किडनी रोग में उल्टी और भूख कम होना
किडनी रोग में उल्टी और भूख कम होना – Kidney Rog Mein Ulti Aur Bhookh Kam Hona
किडनी बॉडी का एक अहम हिस्सा है। इसका ख़ास काम हैं – खून को साफ करना, गंदे तत्वों को बाहर निकालना और पानी व नमक का संतुलन बनाए रखना। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो इसे किडनी रोग कहते हैं, और किडनी रोग में उल्टी और भूख कम होना एक बहुत आम समस्या है। यह एक ख़ास लक्षण है किडनी के खराब होने का जिसके बारे में डीटेल में जानना चाहिए।
क्यों होती है किडनी रोग में उल्टी? – Kyon hoti hai kidney rog mein ulti?
जब किडनी की फिल्टर करने की capacity कम हो जाती है, तो खून में यूरिया और क्रिएटिनिन जैसे waste products बढ़ने लगते हैं। इस condition को मेडिकल भाषा में Uremia कहा जाता है। जब ये गंदे तत्व खून में ज़्यादा बढ़ जाते हैं, तो उनका असर पेट और दिमाग दोनों पर पड़ता है। इस कारण रोगी को बार-बार उल्टी आने जैसा महसूस होना, जी मिचलाना, पेट भारी लगना और मुँह का स्वाद खराब होना जैसी समस्याएँ होने लगती हैं। कई बार सुबह के वक़्त उल्टी ज़्यादा आती है। कुछ रोगी को खाना देखते ही उल्टी जैसा लगता है। यह कन्डिशन धीरे-धीरे रोगी को कमजोर बना देती है।
भूख क्यों कम हो जाती है? – Bhookh kyon kam ho jati hai?
किडनी रोग में भूख कम होना बहुत नॉर्मल बात है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे;
- खून में गंदगी का बढ़ना: बॉडी में toxins जमा होने से खाने की इच्छा कम हो जाती है।
- मुँह का taste बदलना – कई रोगी बताते हैं कि उनके मुँह में कड़वाहट रहती है या धातु जैसा स्वाद आता है।
- पेट में गैस/सूजन – पाचन सही से नहीं होता, जिससे भूख नहीं लगती।
- दवाइयों का असर – कुछ दवाइयाँ भी nausea और भूख में कमी का कारण बन सकती हैं।
लक्षणों को नजरअंदाज न करें – Lakshano ko nazarandaaz na karein
कई रोगी शुरुआत में इन लक्षणों को नॉर्मल गैस या पेट की समस्या समझ लेते हैं। लेकिन, अगर किसी व्यक्ति को पहले से किडनी की बीमारी है और उसे लगातार उल्टी और भूख की कमी हो रही है, तो यह गंभीर symptom हो सकता है। ऐसे में खून की जांच (blood test) कराकर यूरिया और क्रिएटिनिन का level ज़रूर चेक करवाना चाहिए क्योंकि अगर ये level ज़्यादा बढ़ गए, तो condition बिगड़ सकती है।
उल्टी और भूख कम होने के नुकसान – Ulti aur bhookh kam hone ke nuksaan
- बॉडी में पानी की कमी (dehydration)
- इलेक्ट्रोलाइट imbalance
- कमजोरी और चक्कर आना
- वजन का तेज़ी से घटना
- एनीमिया बढ़ना
उल्टी और भूख कम होने पर क्या करें? – Ulti aur bhookh kam hone par kya karein?
ऐसी कन्डिशन में ईन तरीकों को अपनाए –
- थोड़ा-थोड़ा खाना खाएँ: एक साथ ज़्यादा खाना खाने के बजाय दिन में 4 से 5 बार हल्का खाना लें। इससे पेट पर प्रेशर कम पड़ेगा।
- हल्का और सुपाच्य खाना: खिचड़ी, दलिया, उबली सब्जियाँ, सूप आदि लें। बहुत तला-भुना और मसालेदार खाना avoid करें।
- डॉक्टर से consult करें: अगर उल्टी बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर anti-nausea दवा दे सकते हैं। ध्यान रखें – कोई भी दवा खुद से न लें।
- पानी की मात्रा पर ध्यान दें: किडनी रोगी को पानी लिमिट में पीना होता है। इसलिए, डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा के अनुसार ही पानी लें। ज़्यादा या बहुत कम पानी – दोनों नुकसान कर सकते हैं।
- मुँह साफ रखें: दिन में दो बार ब्रश करें। मुँह का स्वाद खराब होने से भी भूख कम होती है।
- ब्लड टेस्ट करवाते रहें: Regular जांच से पता चलता है कि किडनी की condition कैसी है और बॉडी में toxins कितने बढ़े हैं।
डॉक्टर से कब मिलें? – Doctor se kab milein?
अगर नीचे दी गई समस्याएं भी पैदा हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें –
- अगर दिन में कई बार उल्टी हो रही हो
- उल्टी में खून दिखाई दे
- मरीज कुछ भी खा या पी न पा रहा हो
- बहुत ज़्यादा कमजोरी महसूस हो रही हो
- सांस लेने में दिक्कत हो
FAQs
क्या किडनी रोग में एनीमिया भी उल्टी का कारण बनता है? – Kya kidney rog mein anemia bhi ulti ka kaaran banta hai?
सीधे तौर पर नहीं, लेकिन एनीमिया से कमजोरी बढ़ती है, जिससे रोगी की हालत और खराब लग सकती है।
क्या सही इलाज से उल्टी और भूख की समस्या ठीक हो सकती है? – Kya sahi ilaj se ulti aur bhookh ki samasya theek ho sakti hai?
हाँ, सही इलाज, रेगुलर जांच और सही diet से इन लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
क्या भूख न लगना किडनी डैमेज का शुरुआती लक्षण है? – Kya bhookh na lagana kidney damage ka shuruati lakshan hai?
कई मामलों में हाँ। भूख कम होना किडनी खराब होने का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
क्या यूरिया बढ़ने से उल्टी आती है? – Kya urea badhne se ulti aati hai?
हाँ, खून में यूरिया बढ़ने पर बॉडी में toxicity बढ़ती है, जिससे उल्टी आ सकती है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि किडनी रोग में उल्टी और भूख कम होना क्या है, और इसकी विस्तार से जानकारी दी। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी रोग में उल्टी और भूख कम लगने की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी रोग में उल्टी और भूख कम लगने की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।