पेशाब में झाग आना किस बीमारी का संकेत?

पेशाब में झाग आना किस बीमारी का संकेत? – Peshaab Mein Jhaag Aana Kis Bimari Ka Sanket?

कई बार सुबह उठकर या दिन में कभी-कभी पेशाब में झाग दिखाई देता है। अक्सर यह झाग साबुन या टॉयलेट में गिरने की वजह से भी हो सकता है, लेकिन अगर बार-बार और लगातार झाग दिखाई दे, तो इसे ignore नहीं करना चाहिए। पेशाब में झाग आना कभी-कभी किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है, खासकर किडनी से जुड़ी समस्या का। इसलिए, इस बारे में डीटेल में समझना चाहिए ताकि लक्षण जानकार बीमारी का ठीक से पता लगाया जा सके और वक़्त पर उपचार किया जा सके।

क्या हर झाग बीमारी का लक्षण है? – Kya har jhaag bimari ka lakshan hai?

नहीं, हर बार झाग आना बीमारी नहीं होता। कई बार जब पेशाब बहुत तेज़ प्रेशर से निकलता है, तो उसमें हवा मिल जाती है और झाग बन सकता है। इसी तरह कम पानी पीने से भी पेशाब गाढ़ा हो सकता है, जिससे झाग दिख सकता है। लेकिन, यह समस्या चिंता का विषय बन जाती है जब कई दिनों तक पेशाब में झाग बना रहे और वह आसानी से खत्म न हो।

🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

पेशाब में झाग आना किस बीमारी का संकेत? – Peshaab mein jhaag aana kis bimari ka sanket?

आमतौर पर पेशाब में झाग आने की समस्या नीचे दी गई ईन बीमारियों से जुड़ी हो सकती है –

किडनी रोग

पेशाब में लगातार झाग आना अक्सर प्रोटीन लीक का लक्षण होता है। आमतौर पर किडनी खून को फिल्टर करती है और ज़रूरी प्रोटीन को बॉडी में ही रखती है। अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही, तो प्रोटीन पेशाब के साथ बाहर निकलने लगता है। यही प्रोटीन पेशाब में झाग पैदा करता है। यह कन्डिशन ज़्यादातर ईन बीमारियों में देखी जा सकती है – क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD), डायबिटिक नेफ्रोपैथी और ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस। अगर झाग के साथ सूजन, थकान या पेशाब कम आना जैसे लक्षण भी दिखें तो तुरंत जांच करानी चाहिए।

2. डायबिटीज

डायबिटीज रोग का असर किडनी पर भी पड़ सकता है। लंबे वक़्त तक शुगर कंट्रोल में न रहने से किडनी के फिल्टर खराब होने लगते हैं। ऐसे में पेशाब में प्रोटीन आने लगता है और झाग बन सकता है। इसलिए, डायबिटीज patients को regularly Urine Test और Kidney Function Test कराते रहना चाहिए।

3. हाई ब्लड प्रेशर

लगातार हाई BP रहने से किडनी की नसों को नुकसान पहुंचता है। जब किडनी डैमेज होने लगती है, तो पेशाब में झाग आना शुरू हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को हाई BP है और साथ में पेशाब में झाग दिख रहा है, तो यह लक्षण हो सकता है कि किडनी पर असर पड़ रहा है।

4. यूरिन इंफेक्शन (UTI)

कुछ cases में पेशाब में झाग यूरिन इंफेक्शन (UTI) की वजह से भी हो सकता है। UTI में पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना, बदबू और हल्का बुखार जैसे symptoms भी होते हैं। हालांकि UTI में झाग ज़्यादा आम लक्षण नहीं है, लेकिन अगर इन्फेक्शन serious हो जाए तो पेशाब की quality बदल सकती है।

5. डिहाइड्रेशन (Dehydration)

कम पानी पीने से बॉडी में पानी की कमी हो जाती है। इससे पेशाब गाढ़ा और गहरे रंग का हो जाता है। अक्सर गाढ़े पेशाब में झाग दिखाई देता है। ऐसे में enough पानी पीने से अक्सर यह समस्या ठीक हो जाती है। लेकिन अगर पानी पीने के बाद भी झाग बना रहे, तो जांच करानी चाहिए।

6. प्रेगनेंसी में झाग

कुछ pregnant महिलाओं में पेशाब में झाग दिख सकता है। अगर इसके साथ सूजन, हाई BP या सिरदर्द हो, तो यह प्रीक्लेम्पसिया का लक्षण हो सकता है। ऐसी कन्डिशन में तुरंत डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है, क्योंकि यह मां और बच्चे दोनों के लिए risky हो सकता है।

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए? – Kab doctor se milna chahiye?

अगर पेशाब में झाग आने के साथ ये लक्षण भी दिखें, तो तुरंत जाँच कराएँ –

  • पैरों या चेहरे पर सूजन
  • लगातार थकान
  • पेशाब कम आना
  • पेशाब में खून
  • भूख कम लगना
  • कमर के निचले हिस्से में दर्द
  • डायबिटीज या हाई BP का पुराना इतिहास
📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

कौन-सी जांच से पता चलता है कि झाग किडनी की वजह से है? – Kaun-si jaanch se pata chalta hai ki jhaag kidney ki wajah se hai?

पेशाब की सामान्य जांच, प्रोटीन जांच और Kidney Function Test (KFT)।

सुबह के पेशाब में झाग आना क्या सामान्य है? – Subah ke peshab mein jhaag aana kya samanya hai?

कभी-कभी हां, क्योंकि सुबह पेशाब गाढ़ा होता है।

क्या प्रेगनेंसी में झाग आना खतरनाक है? – Kya pregnancy mein jhaag aana khatarnaak hai?

अगर सूजन और हाई BP भी हो, तो यह प्रीक्लेम्पसिया का लक्षण हो सकता है।

क्या झाग का रंग भी मायने रखता है? – Kya jhaag ka rang bhi maayne rakhta hai?

अगर गहरा रंग या बदबू हो, तो इसका कारण इंफेक्शन या डिहाइड्रेशन हो सकता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि पेशाब में झाग आना किस बीमारी का संकेत है। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को पेशाब में झाग आने की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से पेशाब में झाग आने का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //