प्रोटीनुरिया यानी यूरिन में प्रोटीन का आना एक ऐसी स्थिति है, जिसमें यूरिन में सामान्य से ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन का शरीर के अलग-अलग कार्यों में अहम योगदान होता है। आमतौर पर यह खून में रहता है, क्योंकि किडनी स्वस्थ होने पर इसे फिल्टर करके शरीर में बनाए रखती है। किडनी डैमेज या किडनी से जुड़ी कोई बीमारी होने पर यह प्रोटीन को फिल्टर नहीं कर पाती, जिससे प्रोटीन यूरिन के ज़रिए शरीर से निकलने लगता है। इसी मेडिकल कंडीशन को प्रोटीनुरिया यानी यूरिन में प्रोटीन आना कहते हैं। अगर आपको भी प्रोटीनुरिया की समस्या है और आप आयुर्वेद में प्रोटीनुरिया के उपाय जानना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन सबसे पहले आपके लिए प्रोटीनुरिया के लक्षणों और कारणों के बारे में जानना ज़रूरी है।
शुरुआत में प्रोटीनुरिया के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर आपको नीचे दिए गए लक्षण दिखाई दे सकते हैं:
प्रोटीनुरिया की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। इसके कुछ आम कारणों में शामिल हैं:
कुछ अल्पकालिक कारणों से भी प्रोटीनुरिया यानी यूरिन में प्रोटीन आने की समस्या हो सकती है, जैसे ज्यादा शारीरिक श्रम, बुखार या इंफेक्शन।
प्रोटीनुरिया एक गंभीर समस्या हो सकती है, जिसका मतलब किडनी फंक्शन में समस्या से है। हालांकि, समय पर इलाज और जीवनशैली में सुधार की मदद से इसे ठीक किया जा सकता है। अगर आप भी आयुर्वेद में प्रोटीनुरिया के उपाय जानना चाहते हैं, तो कई उपचार विकल्पों से आपको प्रोटीनुरिया की समस्या में राहत मिल सकती है। आयुर्वेद में प्रोटीनुरिया के उपचार के लिए कई प्राकृतिक और प्रभावी विकल्प हैं, जैसे:
कर्मा आयुर्वेद के दृष्टिकोण से प्रोटीनुरिया के इलाज के कुछ प्रमुख उपाय इस प्रकार हैं:
गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। प्रोटीनुरिया के इस प्राकृतिक और प्रभावी उपचार से आपको कई फायदे मिलते हैं। इनमें किडनी फंक्शन में सुधार, शरीर को डिटॉक्स करना, इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाना, दिल की बीमारियों का कम जोखिम, डायबिटीज को नियंत्रित करना और पाचन तंत्र में सुधार करना शामिल हैं। साथ ही गिलोय को बुखार, तनाव और चिंता जैसी परेशानियों का भी रामबाण उपाय माना जाता है।
त्रिफला आंवला, बहेड़ा और हरड़ का मिश्रण है। यह आयुर्वेदिक औषधि आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। त्रिफला पाचन, इम्यून सिस्टम, त्वचा, आंखें, दिल और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद हो सकता है। त्रिफला के नियमित सेवन से प्रोटीनुरिया की समस्या और किडनी फंक्शन में भी सुधार होता है।
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो प्रोटीनुरिया और किडनी से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं। नीम के सेवन से आपकी किडनी डिटॉक्स होती है, जिससे आपके किडनी फंक्शन में भी सुधार होता है।
अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके नियमित सेवन से आपके किडनी फंक्शन में सुधार करता है। साथ ही अश्वगंधा किडनी की कोशिकाओं को डैमेज से बचाता है और उनके दोबारा बनने में मदद करता है। इससे प्रोटीनुरिया की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।
प्रोटीनुरिया के इलाज में संतुलित आहार का सेवन और सही जीवनशैली बहुत ज़रूरी कारक हैं। इससे किडनी फंक्शन को बेहतर बनाने, प्रोटीन का रिसाव कम करने और किडनी की बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।
आज के इस आर्टिकल में हमने आयुर्वेद में प्रोटीनुरिया के उपाय के बारे में बात की। लेकिन आप केवल इन उपायों पर निर्भर न रहें। आयुर्वेद में प्रोटीनुरिया के उपचार के लिए अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। अगर आपको या आपके किसी परिजन को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप कर्मा आयुर्वेदा हॉस्पिटल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक चिकित्सकों से अपना इलाज करवा सकते हैं। सेहत से जुड़े ऐसे ही ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेद के साथ।
AyuKarma Testo Build Capsules combine 12 Ayurvedic herbs and minerals to support strength, energy, stamina, physical performance, nourishment and overall daily vitality.
AyuKarma Hair Lush Capsules combine Ayurvedic herbs to support hair growth, reduce hair fall, strengthen roots, nourish the scalp and promote healthier-looking hair.
Karma Garcom Capsules contain Garcinia indica to support healthy metabolism, digestion, weight management, digestive comfort and daily wellness alongside a balanced lifestyle.
Doctor-recommended liver supplement that helps detoxify the liver, support healthy cholesterol, improve digestion & promote liver health. Developed by Dr. Puneet Dhawan with Karma Ayurveda philosophy.
Second Floor, 77, Block C, Tarun Enclave, Pitampura, New Delhi, Delhi, 110034