सोरायसिस के कारण शरीर में पपड़ी क्यों बनती है?
सोरायसिस के कारण शरीर में पपड़ी क्यों बनती है? – Psoriasis Ke Kaaran Sharir Mein Papadi Kyo Banti Hai?
सोरायसिस (Psoriasis) एक ऐसी बीमारी है जो लंबे समय तक चलती है। यह skin disease का एक ख़ास प्रकार है, जिसमें स्किन पर लाल चकत्ते, खुजली और सफेद पपड़ी बनने लगती है। बहुत से लोग पहली बार यह पपड़ी देखकर डर जाते हैं और सोचते हैं कि यह कोई infection है या छूने से फैलने वाली बीमारी है। लेकिन सच यह है कि सोरायसिस न तो संक्रमण है और न ही छूने से फैलता है। ऐसे में, यह साफ तौर पर समझना चाहिए कि “सोरायसिस के कारण शरीर में पपड़ी क्यों बनती है?”
क्या है सोरायसिस? – Kya hai psoriasis?
सोरायसिस एक autoimmune रोग माना जाता है। इसमें बॉडी का इम्यून सिस्टम गलती से अपनी ही skin cells पर हमला करने लगता है। इसका असर डायरेक्ट स्किन के बनने की प्रोसेस पर पड़ता है। नॉर्मली त्वचा में नई skin cells बनने और पुरानी cells के गिरने में लगभग 28 से 30 दिन लगते हैं। लेकिन सोरायसिस में यही प्रोसेस सिर्फ 3 से 5 दिन में हो जाती है।
सोरायसिस के कारण शरीर में पपड़ी क्यों बनती है? – Psoriasis ke kaaran sharir mein papadi kyo banti hai?
ज़्यादातर ईन कारणों से सोरायसिस होता है और शरीर में पपड़ी बनती है –
1. Skin cells बहुत तेजी से बनना
जब skin cells ज़रूरत से ज़्यादा तेजी से बनने लगती हैं, तो पुरानी cells को गिरने का वक़्त नहीं मिलता। ये cells त्वचा की ऊपरी सतह पर जमा होने लगती हैं। यही जमा हुई dead skin cells मिलकर मोटी, सफेद या चांदी जैसी पपड़ी बना देती हैं।
2. इम्यून सिस्टम का over-reaction
सोरायसिस में इम्यून सिस्टम ज़रूरत से ज्यादा active हो जाती है। यह सोचती है कि त्वचा को कोई नुकसान हो रहा है, जबकि असल में ऐसा नहीं होता। इस over-reaction के कारण सूजन बढ़ती है, त्वचा लाल हो जाती है, खुजली और जलन होती है, और पपड़ी बनने लगती है।
3. Skin में सूजन
सूजन की वजह से blood flow बढ़ जाता है, जिससे skin लाल और मोटी दिखाई देती है। इसी मोटी स्किन के ऊपर dead cells जमकर पपड़ी बनाती हैं।
4. Dryness की वजह से पपड़ी बढ़ना
सोरायसिस वाली skin बहुत dry हो जाती है। जब त्वचा में नमी कम होती है, तो पपड़ी और ज़्यादा मोटी और साफ दिखाई देने लगती है।
बॉडी के किन हिस्सों में सोरायसिस ज़्यादा होता है? – Body ke kin hisso mein psoriasis zyada hota hai?
इन जगहों पर skin ज़्यादा मोटी होती है, इसलिए पपड़ी भी ज्यादा बनती है –
- कोहनी
- घुटने
- सिर की त्वचा
- पीठ
- हथेली और तलवे
क्यों ट्रिगर होता है सोरायसिस? – Kyo trigger hota hai psoriasis?
ये कारण सोरायसिस को बढ़ा देते हैं –
- ज्यादा stress
- नींद की कमी
- मौसम का बदलना (खासकर सर्दी के मौसम में)
- ज्यादा शराब और सिगरेट
- skin पर लगा घाव
- हॉर्मोन का बैलेन्स बिगड़ना
आयुर्वेद की नज़र से समझें सोरायसिस में पपड़ी बनने का कारण – Ayurved ki nazar se samjhein psoriasis mein papadi banane ka kaaran
आयुर्वेद में सोरायसिस को कुष्ठ रोग माना जाता है, खासकर एककुष्ठ और किटिभ कुष्ठ। आयुर्वेद के हिसाब से सोरायसिस में पपड़ी बनने के कारण इस प्रकार हैं –
1. वात और कफ दोष का imbalance
वात दोष बढ़ने से skin dry हो जाती है, कफ दोष बढ़ने से त्वचा मोटी और पपड़ीदार हो जाती है। इन दोनों के बिगड़ने से त्वचा पर पपड़ी बनती है।
2. Digestion कमजोर होना
जब digestion ठीक नहीं होता, तो शरीर में आम यानी toxins बनते हैं। ये toxins खून में मिलकर त्वचा तक पहुंचते हैं और skin disease को जन्म देते हैं।
3. खून खराब होना
खराब खान-पान से रक्त दोष बढ़ता है, इससे त्वचा की कोशिकाएं सही तरीके से काम नहीं कर पातीं और पपड़ी बनने लगती है।
FAQs
क्या पपड़ी को नोचना या हटाना सही है? – Kya papadi ko nochna ya hataana sahi hai?
नहीं। पपड़ी को जबरदस्ती हटाने से bleeding हो सकती है, infection का खतरा बढ़ता है, सोरायसिस और फैल सकता है।
सोरायसिस की पपड़ी contagious होती है? – Psoriasis ki papadi contagious hoti hai?
बिल्कुल नहीं। सोरायसिस की पपड़ी न छूने से फैलती है, न कपड़े, तौलिया या बिस्तर से।
क्यों बार-बार पपड़ी बनती रहती है? – Kyo bar-bar papadi banti rahti hai?
क्योंकि यह immune system और metabolism से जुड़ी बीमारी है। जब तक अंदर का imbalance ठीक नहीं होता, तब तक पपड़ी बार-बार बनती रहती है।
क्या हर सोरायसिस में पपड़ी होती है? – Kya har psoriasis mein papadi hoti hai?
ज़्यादातर cases में होती है, लेकिन कुछ लोगों में सिर्फ लालपन और खुजली होती है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि सोरायसिस के कारण शरीर में पपड़ी क्यों बनती है। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को सोरायसिस की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से सोरायसिस की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।