त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली? ये सोरायसिस हो सकता है!
त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली? ये सोरायसिस हो सकता है! – Tvacha Par Laal Chakatte Aur Khujli? Ye Psoriasis Ho Sakta Hai!
अगर त्वचा पर बार-बार लाल चकत्ते, पपड़ी और तेज खुजली हो रही है तो यह सोरायसिस की बीमारी का लक्षण हो सकता है। ऐसे में बीमारी की ठीक से पहचान करना ज़रूरी है जिसके लिए सोरायसिस के लक्षण और सोरायसिस का इलाज जानना चाहिए। सही पहचान और सही वक़्त पर इलाज से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
सोरायसिस क्या है? – Psoriasis kya hai?
सोरायसिस महज़ एक स्किन की समस्या नहीं है, बल्कि यह रोग हमारे इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी से जुड़ा हुआ है। जब हमारी बॉडी की इम्यूनिटी खुद ही healthy cells पर हमला करने लगती है तो स्किन सेल्स बहुत तेज़ी से बनने लगती हैं। आम तौर पर स्किन सेल्स को बनने में हफ़्तों लगते हैं, लेकिन सोरायसिस में यह काम कुछ ही दिनों में हो जाता है। यह बीमारी लंबे time तक रह सकती है और कभी कम तो कभी ज़्यादा भी हो सकती है।
सोरायसिस के लक्षण – Psoriasis ke lakshan
अगर आपको ये लक्षण दिखें, तो सावधान हो जाएं –
- त्वचा पर लाल चकत्ते
- सफेद या सिल्वर पपड़ी
- खुजली और जलन
- त्वचा का सूखना और फटना
- खून आना (गंभीर स्थिति में)
- नाखूनों का बदलना
क्यों होता है सोरायसिस? – Kyon hota hai psoriasis?
- 1. इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी – बॉडी खुद की त्वचा को नुकसान पहुंचाने लगती है।
- 2. Genetic कारण – अगर परिवार में पहले से किसी को सोरायसिस है तो दूसरे लोगों को भी सोरायसिस का खतरा बढ़ जाता है।
- 3. Stress – तनाव इस बीमारी को तेजी से बढ़ा सकता है।
- 4. मौसम – ठंड और सूखा मौसम इसे ट्रिगर करता है।
- 5. गलत खानपान – जंक फूड और तला-भुना खाना नुकसान करता है और सोरायसिस के लक्षण भड़का सकता है।
सोरायसिस में लाल चकत्ते और खुजली कंट्रोल करने के तरीके
- एलोपैथिक Creams: सूजन और खुजली कम करते हैं | जल्दी राहत | लंबे वक़्त में स्किन पतली हो सकती है
- Moisturizer: त्वचा को नम रखता है | ड्राईनेस कम | गलत प्रोडक्ट से एलर्जी
- Anti-allergic Medicine: खुजली को शांत करता है | तुरंत असर | नींद और सुस्ती
- खानपान में बदलाव: अंदर से inflammation कम करता है | सुरक्षित तरीका | गलत डाइट असर कम करती है
- आयुर्वेदिक Treatment: बॉडी को संतुलित करता है | साइड इफेक्ट कम | गलत उपयोग नुकसान
- Sunlight Therapy: Vitamin D देता है | स्किन बेहतर | ज़्यादा धूप नुकसान
सोरायसिस में लाल चकत्ते और खुजली का आयुर्वेदिक इलाज – Psoriasis mein laal chakatte aur khujli ka ayurvedic ilaj
- जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल
नीम, गिलोय, मंजीष्ठा, खदिर और हल्दी जैसी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। ये खून को साफ करते हैं और स्किन की सूजन कम करते हैं। लेकिन, बिना आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह के कोई भी जड़ी-बूटी या दवा का इस्तेमाल न करें। - खून की सफाई (रक्त शुद्धि)
खून में अशुद्धि को आयुर्वेद त्वचा रोग का एक बड़ा कारण मानता है। जड़ी-बूटियां इस अशुद्धि को कम करती हैं। - पंचकर्म थेरेपी
‘विरेचन’ और ‘रक्तमोक्षण’ जैसी प्रक्रियाएं बॉडी से टॉक्सिन निकालती हैं। इससे स्किन साफ होने लगती है। - बाहरी लेप और तेल
नीम तेल, नारियल तेल और हर्बल क्रीम त्वचा को ठंडक देते हैं और खुजली कम करते हैं। - डाइट कंट्रोल
खट्टा, मसालेदार, तला-भुना खाना नहीं खाना चाहिए। हल्का और सादा भोजन लेना चाहिए। - पानी का सही सेवन
बॉडी की अंदर से सफाई के लिए सही मात्रा में पानी पीना ज़रूरी है (डॉक्टर की सलाह से)। - योग और प्राणायाम
अनुलोम-विलोम, कपालभाति और ध्यान stress कम करते हैं, जिससे सोरायसिस के इलाज में बहुत मदद मिलती है। - दिनचर्या
समय पर सोना, जल्दी उठना और सही रूटीन का पालन करना भी सोरायसिस के प्राकृतिक उपचार का अहम हिस्सा है।
कैसे जिएं सोरायसिस के साथ? – Kaise jiyein psoriasis ke saath?
अक्सर सोरायसिस को लोग छुआछूत की बीमारी समझ लेते हैं और डर जाते हैं। लेकिन, सच्चाई यह है कि यह छुआछूत की बीमारी नहीं है, इसलिए इससे घबराने या शर्मिंदा होने की ज़रूरत नहीं है। अपनी बॉडी को हमेशा हाइड्रेटेड रखें। नहाने के लिए ज़्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे खुजली बढ़ सकती है। ज़्यादा से ज़्यादा सूती कपड़े पहनें ताकि स्किन को हवा मिलती रहे। याद रखें, ज़्यादा stress न लें। यह आपकी बीमारी को और ज़्यादा बिगाड़ सकता है, इसलिए खुश रहें और अपनी बॉडी का ख्याल रखें। ध्यान रखें – वक़्त पर सही इलाज और खान-पान में बदलाव करके आप सोरायसिस के लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।
कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए? – kab Doctor ko dikhana chahiye?
- जब खुजली बहुत ज़्यादा बढ़ जाए और सहन करना मुश्किल हो
- त्वचा से खून आने लगे या स्किन फटने लगे
- लाल चकत्ते तेजी से फैलने लगें
- घरेलू उपाय या क्रीम लगाने के बाद भी राहत न मिले
- त्वचा में जलन, दर्द या सूजन बढ़ती जाए
- नाखूनों में बदलाव दिखने लगे (मोटे या टूटने लगें)
- रात में खुजली के कारण नींद खराब होने लगे
- बार-बार flare-ups (लक्षण बढ़ना) होने लगें
- अगर पहले से इलाज चल रहा है और फिर भी सुधार न हो
FAQs
क्या सोरायसिस में त्वचा छिलती है? – Kya psoriasis mein tvacha chhilati hai?
हाँ, पपड़ी के रूप में त्वचा छिलना आम बात है।
क्या घरेलू उपाय मदद करते हैं? – Kya gharelu upaay madad karte hain?
हाँ, लेकिन ये सिर्फ़ support कर सकते हैं, यह पूरा इलाज नहीं है।
क्या सोरायसिस के चकत्ते फैलते हैं? – Kya psoriasis ke chakatte failte hain?
हाँ, इलाज न होने पर धीरे-धीरे फैल सकते हैं।
क्या आयुर्वेद से सोरायसिस की खुजली कम हो सकती है? – Kya ayurved se psoriasis ki khujli kam ho sakti hai?
कुछ cases में राहत मिलती है, लेकिन सही सलाह जरूरी है।
Clinical Experience: हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई मरीजों ने डॉक्टर द्वारा दी गई आयुर्वेदिक दवाइयाँ, आयुर्वेदिक क्रीम/लेप तथा संतुलित डाइट अपनाकर सोरायसिस में त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली की समस्या को ठीक किया। कई मामलों में flare-ups की frequency भी कम हुई। हालांकि, हर मरीज की कंडीशन, स्किन टाइप और सोरायसिस की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा, क्रीम या सपोर्टिव थेरेपी को शुरू करने से पहले Dermatologist या योग्य डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।
Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
आज के इस ब्लॉग में हमने आपको बताया कि अगर आपकी त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली है तो सावधान हो जाए क्योंकि ये सोरायसिस हो सकता है। लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को सोरायसिस में त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से सोरायसिस में त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ सोरायसिस के लिए रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।