For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

किडनी खराब होने का पहला संकेत क्या है?

किडनी खराब होने का पहला संकेत क्या है? जानिए किडनी खराब होने के लक्षण, कारण और उपाय। सही समय पर पहचान कर किडनी की सेहत कैसे सुधारें और आयुर्वेदिक तरीके अपनाएं।
By Dr. Puneet Dhawan | Published: March 26, 2026

किडनी खराब होने के लक्षण और उपाय – Kidney Kharaab Hone Ke Lakshan Aur Upaay

किडनी खराब होने के लक्षण अक्सर शुरू में दिखाई नहीं देते लेकिन, बाद में शरीर बहुत सारे संकेत देता है जो अक्सर बहुत आम समस्या की तरह लगते हैं। इसी वजह से बहुत से लोग ईन लक्षणों को ignore कर देते हैं जिससे किडनी की खराबी और भी ज़्यादा बढ़ जाती है। इसलिए, बेहतर यही है कि किडनी खराब होने के लक्षण और उपाय के बारे में ठीक से जानकारी लेकर सही वक़्त पर किडनी का उपचार करें।

किडनी खराब होने के लक्षण – Kidney Kharaab Hone Ke Lakshan

किडनी हमारी बॉडी का वो ज़रूरी अंग है, जो खून को साफ करने और टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम करती है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो कुछ ख़ास लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे –

  • 1. बार-बार पेशाब आना या कम आना
    अगर आपको पेशाब की आदत में अचानक बदलाव दिखे, तो यह किडनी की खराबी का लक्षण हो सकता है।
  • 2. पैरों और चेहरे पर सूजन
    किडनी खराब होने पर शरीर में सूजन आ जाती है क्योंकि बॉडी में पानी जमा होने लगता है।
  • 3. ज़्यादा थकान और कमजोरी
    किडनी ठीक से काम नहीं करेगी तो खून में टॉक्सिन्स बढ़ेंगे, जिससे थकान महसूस हो सकती है।
  • 4. भूख कम लगना और उल्टी
    पाचन पर असर पड़ने से मरीज को बार-बार उल्टी या जी मिचलाने की समस्या हो सकती है।
  • 5. पेशाब में झाग या खून
    यह प्रोटीन या ब्लड के निकलने का लक्षण हो सकता है।
  • 6. स्किन में खुजली और ड्राईनेस
    किडनी खराब होने से अक्सर स्किन ड्राई हो जाती है, जिससे खुजली की समस्या हो सकती है।

किडनी खराब होने के कारण – Kidney Kharaab Hone Ke Kaaran

  • डायबिटीज (Diabetes)
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • ज़्यादा दर्द की दवाइयों का सेवन
  • पानी कम पीना
  • गलत खान-पान
  • स्मोकिंग और अल्कोहल
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

किडनी खराब होने के उपाय – Kidney Kharaab Hone Ke Upaay

किडनी की सेहत सुधारने के लिए ये उपाय अपनाएं –

  • 1. पर्याप्त पानी पिएं
    रोजाना सही मात्रा में पानी पीने से किडनी बेहतर तरीके से काम कर सकती है। पानी toxins हटाता है, और detox भी करता है। लेकिन ज़्यादा पानी पीना भी किडनी पर load डाल सकता है इसलिए, पानी की मात्रा डॉक्टर से पूछकर fix करें।
  • 2. हेल्दी डाइट लें
    डाइट में फल, सब्जियां और कम नमक वाला खाना शामिल करें। साथ ही प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें।
  • 3. ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल करें
    ये दोनों किडनी पर बुरा असर डालते हैं। इनके कंट्रोल में रहने से किडनी safe रहेगी।
  • 4. एक्सरसाइज करें
    रोजाना हल्की एक्सरसाइज करने से बॉडी फिट रहती है और किडनी की सेहत सुधरती है लेकिन, over-exercise न करें।
  • 5. आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं
    आयुर्वेद के हिसाब से किडनी से जुड़ी समस्याएं शरीर में दोषों (वात, पित्त, कफ) के imbalance की वजह से होती हैं। ऐसे में नीचे दी गई किडनी के उपचार की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं, जिनका इस्तेमाल हमेशा आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए –
  • पुनर्नवा: सूजन कम करने में मदद करता है
  • गोखरू: यूरिन फ्लो बेहतर करता है
  • त्रिफला: बॉडी को डिटॉक्स करता है

किडनी हेल्थ सुधारने के तरीकों की तुलनात्मक टेबल – Comparative Table of Ways to Improve Kidney Health

तरीका कैसे मदद करता है Avoid / Risk
पानी ज़्यादा पीना टॉक्सिन्स बाहर निकालता है ज़्यादा पानी भी नुकसान कर सकता है (ओवरहाइड्रेशन)
हेल्दी डाइट किडनी पर दबाव कम करता है ज़्यादा प्रोटीन डाइट से बचें
एक्सरसाइज ब्लड फ्लो बेहतर करता है ज़्यादा भारी वर्कआउट नुकसान कर सकता है
आयुर्वेदिक उपाय प्राकृतिक तरीके से किडनी सपोर्ट बिना डॉक्टर सलाह के सेवन न करें
नमक कम करना BP कंट्रोल करता है बहुत कम नमक भी कमजोरी ला सकता है
दवाइयों का सीमित उपयोग किडनी डैमेज से बचाव पेनकिलर का ज़्यादा इस्तेमाल खतरनाक

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए? – When to See Doctor?

  • पेशाब में खून आना
  • लगातार सूजन रहना
  • बहुत ज़्यादा थकान और कमजोरी
  • सांस लेने में परेशानी
  • भूख बिल्कुल खत्म हो जाना
  • बार-बार उल्टी होना
  • पेशाब बहुत कम या बंद हो जाना
  • हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में न आना

किडनी को हेल्दी रखने के आसान टिप्स – Kidney Ko Healthy Rakhne Ke Aasaan Tips

  • रोजाना 7 से 8 गिलास पानी पिएं
  • जंक फूड से दूरी बनाएं
  • स्मोकिंग और अल्कोहल छोड़ें
  • रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाएं
  • स्ट्रेस कम रखें
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

FAQs

क्या किडनी खराब होने पर सूजन होती है? – Kya kidney kharaab hone par soojan hoti hai?

हाँ, पैरों, हाथों और चेहरे पर सूजन आना नॉर्मल लक्षण है।

किडनी खराब होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? – Kidney kharaab hone par kya nahi khana chahiye?

ज़्यादा नमक, प्रोसेस्ड फूड, रेड मीट और जंक फूड का परहेज़ करना चाहिए।

किडनी खराब होने पर दर्द कहाँ होता है? – Kidney kharaab hone par dard kahaa hota hai?

पीठ के निचले हिस्से में हल्का या तेज दर्द महसूस हो सकता है।

किडनी खराब होने पर कितनी नींद लेनी चाहिए? – Kidney kharaab hone par kitni neend leni chahiye?

रोज़ 7 से 8 घंटे की नींद ज़रूर लेनी चाहिए है।

आज के इस ब्लॉग में हमने आपको किडनी खराब होने के लक्षण और उपाय बताए। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार की किडनी खराब है या ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से खराब किडनी का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Clinical Experience:

हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने किडनी खराब होने के लक्षणों की सही पहचान और कारण समझने के बाद डॉक्टर द्वारा दी गई आयुर्वेदिक दवाइयों और संतुलित डाइट अपनाने पर किडनी की सेहत में सुधार महसूस किया। साथ ही सूजन, थकान, पेशाब से जुड़ी समस्याओं और बॉडी में टॉक्सिन्स के लेवल में सुधार भी हुआ। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन और किडनी की खराबी का स्तर अलग होता है, इसलिए किसी भी दवा, घरेलू उपाय या आयुर्वेदिक थेरेपी को शुरू करने से पहले Nephrologist या योग्य डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

Medical Review:

यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।

Disclaimer:

यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।