पेशाब में खून आना – किडनी समस्या

पेशाब में खून आना – किडनी समस्या – Peshaab Mein Khoon Aana – Kidney Samasya

पेशाब में खून आने की condition को मेडिकल भाषा में Hematuria कहा जाता है। यह एक ऐसी समस्या है जो किसी को भी डरा सकती है। जब पेशाब का रंग लाल, गुलाबी या भूरे रंग का दिखने लगे, तो इसे नॉर्मल नहीं समझना चाहिए। कई बार यह हल्के infection की वजह से भी हो सकता है, लेकिन कई मामलों में यह किडनी की गंभीर समस्या का लक्षण भी हो सकता है। इस बारे में डीटेल में जानना चाहिए कि किस प्रकार पेशाब में खून आना – किडनी समस्या का एक ख़ास लक्षण है।

किडनी की समस्या में पेशाब में खून क्यों आता है? – Kidney ki samasya mein peshaab mein khoon kyon aata hai?

जब किडनी में सूजन, infection, stone या किसी तरह का damage होता है, तो खून की पतली नसों पर इसका असर पड़ सकता है जिससे पेशाब में खून आ सकता है। आमतौर पर ईन समस्याओं की वजह से पेशाब में खून आता है –

  • किडनी में पथरी
  • किडनी infection
  • ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस (किडनी की सूजन)
  • किडनी में cyst या tumor
  • चोट लगना
  • लंबे वक़्त तक high blood pressure
  • लंबे वक़्त तक diabetes का कंट्रोल में न रहना।
🌿 Talk to Our Ayurvedic Expert Now – Get A Expert Consultation.
Delaying Treatment Can Worsen Your Condition.
👉 Call Now And Change Your Life

पेशाब में खून आना – किडनी समस्या का एक आम लक्षण – Peshaab mein khoon aana – Kidney samasya ka ek aam lakshan

पेशाब में खून के साथ कई बार दूसरे लक्षण भी दिखाई देते हैं, जैसे:

  • कमर के निचले हिस्से में दर्द
  • पेशाब करते वक़्त जलन
  • बार-बार पेशाब आना
  • बुखार
  • सूजन
  • कमज़ोरी

अगर पेशाब में खून के साथ तेज दर्द हो, तो यह किडनी stone का लक्षण हो सकता है। अगर सूजन और कमजोरी ज़्यादा हो, तो यह किडनी की capacity कम होने का लक्षण हो सकता है।

पेशाब में खून आने का खतरा किन लोगों को ज़्यादा होता है? – Peshaab mein khoon aane ka khatra kin logo ko zyada hota hai?

ज़्यादातर ईन लोगों में पेशाब में खून आने का खतरा रहता है –

  • जिनको पहले से किडनी की बीमारी है
  • High BP और diabetes के रोगी
  • जिनकी family में किसी को किडनी रोग रहा हो
  • बार-बार infection होने वाले लोग
  • शराब और सिगरेट की लत वाले लोग

पेशाब में खून आने पर ज़रूरी जांच – Peshaab mein khoon aane par zaruri jaanch

आमतौर पर पेशाब में खून आने की समस्या दो तरह की होती है – एक जिसमें खून साफ दिखाई देता है (Visible Hematuria) और दूसरी में खून आंखों से नहीं दिखता, लेकिन जांच में पता चलता है (Microscopic Hematuria)।

दोनों ही हालत में डॉक्टर की सलाह के साथ ज़रूरी टेस्ट किये जाते हैं। सबसे पहले urine test किया जाता है। इससे खून की मात्रा और और infection के बारे में पता चलता है। इसके अलावा blood test, ultrasound, CT scan जैसी जांच भी कराई जा सकती है। इन जांचों से किडनी की condition का सही पता चलता है।

किडनी की समस्या का आयुर्वेदिक नजरिया – Kidney ki samasya ka ayurvedic nazariya

आयुर्वेद में पेशाब में खून आने को “रक्तमेह” या “मूत्रकृच्छ” जैसी conditions से जोड़ कर देखा जाता है। यह ख़ासकर पित्त दोष के बढ़ने से होता है। जब बॉडी में गर्मी ज़्यादा बढ़ जाती है, तो पेशाब के रास्ते खून आ सकता है। पेशाब में खून आने की आयुर्वेदिक दवाएँ इस प्रकार हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए –

  • पुनर्नवा – यह किडनी की सूजन कम करने में मदद करती है।
  • गोखरू – इससे पेशाब की जलन और रुकावट में फायदा मिलता है।
  • चंदन – यह पेशाब की जलन और पित्त को शांत करता है।
  • वरुण – इससे किडनी stone में मदद मिलती है।

किडनी समस्या, खान-पान और लाइफस्टाइल – Kidney samasya, khan-paan aur lifestyle

अगर पेशाब में खून आ रहा है, तो ईन बातों का ध्यान रखें –

  • डॉक्टर की सलाह से सही मात्रा में पानी पिएं।
  • बहुत ज़्यादा नमक और मसालेदार खाना न खाएं।
  • junk food और processed food से बचें।
  • शराब और सिगरेट से दूरी रखें।
  • stress कम करने की कोशिश करें।

कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं? – Kab turant doctor ke paas jaaye?

अगर पेशाब में खून के साथ तेज दर्द, बुखार, उल्टी, या पेशाब बंद हो जाए, तो डॉक्टर को तुरंत दिखाए, देरी न करें। खासकर अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे हल्के में न लें। पेशाब में खून आना हमेशा serious किडनी रोग का संकेत नहीं होता, लेकिन यह एक warning sign ज़रूर है। सही वक़्त पर tests और उचित इलाज से बड़ी समस्या से बचा जा सकता है।

📝 Share Your Health Problem With Us Now - Fill Out the Form Below and Take the First Step Toward Healing.
Enquiry Now

FAQs

क्या किडनी cyst से भी खून आ सकता है? – Kya kidney cyst se bhi khoon aa sakta hai?

हाँ, अगर cyst फट जाए या दबाव डाले, तो खून आ सकता है।

क्या बिना दर्द के भी पेशाब में खून आ सकता है? – Kya bina dard ke bhi peshaab mein khoon aa sakta hai?

हां, कई बार बिना दर्द के भी खून आता है, जो किडनी के अंदर की समस्या का लक्षण हो सकता है।

किडनी infection के लक्षण क्या हैं? – Kidney infection ke lakshan kya hain?

बुखार, कमर दर्द, पेशाब में जलन और खून आना आम लक्षण हैं।

क्या पेशाब में खून आने की दिक्कत बच्चों में भी हो सकती है? – Kya peshaab mein khoon aane ki dikkat baccho mein bhi ho sakti hai?

हां, infection या genetic कारणों से बच्चों में भी यह दिक्कत हो सकती है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि पेशाब में खून आना – किडनी समस्या का एक खास लक्षण है। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आप या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को किडनी से जुड़ी समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से किडनी की समस्या का आयुर्वेदिक उपचार लें। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //