किडनी मरीज दही खा सकते हैं क्या?
किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जो खून से अपशिष्ट पदार्थों और अतिरिक्त तरल को बाहर निकालने का कार्य करती है। इसके अलावा यह शरीर में पोटेशियम (Potassium), सोडियम (Sodium), फास्फोरस (Phosphorus) और अन्य खनिजों (Minerals) का संतुलन भी बनाए रखती है। आमतौर पर किडनी की कार्यक्षमता कम होने पर आहार में बदलाव की सलाह दी जाती है। ऐसे में अधिकतर लोग जानना चाहते हैं कि किडनी मरीज दही खा सकते हैं क्या? इसलिए, यदि आपको भी किडनी से संबंधित कोई समस्या है, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें हम किडनी मरीज के लिए दही के फायदे और कुछ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करें।
किडनी का मुख्य कार्य क्या है? - Kidney Ka Mukhya Karya Kya Hai?
किडनी शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों में मदद करती है, जैसे:
- खून को फिल्टर करना- अपशिष्ट पदार्थों को पेशाब के माध्यम से बाहर निकालती है।
- पानी का संतुलन- शरीर में अतिरिक्त पानी के स्तर को नियंत्रित करती है।
- पोटेशियम और सोडियम- इन मिनरल्स की मात्रा नियंत्रित करती है।
- फास्फोरस का नियंत्रण- शरीर में फास्फोरस का स्तर संतुलित करती है।
- ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाली प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
- हार्मोन बनाने में मदद- लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और हड्डियों के स्वास्थ्य से संबंधित हार्मोनल कार्यों में सहायता करती है।
किडनी के ठीक तरीके से काम नहीं करने पर शरीर में पोटेशियम, फॉस्फोरस, तरल और अन्य अपशिष्ट पदार्थों का स्तर बढ़ सकता है।
किडनी मरीज दही खा सकते हैं क्या? - Kidney Patients Dahi (Curd) Kha Sakte Hain Kya?
हां, अधिकतर किडनी मरीज सीमित मात्रा में दही खा सकते हैं। लेकिन, यह सभी के लिए समान नहीं है। दही में प्रोटीन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे मिनरल होते हैं। ऐसे में CKD के कुछ मरीजों को दही का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। आमतौर पर लगभग 6 oz यानी करीब 170 ग्राम plain yogurt में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन, 162 mg फास्फोरस और 264 mg पोटेशियम हो सकता है। इसलिए, दही का सेवन पूरी तरह बंद करने के बजाय किडनी फंक्शन और ब्लड रिपोर्ट के अनुसार इसकी मात्रा तय करनी चाहिए।
किडनी मरीजों के लिए दही के क्या फायदे हैं? - Kidney Patients Ke Liye Dahi (Curd) Ke Kya Fayde Hain?
किडनी मरीजों के लिए दही के संभावित फायदे इस प्रकार हैं:
- प्रोटीन (Protein)- दही प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है, जिससे शरीर में मांसपेशियों और उत्तकों के रखरखाव में मदद मिलती है। लेकिन, CKD मरीज डॉक्टर की सलाह से ही दही का सेवन करें।
- कैल्शियम (Calcium)- दही में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। इससे हड्डियों और दातों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।
- विटामिन B12 (Vitamin B12)- दही में विटामिन B12 होता है, जो nervous system और red blood cells के लिए जरूरी है।
- प्रोबायोटिक्स (Probiotics)- दही में मौजूद कुछ प्रोबायोटिक पाचन और Gut health मदद कर सकते हैं।
किडनी मरीज किन बातों का ध्यान रखें? - Kidney Patients Kin Baton Ka Dhyan Rakhen?
किडनी मरीजों को दही खाते समय नीचे दी गई बातें ध्यान रखनी चाहिए:
- फास्फोरस की मात्रा- दही और अन्य डेयरी उत्पाद में फास्फोरस होता है। किडनी की कार्यक्षमता कम होने पर शरीर अतिरिक्त फास्फोरस को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाता, जिससे इसका स्तर बढ़ सकता है।
- पोटेशियम का स्तर- दही में पोटेशियम होता है। किडनी रोग में पोटेशियम का स्तर पहले ही अधिक हो, तो दही की मात्रा सीमित करना जरूरी है। शरीर में पोटेशियम की बढ़ी हुई मात्रा दिल की धड़कन और मांसपेशियों को प्रभावित कर सकती है।
- दही में नमक से बचें- किडनी मरीजों को नमक यानी सोडियम के कम सेवन की सलाह दी जाती है। इससे शरीर में fluid retention और blood pressure बढ़ सकता है, इसलिए, दही में अतिरिक्त नमक डालने से बचें।
- फ्लेवर्ड दही से परहेज- फ्लेवर्ड या प्रोसैस्ड दही खरीदते समय न्यूट्रिशन लेबल जरूर देखें। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कुछ पैकेज्ड फूड में फास्फोरस containing additives हो सकते हैं।
- दही का सीमित सेवन- दही एक स्वस्थ विकल्प है। लेकिन, किडनी रोग में portion size का ध्यान रखना जरूरी है। अधिक मात्रा में कम पोटेशियम वाले आहार भी कुल पोटेशियम intake बढ़ा सकते हैं।
क्या CKD मरीज दही खा सकते हैं? - Kya CKD Patients Dahi (Curd) Kha Sakte Hain?
- शुरुआती CKD (Early CKD)- यदि पोटेशियम और फास्फोरस सामान्य है, तो सीमित मात्रा में प्लेन दही डाइट में शामिल की जा सकती है।
- एडवांस CKD (Advanced CKD)- इस** **स्थिति में पोटेशियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन और तरल की आश्यकता स्थिति की गभीरता पर निर्भर करती है। ऐसे में दही का सेवन चिकित्सीय सलाह के अनुसार ही करें।
- हीमोडायलिसिस (Hemodialysis)- दही में पोटेशियम और फास्फोरस होने के कारण इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। डायलिसिस मरीज को दही का सेवन अपनी व्यक्तिगत आहार योजना के अनुसार करना चाहिए।
- पेरिटोनियल डायलिसिस (Peritoneal dialysis)- कुछ पोषक तत्वों की जरूरत और restriction अलग हो सकती है। ऐसे में दही की मात्रा डायलिसिस के प्रकार और blood reports के आधार पर निर्धारित की जाती है।
डॉक्टर से कब संपर्क करें? - Doctor Se Kab Sampark Karen?
इन स्थितियों में किडनी मरीज को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए:
- पोटेशियम बढ़ा हुआ हो।
- फास्फोरस बढ़ा हुआ हो।
- डायलिसिस चल रही हो।
- शरीर या पैरों में सूजन हो।
- सांस फूलना या सीने में दर्द।
- अनियमित दिल की धड़कन।
- पेशाब की मात्रा में बदलाव हो।
FAQs
क्या किडनी मरीज रोज दही खा सकते हैं?
कुछ किडनी मरीज रोजाना दही का सीमित सेवन कर सकते हैं। लेकिन, इसकी उचित मात्रा पोटेशियम, फास्फोरस, किडनी फंक्शन और पूरी डाइट पर निर्भर करती है।
क्या दही खाने से क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ता है?
सिर्फ दही खाने से क्रिएटिनिन बढ़ना जरूरी नहीं है। आमतौर पर किडनी फंक्शन, डिहाइड्रेशन, मांसपेशियां, कुछ दवाएं और अन्य जोखिम कारक भी क्रिएटिनिन के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं।
क्या दही से किडनी को नुकसान पहुंचता है?
नहीं, दही किडनी को नुकसान पहुंचाने वाला आहार विकल्प नहीं है। लेकिन, पोटेशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन होने के कारण CKD मरीजों के लिए दही की मात्रा नियंत्रित करनी पड़ सकती है।
किडनी मरीज कितनी मात्रा में दही खा सकते हैं?
इसकी कोई निश्चित मात्रा सभी किडनी मरीज के लिए सही नहीं है। आपकी eGFR, पोटेशियम, फास्फोरस, डायलिसिस रिपोर्ट, प्रोटीन की जरूरत और अन्य डाइट के आधार पर इसकी मात्रा निर्धारित की जाती है।
क्या डायलिसिस मरीज के लिए दही अच्छी है?
डायलिसिस में प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस और तरल की जरूरत व्यक्ति के अनुसार बदलती है। ऐसे में दही का सेवन डॉक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार ही करना चाहिए।
Medical Review
Medical Review: यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
Disclaimer
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इस ब्लॉग में आपने जाना कि** किडनी मरीज दही खा सकते हैं क्या? **लेकिन, आप केवल इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर न रहें। अगर आप या आपके किसी परिजन को किडनी से संबंधित कोई समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही आप कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में हमारे अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों से उचित परामर्श भी ले सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
































