दिल को मजबूत बनाने वाले घरेलू उपाय

दिल को मजबूत बनाने वाले घरेलू उपाय – Dil Ko Majboot Banaane Waale Gharelu Upaay

दिल की सेहत है सबसे ज़रूरी – Dil ki sehat hai sabse zaroori

हमारा दिल बॉडी का सबसे केन्द्रीय अंग होता है जो पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन करता है। हेल्थी हार्ट के बिना शरीर ठीक से काम नहीं करता। क्योंकि दिल शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने के लिए रक्त को पंप करता है, साथ ही वेस्ट मटेरियल हटाने में मदद करता है।

दिल की सेहत बिगड़ने से हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, स्ट्रोक, दिल के वाल्व में समस्या, अनियमित दिल की धड़कन और एनजाइना जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं। इसलिए, ईन बीमारियों से बचने के लिए दिल को मजबूत बनाने वाले घरेलू उपाय जरूर जान ले। लेकिन, पहले दिल की सेहत खराब होने के कारण और लक्षण समझ लेने चाहिए जो नीचे दिए गए हैं।

दिल की सेहत क्यों खराब होती है – Dil ki sehat kyon kharaab hoti hai?

  • हाई ब्लड प्रेशर: इससे हार्ट और शरीर में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल: शरीर में वसा और कोलेस्ट्रॉल का ज़्यादा होने पर एथेरोस्क्लेरोसिस हो सकता है, जिससे धमनियों में रुकावट आती है और दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है।
  • डायबिटीज़
  • धूम्रपान: तंबाकू के धुएँ में मौजूद पदार्थ धमनियों को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • फिज़िकल ऐक्टिविटी की कमी: व्यायाम न करने से दिल के रोग का खतरा बढ़ता है।
  • गलत डाइट: वसा, चीनी, नमक और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर खाना।
  • मोटापा: ज़्यादा वजन होने से अक्सर हार्ट डिजीज़ के दूसरे जोखिम कारक बढ़ जाते हैं।
  • स्ट्रेस: ईमोशनल स्ट्रेस धमनियों को नुकसान पहुंचा सकता है और दिल के रोग का खतरा बढ़ सकता है।
  • फॅमिली हिस्ट्री: अगर आपके परिवार में किसी को दिल से जुड़ी बीमारी पहले से हो तो आपका जोखिम बढ़ सकता है।

दिल की सेहत खराब होने के लक्षण – Dil ki sehat kharaab hone ke lakshan

  • सीने में दर्द या बेचैनी
  • सांस लेने में तकलीफ
  • नॉर्मल से ज़्यादा थका हुआ महसूस करना
  • चक्कर आना या बेहोशी
  • दिल की धड़कन बिगड़ना
  • पैरों और टखनों में सूजन

दिल को मजबूत बनाने वाले घरेलू उपाय – Dil ko majboot banaane waale gharelu upaay

  • लहसुन: यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। रोज़ सुबह खाली पेट 1-2 लहसुन की कलियां कच्ची खाने से दिल स्वस्थ रहता है।
  • आंवला: इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह धमनियों में जमे फैट को कम करने में मदद करता है। आंवले का रस या मुरब्बा रोज़ लेने से दिल मजबूत होता है।
  • अलसी के बीज: इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है। इसे पाउडर बनाकर सलाद, दही या गर्म पानी में मिलाकर खाया जा सकता है।
  • अखरोट और बादाम: अखरोट में ओमेगा-3 और बादाम में विटामिन E होता है, जो दिल को स्वस्थ बनाता है। दिन में 4-5 भिगोए हुए बादाम और 2-3 अखरोट खाना फायदेमंद है।
  • हरी सब्जियाँ और फल: हरी पत्तेदार सब्जियाँ, सेब, अनार, अंगूर और संतरा दिल के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं।
  • अदरक और शहद: अदरक खून को पतला करने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करती है। अदरक का रस शहद के साथ लेने से दिल की धड़कन नॉर्मल रहती है।
  • ओट्स और जौ: इसमें फाइबर और बीटा-ग्लूकन होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करता है। नाश्ते में ओट्स या जौ का दलिया लेना दिल के लिए अच्छा है।
  • व्यायाम और योग: रोज़ाना कम से कम 30 मिनट तेज़ चलना या हल्का व्यायाम करना ज़रूरी है। योग में प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और कपालभाति दिल को स्वस्थ रखते हैं।
  • ग्रीन टी: इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो धमनियों को साफ करते हैं और हार्ट अटैक का खतरा कम करते हैं। दिन में 1-2 कप ग्रीन टी पीना लाभकारी है।
  • स्ट्रेस कम करें: मानसिक तनाव भी दिल की बीमारियों का बड़ा कारण है। ध्यान, संगीत सुनना और अच्छी नींद लेना दिल को मजबूत बनाने में मदद करता है।

FAQs

दिल के लिए कौन सा फल फायदेमंद है – Dil ke liye kaun sa phal faydemand hai?

सेब, अनार, अंगूर, संतरा और पपीता दिल के लिए बेहद फायदेमंद हैं क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर ज़्यादा होते हैं।

दिल की धड़कन तेज़ होने पर क्या करें – Dil ki dhadkan tez hone par kya karein?

गहरी सांस लें, ठंडा पानी पिएं, तनाव कम करें और तुरंत आराम करें। अगर समस्या बार-बार हो तो डॉक्टर से जांच करवाएँ।

कौन-सी दाल या अनाज दिल के लिए फायदेमंद है – Kaun-si daal yaa anaaj dil ke liye faydemand hai?

मूंग दाल, मसूर दाल, ओट्स, जौ और साबुत अनाज दिल को मजबूत बनाने और खराब कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करते हैं।

दिल के मरीज को कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए – Dil ke mareej ko kaun-se dry fruits khaane chahiye?

बादाम, अखरोट, किशमिश और पिस्ता लिमिट में खाने से दिल मजबूत होता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको दिल को मजबूत बनाने वाले घरेलू उपाय बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को दिल से जुड़ी कोई भी समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //