कई बार लोगों को अपनी आँखों का सफ़ेद हिस्सा पीला दिखाई देता है लेकिन, इसे अक्सर थकान, नींद की कमी या ज़्यादा मोबाइल देखने का असर समझकर ignore कर देते हैं। लोगों को ये नहीं पता होता कि आँखों में पीलापन अक्सर बॉडी के अंदर चल रही किसी गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है, खासकर Jaundice या Liver से जुड़ी बीमारी का। सही उपचार के लिए बीमारी को ठीक से पकड़ना ज़रूरी है, इसलिए ये जानना चाहिए कि “आँखों में पीलापन – क्या ये Jaundice या Liver Damage है?”
हमारी बॉडी में एक पदार्थ बनता है जिसे Bilirubin कहा जाता है। यह पुराने लाल रक्त कण (RBC) टूटने पर बनता है। स्वस्थ बॉडी में liver इस bilirubin को प्रोसेस करके पित्त के ज़रिए बाहर निकाल देता है। लेकिन, जब liver ठीक से काम न करे, bile का रास्ता बंद हो जाए या bilirubin ज़्यादा बनने लगे तो यह खून में जमा होने लगता है। यही bilirubin आँखों और स्किन में जमा होकर पीलापन पैदा करता है।
ऐसा ज़रूरी नहीं है कि हर बार आँखों का पीलापन jaundice ही हो। लेकिन ज़्यादातर मामलों में इसका संबंध liver या blood से जुड़ी समस्या से होता है। Jaundice एक condition है, बीमारी नहीं। इसमें नीचे दिए गए लक्षण दिख सकते हैं –
कई बार liver damage बिना किसी तेज़ दर्द के भी बढ़ता रहता है, इसलिए आँखों का पीलापन एक शुरुआती संकेत हो सकता है। अगर liver को लंबे वक़्त से नुकसान पहुँच रहा हो, तो आँखों का पीलापन धीरे-धीरे बढ़ता है। Liver damage के कुछ आम लक्षण ये हैं –
आयुर्वेद में liver को यकृत कहते हैं। इस बीमारी में आँखों में पीलापन ख़ासकर पित्त दोष बढ़ने की वजह से होता है। पित्त शरीर में गर्मी, पाचन और metabolism से जुड़ा होता है। जब पित्त imbalance हो जाता है, तो ये समस्याएं हो सकती हैं –
अगर पीलापन तेजी से बढ़ रहा हो, 3-4 दिन में कम न हो, बुखार, उलटी या पेट दर्द के साथ हो, पेशाब बहुत गहरा हो जाए तो यह liver से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
नवजात शिशुओं में neonatal jaundice आम कारण है, जो अक्सर अपने आप ठीक हो जाता है।
पित्त बढ़ने से बॉडी में गर्मी और bile की मात्रा बढ़ती है, जिससे पीलापन आता है।
लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), बिलीरुबिन की जाँच और अल्ट्रासाउंड जाँच कराना ज़रूरी होता है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि “आँखों में पीलापन – क्या ये Jaundice या Liver Damage है?” लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को आँखों में पीलापन दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से आँखों में पीलापन, Jaundice और Liver Damage का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.
AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.
Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.
Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034