।
7. रात में शुगर बढ़ने के आयुर्वेदिक कारण
कफ दोष बढ़ना, डाइजेशन कमज़ोर होना, टॉक्सिन्स इकट्ठा होना, रात में लेट तक जागना, वात दोष बढ़ने से स्ट्रेस, ओवरथिंकिंग और डिप्रेशन होना या लिवर में पित्त का बढ़ना रात में शुगर लेवल बढ़ सकता है।
रात में शुगर लेवल बढ़ने पर आयुर्वेदिक सुझाव – Raat mein sugar level badhne par ayurvedic sujhaav
- रात में हल्का खाएँ और डिनर जल्दी कर लें।
- सोते समय मीठा, चावल, दूध, फल या भारी खाना न लें।
- रात को देर तक न जागें।
- रात में 10-15 मिनट वॉक कर लें।
- ध्यान/प्राणायाम से स्ट्रेस कम करें।
- अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह लेकर गुड़मार, मेथी, करेला, नीम, त्रिफला और शिलाजीत जैसी आयुर्वेदिक दवाओं का उपयोग करें।
FAQs
खाना हल्का खाने के बाद भी रात में शुगर क्यों बढ़ जाती है – Khaana halka khaane ke baad bhi raat mein sugar kyon badh jaati hai?
इंसुलिन रेजिस्टेंस, डॉन फेनोमेनन या दवाओं का समय गलत होने से ऐसा हो सकता है।
क्या रात को दूध पीने से शुगर बढ़ सकती है – Kya raat ko doodh peene se sugar badh sakti hai?
कुछ लोगों में हाँ, क्योंकि दूध में लैटोज़ शुगर होती है जो रात में धीरे-धीरे शुगर बढ़ा सकती है।
सोमोगी इफेक्ट क्या है – Somogyi effect kya hai?
जब रात में शुगर बहुत गिर जाती है और बॉडी उसे खुद बढ़ा देती है तो सुबह शुगर लेवल हाई हो जाता है। इसी को सोमोगी इफेक्ट कहते हैं।
क्या लिवर की समस्या से रात में शुगर बढ़ सकती है – Kya liver ki samasya se raat mein sugar badh sakti hai?
हाँ, लिवर अगर ज़्यादा ग्लूकोज़ रिलीज़ करे तो रात में शुगर बढ़ जाती है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि ‘रात में शुगर बढ़ क्यों जाती है?’ लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को शुगर बढ़ने की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से शुगर की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ मधुमेह के लिए सही डाइट चार्ट और कंसल्टेंसी भी मिलेगी। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।