For Kidney Diseases:
9971928080
For Other Diseases:
9910324343

किडनी में इंफेक्शन की शुरुआत कैसे पहचानें

जानिए किडनी में इंफेक्शन की शुरुआत कैसे पहचानें। किडनी इंफेक्शन के कारण, लक्षण, बचाव और जरूरी जांच की पूरी जानकारी हिंदी में।
By Dr. Puneet Dhawan | Published: March 5, 2026

किडनी में इंफेक्शन की शुरुआत कैसे पहचानें? – Kidney Mein Infection Ki Shuruat Kaise Pahchaane?

जल्द पहचाने किडनी इंफेक्शन – Jald pahchaane kidney infection

किडनी हमारे शरीर का एक बेहद ख़ास अंग है, जो खून साफ करने, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने और पानी-नमक का बैलेन्स बनाए रखने का काम करती है। लेकिन जब किडनी में इंफेक्शन होने लगता है, तो शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं और अक्सर लोग इन्हें इग्नोर कर देते हैं। इसी वजह से आगे चलकर किडनी डैमेज, क्रॉनिक किडनी डिजीज या यहां तक कि किडनी फेलियर तक हो सकता है। इसलिए, ये जानना ज़रूरी है कि किडनी में इंफेक्शन की शुरुआत कैसे पहचानें। साथ ही किडनी में इंफेक्शन से जुड़ी दूसरी जानकारियाँ भी लेनी चाहिए जो नीचे दी गई हैं।

क्या है किडनी इंफेक्शन? – Kya hai kidney infection?

किडनी इंफेक्शन एक टाइप का यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) है, जो आमतौर पर ब्लेडर से शुरू होकर ऊपर किडनी तक पहुँच जाता है। यह इंफेक्शन आमतौर पर बैक्टीरिया के कारण होता है। अगर वक़्त पर इलाज न किया जाए, तो यह इंफेक्शन किडनी के टिश्यू को नुकसान कर सकता है।

किडनी इंफेक्शन के कारण – kidney infection ke kaaran

अक्सर नीचे दिए गए कारणों से किडनी इंफेक्शन की शुरुआत होती है:

  • डायबिटीज
  • लंबे वक़्त तक पेशाब रोकना
  • पानी कम पीना
  • बार-बार यूरिन इंफेक्शन होना
  • कमजोर इम्युनिटी
  • किडनी स्टोन
  • कैथेटर का लंबे समय तक उपयोग
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

 

किडनी में इंफेक्शन की शुरुआत कैसे पहचानें? – Kidney mein infection ki shuruat kaise pahchaane?

1. कमर या पीठ के निचले हिस्से में दर्द

इस बीमारी में पीठ के निचले हिस्से या कमर के एक तरफ या दोनों तरफ दर्द हो सकता है जो धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

2. बार-बार पेशाब

बिना ज़्यादा पानी पिए भी अगर बार-बार पेशाब आ रही है और हर बार मात्रा कम है, तो यह इंफेक्शन का शुरुआती संकेत हो सकता है।

3. पेशाब का रंग और गंध बदलना

पेशाब का रंग गहरा पीला या मटमैला होना, बदबूदार पेशाब, कभी-कभी पेशाब में झाग या खून आना आदि किडनी इंफेक्शन के ख़ास संकेत हैं।

4. पेशाब में दर्द या जलन

किडनी इंफेक्शन की शुरुआत में पेशाब करते वक़्त जलन, चुभन या दर्द महसूस हो सकता है। कई लोग इसे नॉर्मल यूरिन इंफेक्शन समझकर इग्नोर कर देते हैं।

5. हल्का बुखार और ठंड

शुरुआत में हल्का बुखार, ठंड लगना या शरीर टूटने जैसा महसूस हो सकता है। कई लोग इसे वायरल या मौसम बदलने का असर भी समझ लेते हैं।

6. मतली या उल्टी

कुछ लोगों में किडनी इंफेक्शन की शुरुआत में मतली, उल्टी या भूख न लगना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

7. थकान और कमजोरी

अगर बिना ज़्यादा काम किए भी थकान महसूस हो रही है, बॉडी में एनर्जी नहीं है, तो यह किडनी की समस्या का लक्षण हो सकता है।

महिलाओं में किडनी इंफेक्शन के लक्षण – Mahilaon mein kidney infection ke lakshan

महिलाओं में यूरिन नली छोटी होती है इसलिए, किडनी इंफेक्शन का खतरा ज़्यादा रहता है और आमतौर पर महिलाओं में ये लक्षण दिखाई देते हैं –

  • पेशाब के बाद भी अधूरापन महसूस होना
  • बार-बार यूरिन इंफेक्शन
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द
  • प्रेग्नेंसी के दौरान इंफेक्शन

पुरुषों में किडनी इंफेक्शन के संकेत – Purusho mein kidney infection ke sanket

पुरुषों में आमतौर पर प्रोस्टेट बढ़ने या लंबे वक़्त तक यूरिन रोकने से किडनी इंफेक्शन होता है। ऐसे में ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं –

  • पेशाब में दर्द
  • कमर दर्द
  • बुखार और कमजोरी

किडनी इंफेक्शन को नजरअंदाज करने का खतरा – Kidney infection ko nazarandaaz karne ka khatra

किडनी इंफेक्शन को नजरअंदाज करने पर ये बीमारियाँ लग सकती हैं:

  • बार-बार इंफेक्शन
  • क्रॉनिक किडनी डिजीज
  • किडनी डैमेज
  • ब्लड में इंफेक्शन
  • किडनी फेलियर का खतरा

किडनी इंफेक्शन से बचने के प्राकृतिक उपाय – Kidney infection se bachane ke prakritik upaay

  • दिनभर पानी पिएं
  • पेशाब न रोकें
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें
  • डायबिटीज और बीपी कंट्रोल में रखें
  • बार-बार इंफेक्शन हो तो डॉक्टर से सलाह लें
  • बिना डॉक्टर को पूछे दवाइयाँ न लें
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

 

FAQs

क्या यूरिन इंफेक्शन से किडनी इंफेक्शन हो सकता है? – Kya urine infection se kidney infection ho sakta hai?

हाँ, उपचार न होने पर UTI किडनी इंफेक्शन में बदल सकता है।

किडनी इंफेक्शन की जांच कैसे होती है? – Kidney infection ki jaanch kaise hoti hai?

यूरिन टेस्ट, ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड से जांच की जाती है।

किडनी इंफेक्शन को कब गंभीर माना जाता है? – Kidney infection ko kab gambhir maana jata hai?

जब तेज बुखार, उल्टी और पेशाब में खून आने लगे।

पेशाब का रंग बदलना किस बात का संकेत है? – Peshab ka rang badalna kis baat ka sanket hai?

गहरा, बदबूदार या मटमैला पेशाब, इंफेक्शन की ओर इशारा करता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि किडनी में इंफेक्शन की शुरुआत कैसे पहचानें। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी में इंफेक्शन की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी में इंफेक्शन का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।