कभी-कभी शरीर में अजीब सी कंपकंपी महसूस होती है जिसे सामान्य थकान मान लिया जाता है, लेकिन यह किसी सीरियस बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए, समय रहते ध्यान देना और शरीर कांपने का घरेलू इलाज जानना बहुत ज़रूरी है। लेकिन इसके पहले शरीर कांपने की बीमारी के बारे में कुछ आम जानकारियाँ लेनी चाहिए जो नीचे दी गयी हैं।
शरीर कांपने के कुछ ख़ास कारण इस प्रकार हैं -
दवा का साइड इफेक्ट जैसे थायरॉइड की दवा, एंटी-डिप्रेसेंट आदि।
आम तौर पर शरीर कांपने पर ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं -
शरीर कांपने के कारण और लक्षण जानने के बाद शरीर कांपने का घरेलू इलाज किया जा सकता है जिसके तरीके नीचे दिए गए हैं।
ईन असरदार और प्राकृतिक घरेलु नुस्खों से शरीर कांपने का घरेलू उपचार किया जा सकता है -
1. तुलसी और शहद का सेवन: 5-6 तुलसी की पत्तियां लेकर एक चम्मच शहद के साथ खाली पेट खाएं। तुलसी तनाव कम करती है और शहद शरीर को ऊर्जा देता है।
2. अखरोट और बादाम: रात को 4 बादाम और 2 अखरोट पानी में भिगो दें। सुबह छिलका उतारकर खाएं। ड्राई फ्रूट्स में मौजूद ओमेगा-3 और मैग्नीशियम मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करता है।
3. दूध में हल्दी मिलाकर पीना: एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और रात को सोने से पहले पिएं। यह शरीर को गर्म रखता है, सूजन कम करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
4. त्रिफला चूर्ण का सेवन: रोज रात को एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें। त्रिफला शरीर को डिटॉक्स करता है और नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है।
5. गिलोय का काढ़ा: गिलोय की ताजी डंडी को पानी में उबालकर छान लें और सुबह खाली पेट पिएं। गिलोय इम्यूनिटी बढ़ाता है और बार-बार ठंड लगने से शरीर में होने वाले कंपन को रोकता है।
6. सूंठ (सूखी अदरक) और गुड़: एक चुटकी सूंठ पाउडर को गुड़ के साथ मिलाकर दिन में एक बार खाएं। सूंठ शरीर को गर्म रखती है और ठंड के कारण होने वाले कंपन को दूर करती है।
7. तेल मालिश (Body Massage): सरसों या नारियल तेल को हल्का गर्म करके शरीर की मालिश करें। मालिश से ब्लड फ्लो बढ़ता है और नसों में स्फूर्ति आती है।
8. नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन: दिन में एक बार नारियल पानी या नींबू पानी पिएं। इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है और कमजोरी से राहत मिलती है।
9. दालचीनी और शहद: आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर रोज खाएं। दालचीनी नर्वस सिस्टम को स्टेबल करती है और कंपन को कंट्रोल करने में मदद करती है।
शरीर कांपने के घरेलू इलाज के अलावा कुछ और ज़रूरी सवाल और जानकारियाँ नीचे दी गयी हैं जो शरीर कांपने पर फायदा पहुंचा सकती हैं।
विटामिन बी12 की कमी से नसों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे हाथ और पैर कांपने लगते हैं।
तनाव और शरीर कांपने (Tremor) का गहरा संबंध है। जब आप तनाव में होते हैं, तो आपका शरीर 'लड़ो या भागो' रिएक्शन को ट्रिगर करता है, जिससे एड्रेनालाईन और कॉर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन निकलते हैं। ये हार्मोन मांसपेशियों में तनाव और झटके पैदा कर सकते हैं, जिससे हाथ या शरीर का अन्य भाग कांपने लगता है।
रोज सुबह 15-20 मिनट तक अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और ध्यान करें। यह मन को शांत करता है, तनाव घटाता है और नर्वस सिस्टम को सशक्त बनाता है।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको शरीर कांपने का घरेलू इलाज बताया। लेकिन आप सिर्फ़ ईन सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को शरीर कांपने की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.
AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.
Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.
Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034