For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

सोरायसिस अचानक क्यों बढ़ जाता है?

जानें सोरायसिस अचानक क्यों बढ़ जाता है, इसके मुख्य कारण, लक्षण और flare-up से बचने के तरीके। समय रहते सही जानकारी और उपचार बेहद जरूरी है।
By Dr. Puneet Dhawan | Published: February 13, 2026

सोरायसिस अचानक क्यों बढ़ जाता है? – Psoriasis Achanak Kyon Badh Jata Hai?

कई बार ऐसा होता है कि सोरायसिस लंबे वक़्त तक कंट्रोल में रहता है, लेकिन अचानक बहुत ज़्यादा बढ़ जाता है। इसे flare-up यानी सोरायसिस का अचानक से भड़कना कहा जाता है। ऐसा होने पर तकलीफ बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है। इसलिए, यह ठीक से जानना चाहिए कि सोरायसिस अचानक क्यों बढ़ जाता है? ताकि सोरायसिस के भड़कने से पहले ही बचाव किया जा सके।

सोरायसिस के लक्षण जानें – Psoriasis ke lakshan jaane

आमतौर पर सोरायसिस की पहचान ईन लक्षणों से की जा सकती है –

  • स्किन पर लाल और मोटे धब्बे दिखना।
  • धब्बों पर सफेद या चांदी जैसी पपड़ी जमना।
  • खुजली और जलन महसूस होना।
  • स्किन का फटना और कभी-कभी खून आना।
  • नाखूनों का मोटा या कमजोर होना।
  • जोड़ों में दर्द (कुछ cases में)।
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

सोरायसिस अचानक क्यों बढ़ जाता है? – Psoriasis achanak kyon badh jata hai?

ज़्यादातर ईन कारणों से सोरायसिस अचानक बढ़ जाता है –

1. तनाव

जब व्यक्ति ज़्यादा तनाव में रहता है, तो उसकी बॉडी में कई हार्मोनल changes होते हैं। इससे इम्यून सिस्टम पर बहुत ज़्यादा असर पड़ता है। सोरायसिस एक autoimmune disease है, जिसमें इम्यून सिस्टम गलती से अपनी ही स्किन कोशिकाओं पर हमला करने लगता है। Stress के वक़्त यह प्रक्रिया और तेज हो सकती है, जिससे अचानक दाने और खुजली बढ़ जाती है।

2. मौसम का बदलना

सर्दियों के मौसम में यह बीमारी ज़्यादा बढ़ती है। ठंडी और सूखी हवा स्किन को और ड्राय बना देती है, जिससे पपड़ी और खुजली बढ़ जाती है। गर्मियों में धूप से कुछ लोगों को आराम मिलता है, लेकिन बहुत ज़्यादा धूप या सनबर्न होने पर भी सोरायसिस भड़क सकता है।

3. इन्फेक्शन

गले का इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम या कोई और bacterial infection से सोरायसिस अचानक से भड़क सकता है। खासकर बच्चों और युवाओं में गले के इन्फेक्शन के बाद सोरायसिस के दाने तेज़ी से फैल सकते हैं। जब बॉडी किसी इन्फेक्शन से लड़ती है, तो इम्यून सिस्टम ज़्यादा एक्टिव हो जाता है, जिससे सोरायसिस के लक्षण बढ़ सकते हैं।

4. दवाइयों का असर

कुछ दर्द की दवाइयाँ और हाई ब्लड प्रेशर की कुछ medicines सोरायसिस को ट्रिगर कर सकती हैं। साथ ही स्टेरॉयड दवाइयाँ अचानक बंद करने से भी सोरायसिस भड़क सकता है। इसलिए, बिना डॉक्टर की सलाह के दवा शुरू या बंद न करें।

5. स्किन पर चोट या खरोंच

अगर स्किन पर कट, खरोंच, जलन या चोट लग जाए, तो उस जगह पर भी सोरायसिस के दाने उभर सकते हैं। इसे Koebner phenomenon कहते हैं। इसलिए जिन लोगों को सोरायसिस है, उन्हें स्किन का ख़ास ध्यान रखना चाहिए।

6. ज़्यादा शराब और धूम्रपान

शराब और सिगरेट की आदत immune system पर असर डालती हैं और बॉडी में सूजन बढ़ाती हैं। जिन लोगों को पहले से सोरायसिस है, उनमें इन चीजों के कारण flare-up का खतरा ज़्यादा होता है।

7. हार्मोन में बदलाव

महिलाओं में प्रेग्नेंसी, पीरियड्स या menopause के दौरान हार्मोन में बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर सोरायसिस पर पड़ सकता है। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के वक़्त राहत मिलती है, तो कुछ में लक्षण भड़क सकते हैं।

8. गलत Diet

ज़्यादा तला-भुना, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड खाने से बॉडी में सूजन बढ़ सकती है। अगर digestion ठीक नहीं है, तो स्किन पर भी असर दिखाई देता है। Healthy और balanced डाइट न लेने से सोरायसिस के लक्षण बढ़ सकते हैं।

9. दवा या इलाज बीच में छोड़ देना

सोरायसिस लंबे वक़्त तक चलने वाली बीमारी है। अगर लक्षण कम होते ही व्यक्ति इलाज बंद कर देता है, तो कुछ वक़्त बाद बीमारी पहले से ज़्यादा बढ़ सकती है। इसलिए, डॉक्टर की सलाह के बिना इलाज में बदलाव नहीं करना चाहिए।

10. नींद की कमी

कम नींद लेने से बॉडी का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। जब नींद पूरी नहीं होती, तो stress भी बढ़ता है। ये दोनों कारण मिलकर सोरायसिस को अचानक भड़का सकते हैं।

11. मोटापा

ज़्यादा वजन होने से बॉडी में सूजन बढ़ती है। स्किन की सिलवटों में पसीना और रगड़ भी ज़्यादा होती है, जिससे सोरायसिस के दाने बढ़ सकते हैं। वजन कंट्रोल में रखने से लक्षणों में सुधार आ सकता है।

12. केमिकल वाले प्रोडक्ट्स

कठोर साबुन, केमिकल वाले क्रीम या हेयर डाई का use भी सोरायसिस को बढ़ा सकता है। सेन्सिटिव स्किन पर हल्के और मेडिकेटेड प्रोडक्ट्स का उपयोग करना बेहतर होता है।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

FAQs

सोरायसिस flare-up से कैसे बचें? – Psoriasis flare-up se kaise bachein?

ट्रिगर से बचें, stress कम करें, स्किन को moisturized रखें और regular इलाज जारी रखें।

क्या इलाज बीच में छोड़ने से सोरायसिस बढ़ता है? – Kya ilaj bich mein chhodne se psoriasis badhta hai?

हाँ, अचानक दवा बंद करने से लक्षण बढ़ सकते हैं।

क्या मानसिक चिंता से सोरायसिस बढ़ सकता है? – Kya maansik chinta se psoriasis badh sakta hai?

हाँ, चिंता और डिप्रेशन लक्षणों को खराब कर सकते हैं।

सोरायसिस में क्या खाना चाहिए? – Psoriasis mein kya khana chahiye?

सोरायसिस में हरी सब्जियाँ, ताजे फल, साबुत अनाज, हल्का और anti-inflammatory खाना खाएँ।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि सोरायसिस अचानक क्यों बढ़ जाता है। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को सोरायसिस की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से सोरायसिस का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।