पेट में गैस बनना, अपच, डकार, पेट फूलना और जलन जैसी दिक्कतें लाइफ को मुश्किल बना देती हैं। हालांकि बाज़ार में कई एलोपैथिक दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन इनका बार-बार सेवन करने से लंबे समय में शरीर पर साइड इफेक्ट्स हो सकता है। ऐसे में आयुर्वेदिक दवाएं एक नेचुरल और सेफ ऑप्शन बनकर सामने आती हैं। इसलिए, गैस की रामबाण आयुर्वेदिक दवा के बारे में जानना ज़रूरी हो जाता है। लेकिन पहले गैस बनने का कारण जान लेना चाहिए ताकि इलाज में आसानी हो।
ईन दवाओं के इस्तेमाल से गैस की दिक्कत का आयुर्वेदिक उपचार किया जा सकता है-
यह हींग, सौंठ, काली मिर्च, पीपली, अजवायन, सेंधा नमक, जीरा आदि से बनता है जो पेट की गैस, अपच और पेट दर्द में असरदार है। यह पाचन क्रिया को सुधारता है। इसे रोज़ाना भोजन के बाद 1-2 ग्राम गर्म पानी के साथ लें। यह चूर्ण बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए भी सेफ है।
त्रिकटु, त्रिफला, मिश्री, इलायची, लौंग आदि से बना यह चूर्ण पेट में जलन और अम्लपित्त के लिए ख़ासकर लाभकारी है। यह गैस और एसिडिटी दोनों में राहत देता है। इसे सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ 1-2 ग्राम ले सकते हैं। यह गैस का आयुर्वेदिक इलाज है।
यह ईन तीन चीज़ों से बनता है - हरड़, बहेड़ा, आंवला। यह कब्ज, अपच और पेट में भारीपन दूर करता है। आंतों की सफाई में मदद करता है। इसे रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच लें।
1 चम्मच अजवायन को सेंक लें, उसमें 1/4 चम्मच काला नमक मिलाएं। यह गैस, पेट दर्द और डकार में तुरंत राहत देता है। इसे गर्म पानी के साथ लें या ऐसे ही चबाकर सेवन करें।
ध्यान रहे - ईन दवाओं का इस्तेमाल किसी अच्छे आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें। वैसे ईन दवाओं के अलावा गैस का घरेलू इलाज भी किया जा सकता है जिसके लिए नीचे दिए गए उपाय लाभकारी हैं।
जी हां, अगर आयुर्वेदिक दवा के साथ-साथ आप खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करते हैं तो गैस की समस्या जड़ से ठीक हो सकती है।
हां, यदि आपको रेगुलर गैस, डकार या अपच की शिकायत रहती है तो हिंगवाष्टक चूर्ण भोजन के बाद 1-2 ग्राम लेना फायदेमंद है।
बिलकुल, त्रिफला पाचनतंत्र को स्ट्रोंग करता है और मल को मुलायम बनाकर बाहर निकालने में मदद करता है।
तेज गैस या पेट दर्द की स्थिति में अजवायन और काला नमक का सेवन तुरंत राहत देता है। इसके अलावा हींग का पानी और हिंगवाष्टक चूर्ण भी कुछ ही मिनटों में असर दिखाते हैं।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको गैस की रामबाण आयुर्वेदिक दवा के बारे में बताया। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को गैस की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.
AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.
Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.
Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034