मांसपेशियों में दर्द का रामबाण इलाज

मांसपेशियों में दर्द के कारण, लक्षण और रामबाण आयुर्वेदिक इलाज जानें। अभ्यंग, पंचकर्म, घरेलू नुस्खे और आहार से दर्द को जड़ से खत्म करें। 9910324343
By Dr. Puneet Dhawan | Published: July 30, 2025

Read More

मांसपेशियों में दर्द; आज की एक आम समस्या – Maaspeshiyo mein dard; aaj ki ek aam samasya

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मांसपेशियों में दर्द यानी मस्कुलर पेन एक आम समस्या बन चुकी है। चाहे वो जिम जाने वाले युवा हों, कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करने वाले प्रोफेशनल्स हों या फिर घरेलू महिलाएं – लगभग हर उम्र और वर्ग के लोग इस परेशानी का शिकार होते हैं।

यह दर्द कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक बना रह सकता है और अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह पुरानी समस्या बन सकती है। इसलिए, मांसपेशियों में दर्द का रामबाण इलाज जानना बहुत ज़रूरी है। लेकिन पहले मांसपेशियों में दर्द के कारण जान लेने चाहिए जो नीचे दिए गए हैं।

मांसपेशियों में दर्द के कारण – Maaspeshiyo mein dard ke karan

  • अधिक श्रम या व्यायाम करने से
  • लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या खड़े रहने से
  • शरीर में वात दोष के बढ़ने से
  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी, जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम या विटामिन D
  • संक्रमण, वायरल बुखार या फ्लू के बाद
  • ठंडी हवा या मौसम के कारण
  • मानसिक तनाव, थकान और नींद की कमी
  • दवाइयों के साइड इफेक्ट्स

 

मांसपेशियों में दर्द का रामबाण इलाज – Maaspeshiyo mein dard ka ramban ilaj

1. निरामिष तेल से मालिश (अभ्यंग)

आयुर्वेद में अभ्यंग यानी पूरे शरीर की औषधीय तेल से मालिश एक प्रमुख उपचार है। इसके लिए आप ईन तेलों का प्रयोग कर सकते हैं: महा नारायण तेल, दंवंतरी तेल और अश्वगंधा बाला तेल। इन तेलों की गुनगुने रूप में मालिश करने से वात दोष शांत होता है, रक्तसंचार बेहतर होता है और मांसपेशियों को राहत मिलती है।

2. आयुर्वेदिक औषधियां

  • अश्वगंधा – यह एक शक्तिशाली वायुनाशक औषधि है जो मांसपेशियों को मजबूती देती है और दर्द कम करती है।
  • योगराज गुग्गुलु – यह वातनाशक और सूजन कम करने वाली प्रसिद्ध आयुर्वेदिक दवा है।
  • लक्षादी गुग्गुलु – खासतौर पर हड्डी और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए उपयोगी।
  • दशमूल क्वाथ – यह वात और सूजन दोनों को शांत करता है और पुराने दर्द में बहुत लाभदायक है।
  • त्रिफला – शरीर को डिटॉक्स करता है जिससे वात दोष का शमन होता है।

3. पंचकर्म चिकित्सा

जब मांसपेशियों का दर्द पुराना हो या अन्य इलाज से ठीक न हो रहा हो, तो आयुर्वेदिक पंचकर्म उपचार बहुत ज़्यादा लाभकारी होता है।

  • बस्ती – औषधीय एनिमा द्वारा वात दोष को जड़ से बाहर निकालता है।
  • स्वेदन (स्टीम थेरेपी) – शरीर से जकड़न और विषाक्तता निकालता है।
  • पट्टिस्वेदन – विशेष औषधीय पोटली द्वारा शरीर को सेंकने से मांसपेशियों को तुरंत राहत मिलती है।

4. घरेलू नुस्खे

  • हल्दी वाला दूध – हल्दी में पाए जाने वाला कर्क्यूमिन तत्व सूजन और दर्द को कम करता है।
  • मेथी के बीज का पेस्ट – इसे गुनगुने पानी के साथ पीसकर प्रभावित स्थान पर लगाएं।
  • सरसों तेल और लहसुन का मिश्रण – इसे गर्म कर मालिश करने से पुराने दर्द में भी राहत मिलती है।
  • एप्सम सॉल्ट से स्नान – गर्म पानी में एप्सम सॉल्ट मिलाकर नहाने से मांसपेशियों की सूजन और दर्द घटता है।

5. सही डाइट आहार और पोषण

  • प्रोटीन – दूध, दालें, पनीर
  • कैल्शियम – तिल, दूध, हरी पत्तेदार सब्जियाँ
  • मैग्नीशियम – केला, नट्स, साबुत अनाज
  • विटामिन D – सूरज की रोशनी, मशरूम
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड – अखरोट, अलसी के बीज

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या मांसपेशियों का दर्द हमेशा विटामिन की कमी से होता है?

नहीं, मांसपेशियों का दर्द केवल विटामिन की कमी से नहीं होता। यह अधिक व्यायाम, गलत पॉश्चर, तनाव, वात दोष, ठंडी हवा या अन्य किसी रोग के कारण भी हो सकता है।

क्या केवल तेल मालिश से मांसपेशियों का दर्द पूरी तरह ठीक हो सकता है?

तेल मालिश (अभ्यंग) से राहत जरूर मिलती है, लेकिन अगर दर्द का कारण शरीर में अंदरूनी दोष है, तो केवल बाहरी इलाज पर्याप्त नहीं होता। ऐसे में आयुर्वेदिक दवाओं, पंचकर्म और आहार-संयम की भी जरूरत होती है।

मांसपेशियों में दर्द क्यों होता है?

मांसपेशियों में दर्द मांसपेशियों में ऐंठन कई कारणों से हो सकता है, जिनमें तनाव, ज़्यादा उपयोग, चोट, या कुछ चिकित्सा स्थितियां शामिल हैं।

मांसपेशियों के दर्द में कौन सी एक्सरसाइज करें?

मांसपेशियों के दर्द में, हल्की स्ट्रेचिंग और कम प्रभाव वाली एरोबिक गतिविधियाँ जैसे कि चलना, तैराकी, या साइकिल चलाना फायदेमंद हो सकता है।

मांसपेशियों का दर्द कितने दिन में ठीक होता है?

मांसपेशियों का दर्द आमतौर पर 3 से 7 दिनों के भीतर ठीक हो जाता है, लेकिन यह दर्द की गंभीरता और कारण पर निर्भर करता है।

निष्कर्ष

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको मांसपेशियों में दर्द का रामबाण इलाज बताया। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को मांसपेशियों में दर्द की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।