किडनी की जांच के लिए कौन-कौन से Blood Tests होते हैं?
किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जिसका कार्य खून को फिल्टर करके अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालना है। शुरुआती चरण में किडनी की बीमारी अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षणों के हो सकती है। इन्हीं कारणों से किडनी की कार्यक्षमता जानने के लिए समय-समय पर ब्लड टेस्ट करवाना महत्वपूर्ण है। ऐसे में अधिकतर लोग सवाल करते हैं कि किडनी की जांच के लिए कौन-कौन से Blood Tests होते हैं? आप भी किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और Blood Test विकल्प जानना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है।
किडनी के लिए Blood Tests क्यों जरूरी है? - Kidney Ke Liye Blood Test Kyon Zaruri Hai?
किडनी के ठीक से काम नहीं करने पर क्रिएटिनिन यूरिया (creatinine urea) जैसे अपशिष्ट पदार्थ शरीर में जमा हो सकते हैं। Blood Tests से इन पदार्थों के स्तर और किडनी की फिल्टरिंग क्षमता के बारे में जरूरी जानकारी प्राप्त होती है। हालाँकि, केवल एक Blood Test से किडनी की पूरी स्थिति का पता नहीं लगाया जा सकता। इस स्थिति में डॉक्टर Blood Test के साथ urine test और जरूरत पड़ने पर imaging या अन्य जांच भी देखते हैं।
किडनी के लिए कौन से Blood Tests हैं? - Kidney Ke Liye Kaun Se Blood Test Hain?
किडनी के लिए महत्वपूर्ण Blood Test निम्नलिखित हैं:
Serum Creatinine Test
यह किडनी की जांच में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला Blood test है।
eGFR Test
eGFR यानी estimated Glomerular Filtration Ratio किडनी की फिल्टरिंग क्षमता का अनुमान लगाने वाला महत्वपूर्ण टेस्ट है।
BUN
BUN यानी Blood Urea Nitrogen Test में चिकित्सक खून में Urea Nitrogen की मात्रा मापते हैं।
Cystatin C Test
Cystatin C एक प्रकार का प्रोटीन है, जिसे शरीर बनाता है और किडनी इसे खून से फिल्टर करती है।
Electrolytes Test
किडनी डिजीज की जांच या मॉनिटरिंग के दौरान डॉक्टर Sodium, Potassium, Chloride और Bicarbonate जैसे Electrolytes भी जाँच सकते हैं।
Calcium और PhosphorusTest
Kidney function कम होने पर मिनरल बैलेंस प्रभावित हो सकता है। इसलिए, डॉक्टर Calcium और Phosphorus की जांच कर सकते हैं।
Serum Albumin Test
किडनी रोग के मूल्यांकन में Serum Albumin की जांच भी की जा सकती है। खासकर, जब शरीर में प्रोटीन की कमी, सूजन या अन्य समस्याओं का संदेह हो।
Complete Blood Count (CBC)
किडनी रोग के कुछ मरीजों में एनिमिया (Anemia) भी हो सकता है। यह जानने के लिए डॉक्टर CBC की सलाह दे सकते हैं, जिससे Hemoglobin और Blood Cells से जुड़ी जानकारी भी मिलती है।
किडनी रोग के क्या लक्षण हैं? - Kidney Disease Ke Kya Lakshan Hain?
किडनी रोग के कुछ मरीजों में निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैं:
- पैरों, टेखनों या चेहरे पर सूजन
- पेशाब में झाग आना
- पेशाब की मात्रा या आवृत्ति में बदलाव
- थकान और कमजोरी
- कम भूख लगना
- मतली या उल्टी
- त्वचा में खुजली
- मांसपेशियों में ऐंठन
- सांस फूलना
- शरीर में पानी जमा होना
किडनी रोग के क्या कारण हैं? - Kidney Disease Ke Karan Hain?
किडनी रोग के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
- डायबिटीज- लंबे समय तक रक्त शर्करा ज्यादा रहने से किडनी की फिल्टरिंग यूनिट्स को नुकसान हो सकता है।
- उच्च रक्तचाप- लगातार अनियंत्रित रक्तचाप किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।
- हृदय रोग- हृदय रोग और किडनी रोग एक दूसरे से संबंधित हो सकते हैं। साथ ही दोनों के जोखिम कारक भी कई बार समान होते हैं।
- किडनी रोग का पारिवारिक इतिहास- यदि परिवार में किडनी फेलियर या एक्यूट किडनी डिजीज का इतिहास है, तो जोखिम बढ़ सकता है।
- एक्यूट किडनी इंजरी- कुछ परिस्थितियों में एक्यूट किडनी इंजरी के बाद किडनी की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है।
- अन्य बीमारियां और दवाएं- कुछ ऑटोइम्यून डिजीज, इंफेक्शन, यूरिनरी ऑब्स्ट्रक्शन और दवाओं का प्रभाव भी किडनी की कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है।
डॉक्टर को कब दिखाएं? - Doctor Ko Kab Dikhayen?
यदि Blood Test Creatinine बढ़ा हुआ हो, eGFR कम या BUN असामान्य आए, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा पेशाब में खून या ज्यादा झाग आए, पेशाब की मात्रा में अचानक बदलाव हो, पैरों या चेहरे पर सूजन हो, लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो, मतली या उल्टी की समस्या हो, सांस लेने में कठिनाई हो या कमर के पास तेज दर्द जैसे लक्षण दिखने पर जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डायबीटीज, हाई ब्लड प्रेशर या किडनी रोग का परिवारिक इतिहास होने पर नियमित जांच करवाना भी महत्वपूर्ण है।
FAQs
क्या Kidney Blood Test खाली पेट करवाना चाहिए?
हर Kidney Blood Test के लिए fasting जरूरी नहीं है। लेकिन, यदि Kidney Test के साथ lipid profile या अन्य fasting test भी लिखे गए हैं, तो डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें।
Creatinine बढ़ने का क्या मतलब है?
Creatinine बढ़ना किडनी की फिल्ट्रेशन क्षमता कम होने का संकेत हो सकता है। लेकिन dehydration, muscle mass और कुछ अन्य कारण भी Creatinine को प्रभावित कर सकते हैं।
क्या हाई BP से Kidney function कम हो सकता है?
हां, लंबे समय तक अनियंत्रित ब्लड प्रेशर किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। इसीलिए, hypertension वाले मरीजों में kidney function की मॉनिटरिंग जरूरी है।
Cystatin C Test कब कराया जाता है?
Cystatin C Test कुछ परिस्थितियों में kidney function का बेहतर अनुमान लगाने के लिए किया जा सकता है। खस्कर, जब क्रिएटिनिन-बेस्ड eGFR पर्याप्त स्पष्ट न हो।
Kidney Test कितनी बार करवाना चाहिए?
Kidney Test की आवृति व्यक्ति के जोखिम और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है। डायबिटिक मरीजों को annual testing करानी चाहिए। जबकि, CKD या अन्य high risk conditions में डॉक्टर इससे अधिक बार जांच की सलाह दे सकते हैं।
Medical Review
Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
Disclaimer
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इस ब्लॉग में आपने जाना कि किडनी की जांच के लिए कौन-कौन से Blood Tests होते हैं? आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी परिजन को किडनी से संबंधित कोई समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
































