किडनी की कमजोरी दूर करने के उपाय – Kidney Ki Kamzori Door Karne Ke Upaay
किडनी के कमजोर होने की समस्या – Kidney ke kamzor hone ki samasya
यह एक गंभीर कन्डिशन है जिसमें किडनी शरीर से वेस्ट मटेरियल को प्रभावी ढंग से फ़िल्टर नहीं कर पाती। अगर समय रहते किडनी की कमजोरी को दूर नहीं किया गया तो किडनी की सीरीयस बीमारियाँ लग सकती हैं और किडनी फैलियर तक की नौबत भी आ सकती है। इससे बचने के लिए किडनी की कमजोरी दूर करने के उपाय पता होने बहुत ज़रूरी हैं। लेकिन पहले ये समझना बेहतर होगा कि किडनी की कमजोरी के लक्षण क्या हैं; जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
किडनी की कमजोरी के लक्षण – Kidney ki kamzori ke lakshan
- थकान और एनर्जी की कमी
- हाथों, पैरों और टखनों में सूजन
- पेशाब आने की संख्या में बदलाव, खासकर रात में अधिक बार पेशाब आना
- पेशाब में झाग आना (प्रोटीनुरिया)
- भूख न लगना और मुंह में धातु जैसा स्वाद
- मतली और उल्टी
- स्किन पर सूखापन और खुजली
- सांस लेने में दिक्कत
- हाई ब्लड प्रेशर
किडनी की कमजोरी दूर करने के उपाय – Kidney ki kamzori door karne ke upaay
आम तौर पर इस समस्या के लिए आयुर्वेदिक उपचार ज़्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि यह जड़ से इलाज देता है वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। आयुर्वेद के हिसाब से किडनी की कमज़ोरी दूर करने के लिए ईन दवाओं का इस्तेमाल किसी अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से किया जा सकता है।
- गोखरू: यह पेशाब बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। यह किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है और सूजन को कम करता है। गोखरू चूर्ण 1-2 ग्राम, गर्म पानी के साथ दिन में दो बार ले सकते हैं।
- पुनर्नवा: इसका अर्थ है "फिर से नया"। यह किडनी की सूजन कम करती है, यूरिन साफ करती है और डायलिसिस से बचाव में मदद कर सकती है। पुनर्नवा रस या चूर्ण दिन में दो बार (1-2 चम्मच), गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए।
- वरुण: इससे किडनी की सफाई में मदद मिलती है और किडनी स्टोन भी रोका जा सकता है। यह पेशाब में रुकावट और सूजन को ठीक करता है। वरुण चूर्ण 1 ग्राम, दिन में दो बार शहद या गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।
- चंद्रप्रभा वटी: इस दवाई को पेशाब से जुड़ी दिक्कतों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह किडनी को मज़बूत बनाती है और इन्फेक्शन से बचाती है। डॉक्टर की सलाह से 1-2 गोलियां, दिन में 2 बार, गुनगुने पानी के साथ लें।
- त्रिफला: यह शरीर से गंदगी बाहर निकालती है और पाचन तंत्र को साफ रखती है। त्रिफला चूर्ण रात में 1 चम्मच, गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए।
- अश्वगंधा: यह एक टॉनिक है जो शरीर की ताकत बढ़ाता है और स्ट्रेस कम करता है जो किडनी के कामकाज को बेहतर बना सकता है। अश्वगंधा पाउडर 1-2 ग्राम, दूध के साथ दिन में एक बार लें।
- नींबू पानी और शहद: नींबू में विटामिन C होता है जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है। इसे शहद के साथ लेने से मूत्र मार्ग साफ रहता है। सुबह खाली पेट, एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
ईन आयुर्वेदिक उपायों के अलावा भी किडनी को मजबूत बनाने से जुड़े कुछ दूसरे ज़रूरी सवाल और जवाब नीचे दिए गए हैं जो रोगी को बहुत मदद कर सकते हैं।
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now
FAQ
किडनी मजबूत करने के घरेलू उपाय क्या हैं – Kidney majboot karne ke gharelu upaay kya hain?
रोज़ खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पिएं, पोटेशियम न बढ़ा हो तो नारियल पानी भी ले सकते हैं। साथ ही खीरा, तरबूज का सेवन करें और अजवाइन, जीरे का पानी लें। खाना हल्का और कम नमक वाला खाएं।
किडनी मजबूत करने के लिए कौन सा योग करें – Kidney majboot karne ke liye kaun sa yog karein?
भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, मकरासन, अनुलोम विलोम और कपालभाति।
किडनी की कमजोरी में कौन से फल नहीं खाने चाहिए – Kidney ki kamzori mein kaun se phal nahi khane chahiye?
ज़्यादा मीठे फल या ड्राई फ्रूट्स जैसे केला, संतरा, खरबूजा, अनार (कुछ मामलों में) आदि न खाएँ। ये फल पोटेशियम से भरपूर होते हैं और किडनी को नुकसान कर सकते हैं।
किडनी की कमजोरी में पानी कितना पीना चाहिए – Kidney ki kamzori mein pani kitna pina chahiye?
अगर पेशाब नॉर्मल आ रहा है और सूजन नहीं है, तो 2-3 लीटर पानी तक पी सकते हैं। लेकिन अगर पेशाब कम हो रहा हो या सूजन हो, तो पानी की मात्रा डॉक्टर से पूछें।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको किडनी की कमजोरी दूर करने के उपाय बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।