ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के आसान घरेलू उपाय

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के आसान घरेलू उपाय – Blood Pressure Ko Control Karne Ke Asaan Gharelu Upaay

ब्लड प्रेशर क्या होता है – Blood pressure kya hota hai?

खून जब दिल से निकलता है तो वह रक्त धमनियों (रक्त वाहिकाओं) की दीवारों पर प्रेशर (बल) डालता है जिसे ब्लड प्रेशर या रक्तचाप कहते हैं। इस प्रेशर को कंट्रोल करना बहुत ज़रूरी है वरना दिल की बीमारियाँ, स्ट्रोक, किडनी की समस्याएं और दूसरे अंगों को नुकसान आदि दिक्कतें हो सकती हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर की सलाह के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के आसान घरेलू उपाय जानकार भी आप घर बैठे इसे कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन, पहले इस समस्या के बारे में आम जानकारी लेनी चाहिए जो नीचे शेयर की गई है।

ब्लड प्रेशर को मापने का तरीका – Blood pressure ko maapne ka tarika

इसे दो संख्याओं में माप जा सकता है –

  • सिस्टोलिक (Upper Number): जब दिल सिकुड़ता है और धमनियों में खून को पंप करता है, तब धमनियों पर पड़ने वाला प्रेशर सबसे ज़्यादा होता है, जिसे सिस्टोलिक प्रेशर कहते हैं।
  • डायस्टोलिक (Lower Number): जब दिल धड़कनों के बीच आराम की स्थिति में होता है, तब भी धमनियों में कुछ प्रेशर बना रहता है, इसे डायस्टोलिक प्रेशर कहते हैं।

नॉर्मल ब्लड प्रेशर लगभग 120/80 मिमी एचजी होता है।

हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर क्या है – High blood pressure aur low blood pressure kya hai?

हाई ब्लड प्रेशर: अगर सिस्टोलिक प्रेशर 130 मिमी एचजी या उससे ज़्यादा हो या डायस्टोलिक दबाव 80 मिमी एचजी या उससे ज़्यादा हो है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जा सकता है। इसे हाइपरटेंशन भी कहते हैं।

लो ब्लड प्रेशर: यह तब होता है जब खून का दबाव नॉर्मल से कम हो जाता है। आमतौर पर, वयस्कों में 90/60 mmHg से कम ब्लड प्रेशर को लो ब्लड प्रेशर माना जाता है। इसे हाइपोटेंशन भी कहते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के आसान घरेलू उपाय – Blood pressure ko control karne ke aasan gharelu upaay

  • तुलसी और शहद: सुबह खाली पेट 5 तुलसी की पत्तियां और 1 चम्मच शहद का सेवन करें। यह ब्लड प्रेशर बैलन्स करता है और दिल को स्वस्थ रखता है।
  • लहसुन: 1–2 कच्ची लहसुन की कलियां रोजाना चबाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। इसमें मौजूद एलिसिन ब्लड सर्कुलेशन को दुरुस्त करता है।
  • आंवला: सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच आंवले का रस पिएं। यह ब्लड प्रेशर कम करने और धमनियों को लचीला बनाए रखने में मदद करता है।
  • मेथी के दाने: रातभर भिगोए हुए 1 चम्मच मेथी दानों को सुबह खाली पेट खाएं। यह ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को नियंत्रित करता है।
  • नारियल पानी: रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ती है, जो हाई बी पी को नेचुरली कम करता है।
  • त्रिफला चूर्ण: रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफला लेने से शरीर से ज़हरीले तत्त्व (टॉक्सिन्स) बाहर निकलते हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
  • अनार और पपीता: अनार का रस और पपीता ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स धमनियों की जकड़न को कम करते हैं।
  • योग और प्राणायाम: अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और कपालभाति प्राणायाम रोज करें। शवासन, ताड़ासन और बालासन हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए लाभकारी हैं। ये तनाव को कम कर ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाते हैं।

FAQs

ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है – Blood pressure kyon badhta hai?

ज़्यादा नमक खाना, मोटापा, तनाव, धूम्रपान, शराब, नींद की कमी, व्यायाम न करना और जनेटिक कारणों से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण क्या हैं – High blood pressure ke lakshan kya hai?

सिर दर्द, चक्कर आना, बेचैनी, दिल की धड़कन तेज होना, थकान, आंखों में धुंधलापन और कभी-कभी नाक से खून आना।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए – Blood pressure control karne ke liye kya khana chahiye?

हरी सब्जियां, फल (सेब, पपीता, केला, संतरा), ब्राउन राइस, ओट्स, मेवे (अखरोट, बादाम), अलसी के बीज और कम वसा वाला दूध-दही।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए किन चीजों से परहेज करें – Blood pressure ko control karne ke liye kin cheezon se parhez karein?

ज़्यादा नमक, तेल वाला खाना, जंक फूड, कॉफी, चाय, शराब और धूम्रपान से परहेज़ करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए कौन से योगासन अच्छे हैं – Blood pressure mareejo ke liye kaun se yogasan achhe hain?

अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, शवासन, ताड़ासन और बालासन। ये योगासन तनाव कम करते हैं और ब्लड प्रेशर नॉर्मल बनाए रखते हैं।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के आसान घरेलू उपाय बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या कर्मा आयुर्वेदा अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा के साथ।

Recommended Ayurvedic Remedies


AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Testo Build Capsules – Ayurvedic Strength, Energy & Stamina Support

AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.

AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Hair Lush Capsules – Ayurvedic Hair Growth, Hair Fall Control & Root Strength Support

AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.

AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Garcom Capsules – Ayurvedic Garcinia Weight Management, Digestion & Metabolism Support

Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.

AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)
Ayurvedic Formulation
AyuKarma Liver Detox – Ayurvedic Supplement for Liver Detox, High Cholesterol, Fatty Liver & Digestive Wellness (Ministry of Ayush Approved)

Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.

EXCLUSIVE OFFER
Special Price Inclusive of all taxes

Fill in your details below to continue to checkout.

Web Stories

Get A Call

Drop Your Number

Location:

Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034

// // // // //