किडनी की जांच के लिए कौन-कौन से Urine Tests होते हैं?
किडनी हमारे शरीर से अतिरिक्त तरल और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। इसके अलावा किडनी का कार्य शरीर में पानी, नमक और अन्य महत्वपूर्ण तत्वों का संतुलन बनाए रखना है। कई बार किडनी में किसी प्रकार की समस्या होने पर शुरुआत में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते। ऐसे में डॉक्टर यूरिन टेस्ट (Urine Test) यानी पेशाब की जांच की सलाह दे सकते हैं। यह जांच किडनी स्वास्थ्य का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यूरिन टेस्ट से पेशाब में प्रोटीन (Protein), एल्ब्यूमिन (Albumin), खून (Blood), बैक्टीरिया (Bacteria) और अन्य असामान्यताओं की जांच की जाती है। ऐसे में अधिकतर लोगों का सवाल रहता है कि किडनी की जांच के लिए कौन-कौन से Urine Tests होते हैं? ब्लॉग में आप किडनी के लिए यूरिन टेस्ट के साथ ही किडनी रोग के लक्षण और कारण भी जानेंगे।
किडनी के लिए कौन से Urine Tests हैं? - Kidney Ke Liye Kaun Se Urine Tests Hain?
किडनी की स्थिति और मरीज के लक्षणों के अनुसार डॉक्टर अलग-अलग यूरिन टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं, जैसे:
Urinalysis या Routine Urine Test
यह यूरिन टेस्ट का सबसे सामान्य प्रकार है, जिसमें पेशाब के रंग, साफ या धुंधला होने, ph, प्रोटीन, खून, ग्लूकोस, बैक्टीरिया और अन्य तत्वों की जांच की जाती है।
UACR (Urine Albumin-Creatinine Ratio)
UACR किडनी की शुरुआती क्षति के बारे में जानने का महत्वपूर्ण टेस्ट है। इसमें पेशाब में albumin और creatinine की मात्रा की तुलना की जाती है।
UPCR/uPCR (Urine Protein-Creatinine Ratio)
इस जांच से पेशाब में मौजूद protein की मात्रा को creatinine के अनुपात में मापा जाता है। साथ ही यह जांच तब उपयोगी हो सकती है, जब पेशाब में अधिक protein जाने का संदेह हो।
24-Hour Urine Protein Test
इस जांच में 24 घंटे के दौरान निकलने वाले पेशाब को एक विशेष कंटेनर में इकट्ठा किया जाता है। इससे एक दिन में पेशाब के रास्ते कितनी मात्रा में प्रोटीन निकल रहा है, इसका आंकलन करने में मदद मिलती है।
Urine Culture Test
यह Test पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना, बुखार या इंफेक्शन या अन्य समस्या होने पर कराया जाता है। इससे पेशाब में मौजूद कुछ बैक्टीरिया की पहचान करने और उसके उपचार में मदद मिलती है।
Urine Microscopy
Urine Microscopy मे पेशाब को माइक्रोस्कोप से देखा जाता है। इसमें Red Blood Cells, White Blood Cells, Casts, Crystals और अन्य तत्वों की जांच शामिल है। इससे किडनी और urinary tract समस्याओं के बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है।
Urine Protein Test (Dipstick Test)
Dipstick एक आसान शुरुआती जांच है, जिसमें एक test strip को urine sample में डाला जाता है। strip का रंग बदलने से कुछ पदार्थों, जैसे- protein, blood और glucose आदि की मौजूदगी का संकेत मिल सकता है।
किडनी की पूरी स्थिति समझने के लिए केवल Urine Test ही पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा डॉक्टर जरूरत के अनुसार, Serum Creatinine, eGFR, BUN और Electrolytes जैसे Blood Test भी लिख सकते हैं। CKD की जांच में urine albumin और eGFR को महत्वपूर्ण माना जाता है।
किडनी रोग में दिखने वाले लक्षण - Kidney Disease Mein Dikhne Wale Lakshan
कई बार किडनी रोग शुरुआती अवस्था में बिना लक्षण के भी हो सकता है। ऐसे में केवल लक्षणों के आधार पर किडनी रोग का निदान करना संभव नहीं है।
किडनी रोग के कुछ प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं:
- पेशाब में झाग या फोम
- पेशाब में खून आना
- पेशाब की मात्रा में बदलाव
- बार-बार पेशाब आना
- पेशाब के समय जलन या दर्द
- आंखों या पैरों के आसपास सूजन
- शरीर में पानी जमा होना
- कमजोरी और थकान
- भूख में कमी
- मतली या उल्टी
- कमर में दर्द होना
- रात में बार-बार पेशाब जाना
किडनी रोग के संभावित कारण - Kidney Disease Ke Sambhavit Karan
किडनी रोग के लिए कई जोखिम कारक उत्तरदायी हो सकते हैं, जैसे:
डायबिटीज (Diabetes) - नियंत्रित रक्त शर्करा किडनी की फिल्ट्रेशन क्षमता को प्रभावित करती है, जिससे पेशाब में albumin आ सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) - लगातार बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर किडनी की blood vessels और फिल्टर को नुकसान पहुंचा सकता है।
किडनी इंफेक्शन (Kidney Infection) - कुछ इंफेक्शन किडनी और urinary tract को प्रभावित कर सकते हैं।
किडनी स्टोन (Kidney Stone) किडनी स्टोन के कारण दर्द, पेशाब में खून आने या urinary tract में रुकावट जैसी समस्या हो सकती है।
कुछ दवाएं (Certain Medications) - कुछ दवाएं किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में बिना चिकित्सीय सलाह के दवा न लें।
पारिवारिक इतिहास (Family History)परिवार में किडनी की बीमारी का इतिहास होने पर व्यक्ति में जोखिम बढ़ सकता है।
डॉक्टर को कब दिखाएं? - Doctor Ko Kab Dikhayen?
यदि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग या परिवार में किडनी फेलियर का इतिहास है, तो तुरंत डॉक्टर को इसकी जानकारी दें। साथ ही किडनी की नियमित जांच के बारे में जानें। इसके अलावा पेशाब में खून आना, लगातार झाग, पैरों और आंखों के आसपास सूजन, पेशाब में लगातार बदलाव या पेशाब से जुड़ी समस्या होने पर जल्द किसी अनुभवी डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
FAQs
UACR Test क्यों कराया जाता है ?
UACR Test से पेशाब में protein, blood और अन्य समानताओं के बारे में जानकारी मिल सकती है।** **
क्या पेशाब में protein आना किडनी डैमेज का संकेत है?
नहीं, कुछ परिस्थितियों में अस्थायी रूप से protein बढ़ सकता है। लेकिन, लगातार protein आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
क्या Urine Culture से किडनी रोग का पता चलता है?
नहीं, Urine Culture मुख्य रूप से urinary infection में मौजूद बैक्टीरिया की पहचान के लिए किया जाता है।
क्या डायबिटीज में यूरिन टेस्ट कराना जरूरी है?
डायबिटीज, किडनी रोग का एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है। ऐसे में डॉक्टर urine albumin और kidney function की नियमित जांच की सलाह दे सकते हैं।
किडनी के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट कौन-से हैं?
eGFR (Blood Test) और UACR (Urine Test) दोनों ही किडनी की जांच के लिए महत्वपूर्ण हैं। eGFR से किडनी की फिल्ट्रेशन क्षमता और UACR से पेशाब में albumin व किडनी डैमेज की जानकारी मिलती है।
Medical Review
Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
Disclaimer
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इस ब्लॉग में आपने जाना कि किडनी की जांच के लिए कौन-कौन से Urine Tests होते हैं? किन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी परिजन को किडनी से संबंधित कोई समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
































