चेहरे पर बार-बार मुहांसे और अनचाहे बाल PCOS के आम लक्षण हो सकते हैं। ऐसा हार्मोनल imbalance की वजह से होता है, ख़ासकर जब महिलाओं की बॉडी में पुरुष हॉर्मोन androgen ज़्यादा बनने लगता है।
PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) एक हार्मोनल disorder है जो महिलाओं में होता है। इस बीमारी में ovaries में छोटे-छोटे cyst बनने लगते हैं और hormones का balance बिगड़ जाता है जिसका असर पीरियड्स, स्किन, बाल और वजन पर दिखता है।
जब महिला की बॉडी में पुरुष हॉर्मोन (androgen) का level बढ़ जाता है, तो ये दिक्कतें होती हैं जिनको PCOS में सबसे आम लक्षण माना जाता है–
PCOS में डाइट सबसे अहम role निभाती है। इस बीमारी के दौरान हरी सब्जियां (पालक, लौकी, तोरी), कम शुगर वाले फल (सेब, नाशपाती), साबुत अनाज (दलिया, ओट्स) और प्रोटीन (दाल, पनीर – लिमिट में) लें। ये सारी चीज़ें insulin को कंट्रोल करती हैं और hormones balance करने में मदद करती हैं। साथ ही कुछ चीज़ों का परहेज़ भी ज़रूरी है, जैसे – मीठी चीजें (sugar, sweets), जंक फूड्स, प्रासेस्ड फूड्स आदि। ये चीजें acne और hair growth दोनों बढ़ा सकती हैं।
अगर बॉडी का वजन ज़्यादा है, तो PCOS के लक्षण भी ज़्यादा दिखते हैं। इसलिए, रोज़ 30 मिनट walk करें, light workout करें। वजन कम करने से androgen hormone भी कम होता है।
ब्रिस्क वॉक, cycling, योग (जैसे भुजंगासन, कपालभाति) आदि अपनाएँ। इससे insulin sensitivity बढ़ती है और hormone balance बेहतर होता है।
मुहांसे कम करने के लिए दिन में 2 बार mild face wash करें, oil-free products use करें और भारी मेक-अप avoid करें। स्किन को clean और light रखना ज़रूरी है।
धागे से बाल हटाना (threading), वैक्स से बाल हटाना और बाल शैव करना – ये सब बाल कम करने के कुछ temporary तरीके हैं। इनके अलावा कुछ लोग long-term के लिए laser hair removal और डॉक्टर द्वारा दी गई creams को भी अपनाते हैं।
ज़्यादा स्ट्रेस hormones को और खराब कर देता है। इसलिए, ध्यान करें, 7 से 8 घंटे की नींद लें। तनाव कम करने से acne और hair growth दोनों पर असर पड़ता है।
Doctor आपकी condition के अनुसार एलोपैथी या आयुर्वेदिक treatment देते हैं। एलोपैथी में hormone balance करने की दवाएँ, acne creams आदि दी जाती हैं। आयुर्वेद में अशोक, शतावरी, त्रिफला जैसी दवाओं, diet और detox therapies से फायदा मिलता है। ईन दवाओं को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से consult करना ज़रूरी है।
मुहाँसों के लिए नीम (antibacterial), एलोवेरा (skin soothing) और बालों के लिए हल्दी और बेसन का लेप काफ़ी फायदेमंद होता है। ये उपाय mild cases में बहुत मदद कर सकते हैं।
PCOS में insulin resistance आम होता है। इसलिए, low glycemic foods खाएं, मीठा कम करें। इससे hormones balance रहते हैं और symptoms कम होते हैं।
अगर ये लक्षण लगातार दिखें, तो डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है –
नहीं, acne के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से PCOS एक कारण है।
सही diet, exercise और जल्द उपचार से मुहाँसे control किये जा सकते हैं।
नहीं, हर case में वजन नहीं बढ़ता, लेकिन यह एक common symptom है।
अल्ट्रासाउंड और हार्मोन जांच जैसे LH, FSH आदि करवाए जाते हैं।
हमारे क्लिनिकल अनुभव में कई महिलाओं ने PCOS के सही कारण (hormonal imbalance, insulin resistance) और ट्रिगर की पहचान होने के बाद डॉक्टर द्वारा दी गई आयुर्वेदिक दवाइयों और संतुलित डाइट अपनाने पर चेहरे के मुहांसों, अनचाहे बालों और पीरियड्स की अनियमितता में सुधार महसूस किया। साथ ही lifestyle changes जैसे weight control और regular exercise से भी symptoms को manage करने में मदद मिली। हालांकि, हर महिला की कंडीशन और PCOS की गंभीरता अलग होती है, इसलिए किसी भी दवा, skincare treatment या सपोर्टिव थेरेपी को शुरू करने से पहले Gynecologist या योग्य डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।
यह जानकारी सामान्य शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है और डॉक्टर पुनीत धवन (आयुर्वेदिक एक्सपर्ट) द्वारा प्रमाणित दिशानिर्देशों पर आधारित है।
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के लक्षण या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि ‘चेहरे पर मुहांसे और बाल – क्या ये PCOS के लक्षण हैं?’ लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को चेहरे पर मुहांसे और बाल या PCOS की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से PCOS का आयुर्वेदिक उपचार लें। यहाँ आपको उपचार के साथ-साथ रोगी विशेष डाइट चार्ट प्लान भी मिलेगा। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034