किडनी को शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना जाता है। यह रक्त को छानती है और अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालती है। इसके अलावा किडनी का कार्य मिनरल्स और तरल पदार्थ का स्तर संतुलित करना है। साथ ही किडनी रक्तचाप को नियंत्रित और हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है। लेकिन, कुछ जोखिम कारक किडनी में खराबी का कारण बन सकते हैं। कई बार अनुपचारित रहने या देर से उपचार करने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। हालांकि, कुछ उपचार विकल्पों से किडनी समस्याओं के इलाज या लक्षणों से राहत पाने में मदद मिल सकती है। इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि क्या खराब किडनी ठीक हो सकती है? साथ हम किडनी खराब होने के लक्षणों और कारणों पर भी चर्चा करेंगे।
किडनी के प्रमुख कार्यों में निम्नलिखित शामिल हैं:
किडनी खराब होने के सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:
किडनी खराब होने के कुछ कारण निम्नलिखित हैं:
खराब किडनी को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है। हालांकि, समय पर उपचार और जीवनशैली में बदलाव से किडनी की कार्यप्रणाली में सुधार किया जा सकता है। लेकिन, यह सिर्फ सामान्य किडनी समस्याओं में ही संभव है। इसके अलावा किडनी डैमेज या किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं के लिए आपको डायलिसिस या ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है।
किडनी समस्याओं के जोखिम से बचाव के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं, जैसे:
स्वस्थ आहार का सेवन करें- किडनी समस्याओं से बचाव के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करना जरूरी है। इसके लिए फल, सब्जियों और साबुत अनाज से भरपूर संतुलित आहार खाएं। साथ ही प्रोटीन, नमक और चीनी के अधिक सेवन से परहेज करें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं- पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी किडनी समस्याओं से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है, जिससे किडनी पर किसी प्रकार का दबाव नहीं पड़ता। साथ ही इससे किडनी लंबे समय तक स्वस्थ बनी रहती है।
रक्तचाप को नियंत्रित रखें- रक्तचाप का उच्च स्तर किडनी पर दबाव डालता है। इससे किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में किडनी समस्याओं से बचने के लिए नियमित जांच कराएं और रक्तचाप को नियंत्रित रखें।
डायबिटीज को कंट्रोल करें- कई बार रक्त शर्करा के उच्च स्तर से भी किडनी समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए, किडनी और समग्र स्वास्थ्य में सुदार के लिए रक्त शर्करा का स्तर संतुलित बनाए रखना जरूरी है।
शराब और धुम्रपान से बचें- किडनी समस्याओं का अन्य कारण शराब और धुम्रपान का अधिक सेवन है। इससे किडनी को नुकसान हो सकता है। ऐसे में शराब और धुम्रपान से परहेज करके आप किडनी समस्याओं से बच सकते हैं।
नियमित योग और व्यायाम- नियमित योग और व्यायाम से वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इससे किडनी पर पड़ रहा दबाव कम होता है, जिससे किडनी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
स्वच्छता का ध्यान रखें- साफ-सफाई की कमी मूत्र मार्ग में इंफेक्शन का कारण बन सकती है, जिससे गंभीर किडनी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में उचित साफ-सफाई से आप किडनी को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या खराब किडनी ठीक हो सकती है?, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें और कोई भी उपचार चुनने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। साथ ही अगर आप या आपके कोई परिजन किडनी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं और आप आयुर्वेद में खराब किडनी का इलाज ढूंढ़ रहे हैं, तो आप कर्मा आयुर्वेदा क्लीनिक में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स से इलाज करवा सकते हैं। सेहत से जुड़े ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.
AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.
Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.
Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034