स्कैल्प सोरायसिस कैसे ठीक होता है?
स्कैल्प सोरायसिस कैसे ठीक होता है?
सिर की त्वचा से जुड़ी बीमारी है स्कैल्प सोरायसिस – Sir ki tvacha se judi bimari hai scalp psoriasis
स्कैल्प सोरायसिस एक पुराना त्वचा रोग है, जो सिर की त्वचा यानी स्कैल्प पर असर डालता है। इस बीमारी में सिर की त्वचा पर सफेद या सिल्वर रंग की मोटी परतें जम जाती हैं, खुजली होती है, ड्रायनेस बढ़ जाती है और कई बार खून भी निकलने लगता है। देखने में भले ही यह सिर्फ़ त्वचा से जुड़ी समस्या लगती है, लेकिन असल में यह शरीर के अंदर मौजूद गड़बड़ियों का लक्षण होती है। इसलिए, ये जानना बहुत ज़रूरी है कि “स्कैल्प सोरायसिस कैसे ठीक होता है?” साथ ही स्कैल्प सोरायसिस के लक्षण, कारण और डाइट की जानकारी लें जो नीचे दी गई है।
क्या है स्कैल्प सोरायसिस? – Kya hai scalp psoriasis?
यह एक ऑटोइम्यून रोग है, जिसमें बॉडी की इम्यूनिटी खुद ही त्वचा कोशिकाओं पर हमला करने लगती है। इसके कारण त्वचा कोशिकाएं नॉर्मल से कई गुना तेज़ बनने लगती हैं और मृत कोशिकाएं स्कैल्प पर परत बनकर में जम जाती हैं। इस समस्या में हल्की रूसी हो सकती है या कई बार गंभीर गंभीर लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
स्कैल्प सोरायसिस के आम लक्षण – Scalp psoriasis ke aam lakshan
- तेज़ खुजली
- स्कैल्प का रूखा और फटा हुआ होना
- खरोंच करने पर खून आना
- सिर की स्किन पर मोटी सफेद या सिल्वर परत
- जलन और दर्द
- कानों के पीछे और माथे की हेयरलाइन तक परत फैलना
- बालों का झड़ना
आयुर्वेद की नज़र में स्कैल्प सोरायसिस क्या है? – Ayurved ki nazar mein scalp psoriasis kya hai?
आयुर्वेद इस रोग को कुष्ठ रोग समझता है। इसके पीछे की ख़ास वजह है – वात और पित्त दोष की गड़बड़ी, जिसमें खून भी दूषित हो जाता है। आयुर्वेद मानता है कि खराब डाइजेशन, बॉडी में विषैले तत्वों (आम) का जमाव, खून की अशुद्धि, गलत डाइट और खराब लाइफस्टाइल आदि की वजह से यह रोग पैदा होता है।
स्कैल्प सोरायसिस का आयुर्वेदिक कारण – Scalp psoriasis ka ayurvedic kaaran
- खराब खून
दूषित खून स्किन तक पहुंचकर खुजली, जलन और परत बनने जैसी दिक्कतें पैदा करता है। - डाइजेशन की कमजोरी
जब खाना ठीक से नहीं पचता, तो शरीर में आम यानी टॉक्सिन्स बनता है, जो खून में मिलकर स्किन तक पहुंच जाता है। - वात-पित्त का असंतुलन
वात दोष बढ़ने से स्किन रूखी होती है, पित्त दोष बढ़ने से जलन, लालिमा और सूजन होती है। - मेंटल स्ट्रेस
ज़्यादा तनाव, गुस्सा और चिंता सोरायसिस को बढ़ाने का काम करते हैं। - विपरीत आहार
दूध के साथ नमकीन या खट्टा खाना, मछली-दही, बहुत ज्यादा तला-भुना खाना आयुर्वेद में त्वचा रोगों का एक बड़ा कारण माना गया है।
स्कैल्प सोरायसिस कैसे ठीक होता है? – Scalp psoriasis kaise theek hota hai?
स्कैल्प सोरायसिस के उपचार के लिए आयुर्वेदिक इलाज सबसे अच्छा ऑप्शन है क्योंकि यह सिर्फ़ ऊपर से लगाने वाली दवाओं तक लिमिटेड नहीं होता, बल्कि बॉडी को अंदर से साफ और संतुलित करने पर आधारित होता है। नीचे दी गई आयुर्वेदिक औषधियां स्कैल्प सोरायसिस के इलाज में बहुत असरदार होती है जिन्हें किसी अच्छे आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह के साथ लेना चाहिए –
- नीम: यह खून को शुद्ध करता है, खुजली और इन्फेक्शन कम करता है।
- मंजिष्ठा: इससे स्किन की सफाई कि जा सकती है, पित्त दोष शांत होता है।
- गिलोय: यह दवा इम्युनिटी बढ़ाती है, ऑटोइम्यून प्रोसेस को बैलेन्स करती है।
- खदिर: यह त्वचा रोगों में प्रसिद्ध दवा है जो खुजली और परत कम करने में काम आती है।
- त्रिफला: इससे डाइजेशन सुधरता है, शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।
स्कैल्प सोरायसिस में आयुर्वेदिक तेल – Scalp psoriasis mein ayurvedic tel
आम तौर पर इस बीमारी में नीम तेल, ब्राह्मी तेल और नारियल तेल में नीम या मंजिष्ठा मिलकर स्कैल्प पर लगना चाहिए जिससे रूखापन और खुजली कम होती है।
स्कैल्प सोरायसिस में पंचकर्म थेरेपी – Scalp psoriasis mein panchakarma therapy
पुराने और गंभीर मामलों में आयुर्वेद पंचकर्म थेरेपी का सुझाव देता है। स्कैल्प सोरायसिस में नीचे दिए गए ये 3 पंचकर्म बहुत उपयोगी होते हैं –
- विरेचन: पित्त दोष बाहर निकालता है।
- रक्तमोक्षण: गंदे खून की सफाई करता है।
- शिरोधारा: मेंटल स्ट्रेस कम करता है।
ईन कर्मों से शरीर अंदर से साफ होता है और रोग दोबारा उभरने की संभावना कम हो जाती है।
स्कैल्प सोरायसिस में आयुर्वेदिक डाइट – Scalp psoriasis mein ayurvedic diet
आमतौर पर स्कैल्प सोरायसिस में ईन चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए –
- मौसमी फल
- हरी सब्जियां
- मूंग दाल
- सही मात्रा में पानी
- जौ और बाजरा
साथ ही ईन चीज़ों का परहेज़ करें –
- शराब और धूम्रपान
- तला-भुना खाना
- खट्टा और फास्ट फूड
- डेयरी प्रोडक्टस्
- ज़्यादा मिर्च-मसाले
FAQs
स्कैल्प सोरायसिस और डैंड्रफ में क्या अंतर है? – Scalp psoriasis aur dandruff mein kya antar hai?
डैंड्रफ हल्की और अस्थायी समस्या है, जबकि स्कैल्प सोरायसिस में मोटी परत, खुजली और सूजन होती है।
स्कैल्प सोरायसिस में कितने समय में सुधार होता है? – Scalp psoriasis mein kitne samay mein sudhaar hota hai?
आयुर्वेदिक इलाज में 2 से 3 महीनों में धीरे-धीरे सुधार दिखने लगता है।
क्या स्कैल्प सोरायसिस बच्चों में भी होता है? – Kya scalp psoriasis baccho mein bhi hota hai?
हाँ, यह बच्चों और बड़ों दोनों में हो सकता है।
स्कैल्प सोरायसिस में कौन-सा शैम्पू इस्तेमाल करें? – Scalp psoriasis mein kaun-sa shampoo istemaal karein?
इस रोग में केमिकल-फ्री, हर्बल या आयुर्वेदिक शैम्पू का उपयोग करना बेहतर होता है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि स्कैल्प सोरायसिस कैसे ठीक होता है? लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को स्कैल्प सोरायसिस की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से स्कैल्प सोरायसिस का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।