किडनी खराब होने से शरीर पर असर

किडनी खराब होने से शरीर पर असर – Kidney Kharaab Hone Se Sharir Par Asar

हर इंसान के पास पीठ के निचले हिस्से में दो किडनी होती हैं जिनका ख़ास काम है – खून को साफ करना, toxins को पेशाब के रास्ते बाहर निकालना और बॉडी में पानी व नमक का balance बनाए रखना। किडनी खराब होने से शरीर पर असर पड़ता है लेकिन, आमतौर पर शुरू में लक्षण हल्के होते हैं, और लोग उन्हें ignore कर देते हैं जो आगे चलकर किडनी फेलियर का कारण बन सकता है। इसलिए, शुरू में ही किडनी खराब होने के लक्षण और कारण समझकर जल्द इलाज कराना चाहिए। इससे किडनी जल्द ठीक हो सकती है।

किडनी खराब होने के आम कारण – Kidney kharaab hone ke aam kaaran

  • डायबिटीज (Diabetes)
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • Painkillers का लगातार उपयोग
  • कम पानी पीने से बॉडी में toxins जमा होना
  • बार-बार किडनी इन्फेक्शन
  • पथरी (Kidney Stone)
  • ज़्यादा नमक, जंक फूड और धूम्रपान।
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

किडनी खराब होने से शरीर पर असर – Kidney kharaab hone se sharir par asar

1. थकान और कमजोरी

किडनी जब खून को ठीक से साफ नहीं कर पाती, तो बॉडी में गंदे तत्व जमा होने लगते हैं। इससे व्यक्ति को हर वक़्त कमजोरी, आलस और चक्कर जैसा महसूस होता है। इसके अलावा किडनी एक हार्मोन बनाती है जो लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) के बनने में मदद करता है। जब यह हार्मोन कम बनता है, तो खून की कमी हो सकती है। इससे भी ज़्यादा थकान होती है।

2. सूजन

किडनी जब बॉडी से extra पानी और नमक को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती तो बॉडी में पानी जमा होने लगता है। इसका असर पैरों, टखनों, हाथों और चेहरे पर सूजन के रूप में दिखता है। सुबह उठते वक़्त आंखों के नीचे सूजन होना भी किडनी खराब होने का लक्षण हो सकता है।

3. पेशाब में बदलाव

किडनी की समस्या का direct असर पेशाब पर पड़ता है। पेशाब की मात्रा कम या ज़्यादा होना, पेशाब का रंग गहरा या झागदार होना, पेशाब करते वक़्त जलन या दर्द और रात में बार-बार पेशाब आना – ये सब changes नज़र आ सकते हैं। अगर पेशाब में खून दिखे या झाग बहुत ज़्यादा बने, तो यह protein leakage का symptom हो सकता है, जो किडनी डैमेज की ओर इशारा करता है।

4. सांस लेने में दिक्कत

जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो बॉडी में पानी store होने लगता है। यह पानी फेफड़ों में भी भर सकता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके अलावा anemia के कारण भी सांस फूलने लगती है, क्योंकि बॉडी को ठीक से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। ऐसे में सीढ़ियाँ चढ़ते वक़्त ज़्यादा थकान लग सकती है और सांस फूलने की दिक्कत हो सकती है।

5. भूख कम लगना और उल्टी

खून में toxins बढ़ने से मुंह का स्वाद खराब हो सकता है और भूख कम लगती है। कई लोगों को मतली, उल्टी और पेट में भारीपन की दिक्कत भी होती है। लंबे वक़्त तक ऐसा रहने से वजन तेजी से कम हो सकता है और बॉडी कमजोर हो जाती है।

6. हाई ब्लड प्रेशर

किडनी और ब्लड प्रेशर का गहरा connection है। अगर किडनी खराब हो जाए, तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं रहता और लंबे वक़्त तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से किडनी को और ज़्यादा नुकसान पहुंचता है। यह एक खतरनाक चक्र बन जाता है, जिसमें किडनी और ब्लड प्रेशर दोनों एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाते रहते हैं।

7. Skin में खुजली और ड्रायनेस

बॉडी में गंदे तत्व जमा होने से skin पर भी असर दिखता है। स्किन ड्राय हो जाती है और लगातार खुजली होती रहती है। कई बार बिना किसी रैश के भी खुजली होती है, जो किडनी खराब होने का लक्षण है।

8. Focus करने में परेशानी

खून में गंदगी बढ़ने और ऑक्सीजन की कमी से दिमाग पर असर पड़ता है। व्यक्ति को ध्यान लगाने में दिक्कत होती है, चीजें भूलने और चिड़चिड़ेपन की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को confusion या हल्का सिर दर्द भी हो सकता है।

9. मांसपेशियों में ऐंठन

किडनी बॉडी में minerals का balance बनाए रखती है। जब यह संतुलन बिगड़ता है, तो मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन होने लगती है। रात के वक़्त पैरों में अकड़न या झटके लगना भी इसका एक symptom हो सकता है।

10. Heart पर असर

बॉडी में पानी और नमक ज़्यादा जमा होने से heart पर दबाव बढ़ता है। इससे heart disease का खतरा बढ़ जाता है।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

किडनी की बीमारी कितने वक़्त में बढ़ती है? – Kidney ki bimari kitne waqt mein badhti hai?

यह धीरे-धीरे बढ़ती है, खासकर Chronic Kidney Disease में।

किडनी खराब होने की जांच कैसे होती है? – Kidney kharaab hone ki jaanch kaise hoti hai?

खून की जांच (क्रिएटिनिन जांच), पेशाब की जांच और ultrasound से पता लगाया जाता है।

क्या किडनी खराब होने का इलाज संभव है? – Kya kidney kharaab hone ka ilaj sambhav hai?

शुरुआती स्टेज में सही treatment और लाइफस्टाइल से बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है।

क्या किडनी की बीमारी से वजन कम होता है? – Kya kidney ki bimari se wajan kam hota hai?

हाँ, भूख कम लगने और कमजोरी के कारण वजन घट सकता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि किडनी खराब होने से शरीर पर क्या असर पड़ता है। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी की खराबी की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से खराब किडनी का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //