सोरायसिस क्यों होता है

सोरायसिस क्यों होता है – Psoriasis Kyon Hota Hai?

क्या है सोरायसिस का रोग – Kya hai psoriasis ka rog?

त्वचा के रोगों में एक सबसे आम रोग है – सोरायसिस। इसमें स्किन पर खुजली वाले, पपड़ीदार धब्बे या प्लाक पैदा होते हैं। यह एक प्रकार की ऑटोइम्यून डीज़ीज़ है जिसमें स्किन की कोशिकाएं बहुत तेज़ी से बढ़ती हैं और सतह पर जमा हो जाती हैं। यह रोग लंबे समय तक चलता है और इसका कोई तय इलाज भी नहीं होता लेकिन, इसके लक्षण और कारणों को जानकर, कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक तरीकों से कंट्रोल ज़रूर किया जा सकता है। इसलिए, इस बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए कि सोरायसिस क्यों होता है ताकि सोरायसिस का उपचार करने में मदद मिले।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

सोरायसिस रोग के लक्षण – Psoriasis rog ke lakshan

  • हल्के रंग की स्किन पर, लाल और चांदी जैसे धब्बे दिखना और गहरे रंग की स्किन पर बैंगनी या गहरे भूरे धब्बे दिखाई देना।
  • खोपड़ी पर खुजली और परतदार धब्बे होना।
  • धब्बों की वजह से बालों का झड़ना।
  • बगल, कमर या स्किन की परतों के बीच लालिमा और जलन होना।
  • पुस्टुलर सोरायसिस में, स्किन लाल और परतदार होती है जिस पर पीले मवाद से भरे छोटे छाले होते हैं।
  • नाखून मोटे होना, नाखूनों में छोटे गड्ढे होना या नाखून का अपनी जड़ से अलग होना।
  • कई मामलों में, इन धब्बों में खुजली या दर्द हो सकता है।
  • गंभीर सोरायसिस वाले लोगों में मोटापा, हाई बी पी और टाइप 2 डायबिटीज़ जैसी दूसरी समस्याएं विकसित हो सकती हैं।
  • कुछ लोगों में सोरायसिस के साथ-साथ जोड़ों में दर्द और सूजन भी हो सकती है जिसे सोरियाटिक गठिया कहते हैं।

सोरायसिस क्यों होता है – Psoriasis kyon hota hai?

आम तौर पर ईन कारणों से सोरायसिस होता है –

  • 1. इम्यून सिस्टम का गड़बड़ होना
    इस बीमारी में इम्यून सिस्टम गलती से स्किन की कोशिकाओं पर हमला करता है। इससे स्किन सेल्स बहुत तेज़ी से बढ़ते हैं, त्वचा मोटी और पपड़ीदार हो जाती है। इसे ऑटोइम्यून डिसऑर्डर कहते हैं।
  • 2. जनेटिक कारण
    परिवार में किसी को सोरायसिस है, तो दूसरे सदस्यों में भी इसके चांसेस बढ़ जाते हैं। यह बीमारी जीन से भी ट्रांसफर हो सकती है।
  • 3. स्ट्रेस
    ज़्यादा मेंटल स्ट्रेस सोरायसिस को ट्रिगर या खराब कर सकता है।
  • 4. स्किन पर चोट या इन्फेक्शन
    कई लोगों में छोटी चोट या इन्फेक्शन के बाद सोरायसिस हो सकता है। इसे कोएबनर फिनोमिना कहते हैं। जैसे: कट लगना, जलना, त्वचा का रगड़ना, सर्जरी का निशान आदि।
  • 5. दवाइयों का साइड इफेक्ट
    कुछ दवाएं जैसे बीटा-ब्लॉकर्स (BP की दवा), लिथियम, एंटी-मलेरियल दवाएं आदि सोरायसिस को बढ़ा सकती हैं। कई बार स्टेरॉयड छोड़ने से भी सोरायसिस हो सकता है।
  • 6. मौसम बदलना
    ठंडी और सूखी जलवायु में सोरायसिस बढ़ जाता है।
  • 7. शराब और धूम्रपान
    ये दोनों इम्यून सिस्टम पर असर डालते हैं और सोरायसिस को ट्रिगर कर सकते हैं।
  • 8. मोटापा
    मोटे लोगों में सूजन की मात्रा ज़्यादा होती है, जिससे सोरायसिस के चांसेस बढ़ जाते हैं।
  • 9. इन्फेक्शन
    कुछ इन्फेक्शन सोरायसिस का कारण बन सकते हैं ख़ासकर स्ट्रेप थ्रोट, जो ज़्यादातर बच्चों और युवाओं में होता है।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या सोरायसिस वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन से फैलता है – Kya psoriasis viral yaa bacterial infection se failta hai?

नहीं, सोरायसिस संक्रामक नहीं है। यह किसी को छूने या साथ रहने से नहीं फैलता।

क्या हार्मोनल बदलाव से सोरायसिस हो सकता है – Kya hormonal badlav se psoriasis ho sakta hai?

हाँ, प्रेगनेंसी, प्यूबर्टी या मेनोपॉज में हार्मोनल बदलाव सोरायसिस पर असर डाल सकते हैं।

क्या खानपान से सोरायसिस ट्रिगर होता है – Kya khanpan se psoriasis trigger hota hai?

बहुत मसालेदार, तला हुआ, शराब, और जंक फूड बॉडी में सूजन बढ़ाकर सोरायसिस को खराब कर सकता है।

क्या इम्यून सिस्टम मजबूत होने पर सोरायसिस ठीक हो सकता है – Kya immune system majboot hone par psoriasis theek ho sakta hai?

इससे लक्षणों में कमी आ सकती है, लेकिन सोरायसिस पूरी तरह ठीक नहीं होता; इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि “सोरायसिस क्यों होता है?” लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को सोरायसिस की समस्या है या सोरायसिस के लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से सोरायसिस का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट और कंसल्टेंसी भी मिलेगी। हेल्थ से जुड़े ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

 

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //