सोरायसिस स्किन से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। ये ज्यादातर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को होती है। इसमें स्किन के ऊपर की परत पर पपड़ी बनने लगती है साथ ही लाल रंग के चकत्ते भी उभरने लगते हैं। वैसे तो ये धब्बे कोहनी, घुटने और कमर पर ही दिखाई देते हैं, जिसमें तेज खुजली और जलन भी होती है, लेकिन आयुर्वेद में सोरायसिस रोग का इलाज बताया गया है, जिसे करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
सोरायसिस के कारण
1) अनहेल्दी खाना
2) केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
3) इम्यून सिस्टम में खराबी
4) ज्यादा तनाव लेना
5) हार्मोनल इम्बैलैंस






















